Wednesday, June 17, 2026
HomeLatest NewsJalandhar-Phagwara नेशनल हाईवे पर बस-कार की टक्कर:कार का गाटर टूटा, हादसा टला,...

Jalandhar-Phagwara नेशनल हाईवे पर बस-कार की टक्कर:कार का गाटर टूटा, हादसा टला, दोनों चालकों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप

जालंधर फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर एक निजी बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यहां एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कार चालक गौरव ने बताया कि वह मुकंदपुर से होशियारपुर की ओर जा रहा था। जब वह पुल के नीचे से अपनी गाड़ी निकाल रहा था, तभी पीछे से आ रही एक निजी बस ने उसकी कार को टक्कर मार दी।
सड़क हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग।
सड़क हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग।
बस चालक के लापरवाही से हुआ हादसा
गौरव के अनुसार, उसने पहले भी बस चालक को सावधानी से गाड़ी चलाने के लिए कहा था, क्योंकि उसे हादसे की आशंका थी। बावजूद इसके, बस चालक ने लापरवाही बरतते हुए उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे कार को काफी नुकसान हुआ।
कार का गाटर टूटा।
कार का गाटर टूटा।
वहीं, बस चालक प्रभजोत सिंह का कहना है कि कार उसके आगे चल रही थी और अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments