Friday, June 19, 2026
HomeLatest NewsChandigarh में बीजेपी के सौरभ जोशी बने मेयर, कुल इतने मिले वोट

Chandigarh में बीजेपी के सौरभ जोशी बने मेयर, कुल इतने मिले वोट

चंडीगढ़ नगर निगम को नया मेयर मिल गया है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार सौरव जोशी ने मेयर का चुनाव आसानी से जीत लिया। इस बार मुकाबला दिलचस्प रहा क्योंकि आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा, जिससे चुनाव त्रिकोणीय हो गया। इसका सीधा फायदा बीजेपी को मिला।
कैसे बना बीजेपी के लिए रास्ता आसान
अगर आप और कांग्रेस साथ चुनाव लड़ते तो मुकाबला कड़ा हो सकता था, लेकिन दोनों पार्टियों के अलग होने से वोट बंट गए। इसका फायदा उठाते हुए बीजेपी के सौरव जोशी बढ़त बनाने में सफल रहे और जीत दर्ज की।
किसे कितने वोट मिले
मेयर चुनाव में पार्षदों ने मतदान किया, जिसमें परिणाम इस प्रकार रहे:
-सौरव जोशी (बीजेपी) – 18 वोट
-योगेश ढींगरा (आम आदमी पार्टी) – 11 वोट
-गुरप्रीत सिंह गाबी (कांग्रेस) – 7 वोट
-बीजेपी के सभी 18 पार्षदों ने सौरव जोशी के समर्थन में वोट दिया, जिससे उनकी जीत पक्की हो गई।
चुनाव जीतने के बाद सौरव जोशी ने सभी पार्षदों से की मुलाकात
जब सौरव जोशी सदन में पहुंचे, तो उन्होंने सभी दलों के पार्षदों से मुलाकात की। उन्होंने न सिर्फ हाथ मिलाया बल्कि कई पार्षदों को गले भी लगाया। जो उनसे उम्र में बड़े थे, उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उनके इस व्यवहार को सदन में सकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
तीनों पदों पर बीजेपी ने जमाया कब्जा
वहीं, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर भी बीजेपी का कब्जा हो गया है। सीनियर डिप्टी मेयर पद पर बीजेपी से जसमनप्रीत सिंह ने जबकि डिप्टी मेयर के पद पर सुमन शर्मा ने जीत दर्ज की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments