Wednesday, June 17, 2026
HomeLatest Newsसंसद के बजट सत्र की हुई शुरुआत, उप राष्ट्रपति ने ‘विकसित भारत...

संसद के बजट सत्र की हुई शुरुआत, उप राष्ट्रपति ने ‘विकसित भारत 2047’ दृष्टिकोण पर डाला प्रकाश

 संसद के बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रही है। अपने बजट अभिभाषण में राष्ट्रपति ने केंद्र सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और भविष्य की प्राथमिकताओं रेखांकित किया।
‘विकसित भारत 2047’- उप राष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने ‘विकसित भारत 2047’ कहा कि इस लक्ष्य के लिए अनुशासित, देशभक्त और जिम्मेदार नागरिकों की आवश्यकता है।
95 करोड़ लोग उठा रहे सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ- राष्ट्रपति
राष्ट्रपति ने कहा- 95 करोड़ भारतीयों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का फायदा मिल रहा है।
150 ज्यादा वंदे भारत ट्रेनों का नेटवर्क तैयार – राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि जम्मू कश्मीर में देश का सबसे ऊंचा ब्रिज बनाया गया, जम्मू कश्मीर से केरल तक 150 से ज्यादा वंदे भारत का नेटवर्क खड़ा हो चुका है।
तेजी से आगे बढ़ रहा भारत- राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज वैश्विक समीकरण बदल रहे हैं और ऐसे हालात में हम मजबूत विदेश नीति से आगे बढ़ रहे हैं।
रक्षा व्यवस्था के लिए मिशन सुदर्शन चक्र पर किया जा रहा काम- राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि देश की बेहतर रक्षा व्यवस्था के लिए मिशन सुदर्शन चक्र पर काम किया जा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूरी दुनिया ने भारतीय सेना की ताकत देखी।
2 लाख रजिस्टर्ड स्टार्टअप से लाखों युवाओं को मिली नौकरी- राष्ट्रपति
संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू ने कहा कि आज भारत में करीब 2 लाख स्टार्टअप पंजीकृत हैं, जो युवाओं को रोजगार देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। रोजगार मेलों के माध्यम से लाखों युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरियां मिली हैं।
ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया ने देखा भारतीय सेना का शौर्य- राष्ट्रपति
संसद के बजट अभिभाषण में राष्ट्रपति ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने अपने साहस और पराक्रम का परिचय दुनिया को दिया है। यह भारत की मजबूत रक्षा क्षमता और सुरक्षा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
GST सुधारों से भारत की अर्थव्यवस्था को मिली नई दिशा- राष्ट्रपति
बजट सत्र की शुरुआत करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने कहा- जीएसटी सुधारों से देश की आर्थिक व्यवस्था को नई गति मिली है। इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में भारत ने कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं। साथ ही स्पेस सेक्टर में भी भारत लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।
बीता साल भारत के लिए स्वर्णीय रहा: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद सत्र को संबोधित कर रही हैं। उन्होंने कहा, संसद को संबोधित करना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भारत विकास, आत्मनिर्भरता और समृद्धि की राह पर और तेज़ी से आगे बढ़ेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments