Friday, June 19, 2026
HomeLatest Newsसोना-चांदी ने बनाए नए रिकॉर्ड, कीमतों में आया तेज उछाल, जानें आज...

सोना-चांदी ने बनाए नए रिकॉर्ड, कीमतों में आया तेज उछाल, जानें आज के भाव

भारतीय कमोडिटी बाजार में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई।

आज शेयर बाजार में जहां सीमित दायरे में कारोबार देखने को मिला, वहीं भारतीय कमोडिटी बाजार में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी दोनों ने नए ऑल-टाइम हाई स्तर को छू लिया। बुधवार को वायदा और स्पॉट- दोनों ही बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला।
वायदा बाजार में सोने-चांदी की चमक
खबर लिखे जाने तक एमसीएक्स पर सोना करीब 3 से 4 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। फरवरी एक्सपायरी वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट ने ऑल-टाइम हाई बनाते हुए 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर पार कर लिया।
वहीं चांदी भी पीछे नहीं रही। मार्च एक्सपायरी वाले सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट में 7,000 रुपये से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई और भाव 3.30 लाख रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गए।
स्पॉट मार्केट में भी रिकॉर्ड तेजी
घरेलू स्पॉट मार्केट में भी सोना और चांदी दोनों महंगे हुए हैं। आज सोना 3.10 फीसदी की छलांग के साथ 4,550 रुपये चढ़ा। इसके साथ ही 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव बढ़कर 1,55,780 रुपये हो गया।
चांदी के दाम भी तेज़ी से बढ़े और 1,990 रुपये की बढ़त के साथ यह 3,25,910 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
दिल्ली-मुंबई में क्या रहे ताजा रेट
देश की राजधानी दिल्ली में आज सोने ने रिकॉर्ड तेजी दिखाई। बुलियन मार्केट के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 10 ग्राम सोना 6,430 रुपये यानी करीब 4.28 फीसदी उछलकर 1,57,130 रुपये के पार पहुंच गया। चांदी भी करीब 2 फीसदी महंगी होकर 3,29,020 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
आर्थिक राजधानी मुंबई में भी लगभग यही रुझान देखने को मिला। यहां 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,57,400 रुपये तक पहुंच गया, जबकि चांदी 6,250 रुपये की तेजी के साथ 3,29,580 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती नजर आई।
निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी
जानकारों के मुताबिक, वैश्विक अनिश्चितता, डॉलर में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोना-चांदी को सपोर्ट मिल रहा है। शेयर बाजार की सुस्ती के बीच निवेशकों का रुझान एक बार फिर कीमती धातुओं की ओर बढ़ता दिख रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments