Wednesday, June 17, 2026
HomeLatest Newsसोने की कीमतों ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, चांदी 2.35 लाख के पार,...

सोने की कीमतों ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, चांदी 2.35 लाख के पार, जानें आज के Latest Rate

सोना और चांदी की कीमतों में अब तक का सबसे तेज उछाल देखने को मिला है।

ग्लोबल मार्केट में अस्थिरता और निवेशकों की सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की तलाश ने कीमती धातुओं को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। खासकर चांदी की कीमत पहली बार ₹2.35 लाख प्रति किलोग्राम के पार चली गई है, जिससे निवेशक और मार्केट विशेषज्ञ दोनों ही चौंक गए हैं।
घरेलू बाजार में केवल चार ट्रेडिंग सेशनों में चांदी की कीमतों में ₹32,000 प्रति किलोग्राम से अधिक की तेजी आई है। सोने में भी बढ़त जारी है, हालांकि इसकी रफ्तार चांदी के मुकाबले धीमी रही। वर्तमान में सोना ₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम के पार ट्रेड कर रहा है।
Gold and Silver PricesGold and Silver Prices
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी रिकॉर्ड
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों मेटल्स ने नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। चांदी पहली बार $75 प्रति औंस के ऊपर पहुंची है, जबकि सोना $4,550 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह तेजी मुख्य रूप से वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक परिस्थितियों का नतीजा है।
अमेरिका की ओर से वेनेजुएला में तेल टैंकरों पर रोक और नाइजीरिया में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन जैसी घटनाओं ने निवेशकों को सुरक्षित विकल्प की ओर आकर्षित किया है। ऐसे में सोना और चांदी ने सीधे तौर पर इसका लाभ उठाया है।
निवेशकों के लिए संकेत
विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि मौजूदा समय में सोना और चांदी निवेश के लिए आकर्षक अवसर पेश कर रहे हैं, लेकिन तेज़ी की इस स्थिति में निवेश करने से पहले बाजार की चाल और वैश्विक घटनाओं पर नज़र रखना जरूरी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments