मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं।
पंजाब के मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दोनों शूटरों की तस्वीरें सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार शूटरों की पहचान आदित्य कपूर और करण पाठक निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। इन दोनों का पूरा क्रिमिनल रिकार्ड निकलवाया जा रहा है।






