Friday, June 19, 2026
HomeLatest NewsPSEB ने 10वीं-12वीं के छात्रों की री-चेकिंग के लिए जारी किया शेड्यूल,...

PSEB ने 10वीं-12वीं के छात्रों की री-चेकिंग के लिए जारी किया शेड्यूल, यहाँ पढ़ें जानकारी

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने हाल ही में घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों के बाद विद्यार्थियों के लिए पेपर री-चेकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने हाल ही में घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों के बाद विद्यार्थियों के लिए पेपर री-चेकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र-छात्राएं अपने उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच करवाना चाहते हैं, वे 21 मई से 4 जून 2025 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-ऑनलाइन माध्यम से करें आवेदन
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि री-चेकिंग के लिए छात्रों को PSEB की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा। आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन ही किया जाएगा। फॉर्म भरने के बाद छात्रों को उसकी एक प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखनी होगी, लेकिन हार्ड कॉपी बोर्ड कार्यालय को भेजने की आवश्यकता नहीं होगी।
-सात लाख से अधिक विद्यार्थी हुए थे शामिल
गौरतलब है कि इस वर्ष कक्षा 12वीं का परिणाम 14 मई को और 10वीं का परिणाम 16 मई को जारी किया गया था। दोनों परीक्षाओं में लगभग सात लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 91% और 10वीं का 95.60% रहा। खास बात यह रही कि दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों ने टॉप किया।
-मुख्यमंत्री ने किया टॉपर्स का सम्मान
राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी टॉपर्स को अपने आवास पर आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह पहला अवसर था जब राज्य के शीर्ष अधिकारियों ने इतनी गर्मजोशी से टॉपर्स का हौसला बढ़ाया।
-सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध
बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए अपनी वेबसाइट पर हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए हैं। किसी भी तकनीकी समस्या या फॉर्म भरने से जुड़ी जानकारी के लिए छात्र इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
-आवेदन शुरू: 21 मई 2025
-आवेदन की अंतिम तिथि: 4 जून 2025
आधिकारिक वेबसाइट: www.pseb.ac.in
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments