पंजाब के कई जिलों में सुबह-सुबह धमाकों की आवाज सुनाई दी है।
पंजाब के कई जिलों में सुबह-सुबह धमाकों की आवाज सुनाई दी है। इसी दौरान फगवाड़ा में भी तड़कसार साहनी-मलकपुर, खलियान गांवों के दरम्यिान खेतों में हुए ब्लास्ट की तस्वीर सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार फगवाड़ा के निकट शनिवार सुबह गांव खलियान के खेतों में एक ड्रोन गिरा जिससे जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
घटना गांव निवासी मेजर सिंह के खेत में सुबह करीब 2:40 बजे घटी। गांव के प्रत्यक्षदर्शियों ने विस्फोट से कुछ देर पहले आदमपुर की दिशा में दो ड्रोन उड़ते देखे। ऐसा माना जा रहा है कि एक ड्रोन खलियान गांव के खेतों में गिरा और विस्फोट के बाद उसमें आग लग गई, जिससे स्थानीय समुदाय में हड़कंप मच गया। विस्फोट से लगभग 10 फीट गहरा और 12 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया।






