Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 153

Chandigarh में 2 दिनों के लिए लगी पाबंदी, घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ें

असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

शहर में विशेष ट्रैफिक प्रबंधों के चलते 2 और 3 मई को कई रूटों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। यह पाबंदी सुबह 5:30 बजे से लेकर 9:30 बजे तक लागू रहेगी। प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
  • यू.टी. सचिवालय के पीछे स्थित पार्किंग एरिया, सेक्टर-9 से लेकर मटका चौक, सेक्टर 16/17 लाइट पॉइंट, लॉयंस लाइट पॉइंट, एम.सी. स्मॉल चौक, होटल शिवालिक व्यू के पास टी-पॉइंट, और तिरंगा पार्क की ओर।
  • जी.एम.एस.एस.एस.एस. सेक्टर-16 से लेकर 16/17 लाइट पॉइंट, लॉयंस लाइट पॉइंट, एम.सी. स्मॉल चौक और तिरंगा पार्क की तरफ।
  • जी.एम.एस.एस.एस.एस. सेक्टर-22 से गुरदयाल सिंह पेट्रोल पंप, क्रिकेट स्टेडियम चौक और शिवालिक होटल की ओर।
  • जी.एम.एस.एस.एस.एस. सेक्टर-23 से 16/23 स्मॉल चौक, गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज, सेक्टर-10 से मटका चौक, ताज लाइट पॉइंट, लॉयंस लाइट पॉइंट होते हुए सीधे एम.सी. स्मॉल चौक और तिरंगा पार्क की तरफ।
  • एम.सी. कार्यालय सेक्टर-17 से एम.सी. स्मॉल चौक और तिरंगा पार्क की ओर।
  • जी.जी.एम.एस.एस.एस.एस. सेक्टर-18 से 17/18 लाइट पॉइंट, साहिब सिंह लाइट पॉइंट और ISBT-17 के पीछे की ओर तिरंगा पार्क तक।

जालंधर Railway Station पर पहुंची GRP व RPF की टीम, यात्रियों में मचा हड़कंप

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पुलिस द्वारा चौकसी को लगातार बढ़ाया जा रहा है और सार्वजनिक स्थलों पर रूटीन में चैकिंग की जा रही है।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पुलिस द्वारा चौकसी को लगातार बढ़ाया जा रहा है और सार्वजनिक स्थलों पर रूटीन में चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में आज रेलवे स्टेशनों पर चैकिंग अभियान चलाया गया। इस मौके जिला पुलिस के अलावा जी.आर.पी. व आर.पी.एफ की टीमें मौजूद रही।
इस मौके ए.सी.पी. नोर्थ आतिश भाटिया, जी.आर.पी. थाने के एस.एच.ओ. अशोक कुमार व थाना 3 की पुलिस मौजूद रही। डॉग स्कवायड के साथ स्टेशन पर 2 घंटे चले सर्च अभियान के दौरान विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों के सामान की जांच की गई व संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई है।
वहीं, स्टेशन के अंदर प्रवेश करने वाले यात्रियों के सामान को भी जांचा गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस मौके एस.एच.ओ. अशोक कुमार ने कहा कि स्टॉफ को निगरानी बढ़ाने की सख्त हिदायतें दी गई है। इस मौके एस.एस.आई. हीरा सिंह सहित जी.आर.पी. का स्टॉफ व जिला पुलिस का स्टॉफ मौजूद रहा।

CM Mann की अगुवाई में सर्वदलीय बैठक शुरू, Sunil Jakhar सहित Congress और SAD के नेता रहे मौजूद

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आज एक महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया।

पंजाब में बढ़ते जल संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आज एक महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य राज्य में जल प्रबंधन की चुनौतियों से निपटने के लिए सभी राजनीतिक दलों की सहभागिता सुनिश्चित करना था।
-बैठा में कई प्रमुख नेता हुए शामिल
इस अहम बैठक में पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, अकाली दल के वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ और दलजीत सिंह चीमा समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए। सभी ने एक सुर में जल संकट को ‘राजनीति से ऊपर’ बताते हुए समाधान के लिए साझा प्रयासों की वकालत की।
-पानी के मुद्दे पर हुई चर्चा
बैठक के दौरान सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर विवाद, गिरते भूजल स्तर, और सिंचाई के लिए आधुनिक तकनीकों की आवश्यकता जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री मान ने कहा, “पानी का मुद्दा सिर्फ एक राज्य का नहीं, पूरे देश का है। हम सबको मिलकर इसका स्थायी हल निकालना होगा।” बैठक में कई प्रस्ताव रखे गए, जिनमें जल संरक्षण को लेकर जन जागरूकता अभियान, खेतों में ड्रिप इरिगेशन की व्यवस्था और राज्यों के बीच जल बंटवारे पर पुनर्विचार शामिल है।

Ludhiana में Jalandhar Bypass पर फायरिंग और लूटपाट: एक आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना में कल बीती रात एक लूटपाट और फायरिंग की वारदात सामने आई है।

लुधियाना में कल बीती रात एक लूटपाट और फायरिंग की वारदात सामने आई है। बता दें कि, जालंधर बाईपास के समीप स्थित एक दुकान पर सोमवार रात चार हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया और बंदूक की नोक पर लगभग दो लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया।
-बदमाशों ने भागने की कोशिश की
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना रात करीब 9 बजे हुई, जब दुकान में मौजूद कर्मचारी दिन की बिक्री समेट रहे थे। उसी दौरान चार युवक दुकान में दाखिल हुए और हथियार निकालकर सभी को धमकाते हुए कैश काउंटर पर कब्जा कर लिया। बदमाशों ने थोड़ी ही देर में नकदी समेटी और भागने की कोशिश की।
हालांकि, इलाके के कुछ सतर्क नागरिकों ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बाकी तीन हमलावर भागने में सफल हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं।
-जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके अन्य साथियों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। स्थानीय लोगों में इस वारदात को लेकर दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जल्द ही अन्य आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया है।

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने लगातार आठवें दिन की फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

 पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर अपनी नापाक हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है।

 पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर अपनी नापाक हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। यहां पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की है। सेना के मुताबिक एक-दो मई की रात के दौरान, पाकिस्तानी सैन्य चौकियों से फायरिंग की गई।
पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पार से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, नौशेरा और अखनूर क्षेत्रों में यह गोलीबारी की है। बिना किसी उकसावे के पाकिस्तान सेना ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की। वहीं भारतीय सेना के जवानों ने संयमित लेकिन सटीक तरीके से फायरिंग का जवाब दिया। यह लगातार आठवां दिन है जब पाकिस्तानी सेना द्वारा जम्मू कश्मीर से लगी नियंत्रण रेखा पर फायरिंग की गई है। पाकिस्तानी सेना बीते शुक्रवार से नियंत्रण रेखा पर फायरिंग कर रही है।
इस बीच अमेरिका ने भारत के साथ होने की बात कही है। अमेरिका ने भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया है। अमेरिका के रक्षा मंत्री ने कहा है, ‘‘अमेरिका भारत के साथ एकजुटता में खड़ा है और भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है।’’
गौरतलब है कि आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की निर्मम तरीके से हत्या की थी। इसके बाद से पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा पर भी संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है। वहीं इस बीच अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को फोन पर बातचीत की। इस दौरान पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा हुई। अमेरिका ने पहलगाम आतंकी हमले पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। इस चर्चा में भारत ने अमेरिका को बताया है कि पाकिस्तान आतंकवादियों को समर्थन, प्रशिक्षण और फंडिंग दे रहा है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘पाकिस्तान एक धूर्त राष्ट्र के रूप में उजागर हो चुका है, जो वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और क्षेत्र को अस्थिर कर रहा है। दुनिया अब आतंकवाद पर आंखें मूंदे नहीं रह सकती।’’ रक्षामंत्री ने यह भी कहा कि वैश्विक समुदाय को ऐसे जघन्य आतंकी कृत्यों की स्पष्ट और दृढ़ निंदा करनी चाहिए।
इस बातचीत में अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका के पूर्ण समर्थन की पुन: पुष्टि की। इससे पहले 30 अप्रैल और 1 मई की रात के दौरान, पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर के सामने नियंत्रण रेखा के पार से गोलीबारी की थी।

IPL 2025 : पंजाब किंग्स का खिलाडी Glenn Maxwell उंगली में फ्रैक्चर के कारण आईपीएल से बाहर

0

पंजाब किंग्स के आस्ट्रेलियाई हरफनमौला ग्लेन मैक्सवैल उंगली में फ्रैक्चर के कारण आईपीएल के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं।

पंजाब किंग्स के आस्ट्रेलियाई हरफनमौला ग्लेन मैक्सवैल उंगली में फ्रैक्चर के कारण आईपीएल के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। उनकी टीम ने इसकी घोषणा की। मैक्सवैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश के कारण धुले पिछले मैच से पहले चोट लगी थी। उस मैच में वह 7 रन बनाकर आऊट हो गए थे। उनकी जगह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कल रात को सूर्यांश शेडगे ने खेला जिसमें पंजाब को 4 विकेट से जीत मिली। पंजाब किंग्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा,‘ग्लेन मैक्सवैल उंगली में फ्रैर के कारण सत्र के बाकी मैचों से बाहर। हम उन्हें जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’

केंद्र व किसानों के बीच बातचीत को पटरी से उतारने के लिए गुमराह कर रही पंजाब सरकार : Ravneet Bittu

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार केंद्र व किसानों के बीच चल रही बातचीत को पटरी से उतारने की कोशिश कर रही है।

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार केंद्र व किसानों के बीच चल रही बातचीत को पटरी से उतारने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र व किसानों के बीच बात सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। वहीं, पंजाब सरकार से नाराज किसान संगठनों ने ऐलान कर दिया है कि यदि 4 मई को होने वाली मीटिंग में पंजाब सरकार भी शामिल होगी, वह मीटिंग का बायकॉट कर देंगे।
यही नहीं सूबे में किसान आप विधायकों को लगातार घेर रहे हैं। ऐसे में भगवंत मान सरकार ने अचानक पानी के मुद्दे को उभारकर विरोध प्रदर्शन करने शुरू कर दिए। बिट्टू ने कहा कि वह केंद्र सरकार के मंत्री के तौर पर स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि बीबीएमबी के जरिए पंजाब के पानी की एक बूंद भी हरियाणा को नहीं दी जाएगी जितना हिस्सा पहले दिया जाता है, उतना ही दिया जाएगा। बिट्टू ने कहा कि इस बाबत उनकी बीबीएमबी के चेयरमैन से बात भी हुई है।
बिट्टू ने कहा कि पानियों का केस कोर्ट में चल रह है। यदि किसी को तकलीफ है, उसे पानी कम ज्यादा चाहिए तो वह कोर्ट में जाकर अपनी बात रखें लेकिन पंजाब की एक बूंद पानी भी बीबीएमबी से नहीं छोड़ी जाएगी। बिट्टू ने कहा कि जब हरियाणा पंजाब से अतिरिक्त पानी मांग रहा था, तब भगवंत मान ने क्यों नहीं कहा कि पंजाब को भी पानी की सख्त जरूरत है। अब आप सरकार अपनी असफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए पंजाब सरकार किसानों को गुमराह कर केंद्र सरकार के खिलाफ भड़काना चाहते हैं लेकिन पंजाब का किसान व आम लोग गुमराह नहीं होंगे।

Punjab के पानी की एक भी अतिरिक्त बूंद हरियाणा को नहीं जाने देंगे, चाहे सिर ही क्यों न कटवाना पड़े : हरजोत बैंस

पंजाबियों के पानी के हक को छीनने की भाजपा नीत केंद्र व हरियाणा सरकार की साजिश का पदार्फाश करते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा

पंजाबियों के पानी के हक को छीनने की भाजपा नीत केंद्र व हरियाणा सरकार की साजिश का पदार्फाश करते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है और हम राज्य के पानी की एक भी अतिरिक्त बूंद हरियाणा को नहीं जाने देंगे, चाहे इसके लिए हमें अपना सिर ही क्यों न कटाना पड़े।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाब का 90 प्रतिशत क्षेत्र भूजल स्तर के कारण डार्क जोन घोषित हो चुका है तथा भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा बीबीएमबी के माध्यम से हरियाणा को 8500 क्यूसिक पानी देने का तुगलकी फरमान पंजाबियों के साथ सीधा धोखा है, जिसे राज्य सरकार पहले ही अस्वीकार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब में भूजल की गंभीर स्थिति को देखते हुए नहरी पानी से बड़े पैमाने पर कृषि की जा रही है। बैंस ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हरियाणा और केंद्र की भाजपा नीत सरकारें पंजाब को धमकाना चाहती हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीबीएमबी पंजाब के पानी को लूटने के लिए हर दिन नए प्रस्ताव पारित कर रहा है।

शिक्षा मंत्री ने नंगल डैम पर दिया धरना

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नंगल दौरे से पहले शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने साथियों सहित नंगल डैम पर धरना देकर पंजाब के पानी को हरियाणा में भेजने का विरोध किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। इस मौके पर उनके साथ श्री गुरु रविदास आयुर्वैदिक यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डा. संजीव गौतम, सतीश चोपड़ा, ट्रक यूनियन प्रधान रोहित कालिया, यज्ञदत्त सरपंच, करण सैनी, कमिकर सिंह ढाडी, मुकेश वर्मा आदि कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

Punjab Weather Update: राज्य में बदला मौसम का मिजाज, अगले कुछ दिनों तक आंधी का अलर्ट जारी

पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है।

पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। कल रात हुई बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र ने चेतावनी दी है कि 5 मई 2025 तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चल सकती है, साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका है।
-पंजाब के इन इलाकों में आंधी का अलर्ट
बीती रात अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट में मौसम का कहर देखने को मिला। इन इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और बारिश के साथ धूल भरी आंधी ने लोगों को हैरान कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में पटियाला, मोहाली, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट जैसे जिलों में मौसम और बिगड़ सकता है। इन इलाकों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
-प्रशासन ने लोगों को दी सलाह
विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्थिति फसलों, कच्चे मकानों, बिजली के खंभों और पेड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है। प्रशासन ने लोगों को एहतियात बरतने और गैरज़रूरी रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
-बारिश के बाद मौसम में राहत
राज्य में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। हालांकि बठिंडा जैसे क्षेत्रों में गर्मी का असर अभी भी कायम है, जहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश के बाद मौसम में राहत तो महसूस की गई, लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी ने चिंता भी बढ़ा दी है।
नागरिकों को सलाह दी गई है कि मौसम अपडेट पर नज़र रखें, खुले में न जाएं और तेज हवाओं व आंधी के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें। किसान भाई भी अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएं।

Landa Gang के सदस्य के एनकाउंटर के बाद सी.पी. की गैंगस्टरों को चेतावनी, लुधियाना छोड़ दो वरना यही हाल होगा

लंडा गैंग के सदस्य सुमित का एनकाऊंटर करने के बाद पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा, डीसीपी रूपिंदर सिंह बराड़ व अन्य अधिकारियों समेत घटना स्थल पर पहुंचे।

लंडा गैंग के सदस्य सुमित का एनकाऊंटर करने के बाद पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा, डीसीपी रूपिंदर सिंह बराड़ व अन्य अधिकारियों समेत घटना स्थल पर पहुंचे। घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर दो के एसएचओ गुरजीत सिंह व एसीपी अनिल भनोट से घटना की पूरी जानकारी ली। एसएचओ गुरजीत सिंह ने सीपी को टाइम लाइन के साथ घटना की पूरी जानकारी दी। घटना का जायजा लेने के बाद पुलिस कमिश्नर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने बतौर कमिश्नर ज्वाइन करते ही गैंगस्टरों को चेतावनी दे दी थी कि वो लुधियाना छोड़कर चले जाएं।
उन्होंने कहा कि वो फिर से कह रहे हैं कि गैंगस्टर व गुंडा तत्व लुधियाना छोड़ दें नहीं तो उनका यही हाल होगा जो आज लंडा गैंग के सदस्य सुमित का हुआ है। स्वप्न शर्मा ने कहा कि लंडा गैंग के सदस्यों के खिलाफ हत्या, फिरौती, लूट जैसे संगीन अपराधों के मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ भी पांच से छह केस दर्ज हैं। बाकी इनका क्रिमिनल रिकार्ड खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुमित अभी घायल है इसलिए उससे अभी पूछताछ संभव नहीं है। जैसे ही वह स्वस्थ होगा उससे पूछताछ की जाएगी और कई वारदातों का खुलासा हो सकता है।
आरोपी से .32 बोर की पिस्टल बरामद, पुनीत बैंस के घर फायरिंग करने में इस्तेमाल की गई थी यही पिस्टल
पुलिस को शक है कि 20 अप्रैल को जनकपुरी में गैंगस्टर पुनीत बैंस के घर जो दो गोलियां चलाई गई थीं वो भी 0.32 बोर की पिस्टल से चलाई गई थी। गैंगस्टर सुमित से जो पिस्टल बरामद हुई वो भी 0.32 बोर पिस्टल है। एसीपी अनिल भनोट ने बताया कि आरोपी ने मुठभेड़ के दौरान भी .32 बोर की पिस्टल से फायरिंग की और वह पिस्टल उससे बरामद की गई। उन्होंने बताया कि अब इसकी जांच की जाएगी कि क्या यह वही पिस्टल है, जिससे गैंगस्टर पुनीत बैंस के घर में फायरिंग की गई थी। उन्होंने बताया कि .32 बोर पिस्टल के चली चार गोलियों के खोल भी पुलिस ने बरामद कर दिए। उन्होंने बताया कि फॉरैंसिक टीम ने भी घटना स्थल का पूरा निरीक्षण कर दिया।
स्कूटी के पीछे नंबर प्लेट नहीं थी और आगे के नंबर को खरोंच कर मिटाया था
सुमित जिस स्कूटी पर सवार होकर फरार हो रहा था, उसके पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जबकि आगे टेप से जो नंबर लिखा गया था उसे भी उसने खरोंचकर मिटाया हुआ था ताकि कोई नंबर को ट्रैस न कर सके। थाना जमालपुर की पुलिस अब स्कूटी के मालिक को ट्रैस करने में जुटी है। पुलिस को शक है कि यह स्कूटी भी गैंगस्टरों ने कहीं से लूटी है या फिर चोरी की है। पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में लेकर रामगढ़ चौकी में रख दिया है।
सुनसान एरिया में सुबह सात बजे पुलिस ने घेरा सुमित
थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने साहिबाणा गांव के आगे साइकिल वैली रोड के पास सुनसान जगह पर गैंगस्टर सुमित को घेरा। वहां पर एक कमरा बना हुआ है और एक तरफ पेड़ है बाकी दोनों तरफ खेत हैं। आसपास कहीं भी कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है।
दो दिन से लगाया था सुमित को गिरफ्तार करने के लिए ट्रैप
थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने गैंगस्टर सुमित के साथी अक्षय को 29 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। पुलिस लगातार उससे बाकी के तीन आरोपियों के बारे में जानकारी ले रही थी। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पुनीत बैंस के घर गोली चलाने में सुमित भी शामिल था, जिसके बाद पुलिस ने सुमित की गिरफ्तारी के लिए ट्रैप लगाया था।
थाना डिवीजन नंबर दो के एसएचओ गुरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें बुधवार रात को सूचना मिली थी कि सुमित साहिबाणा गांव के आसपास घूमता रहता है। उन्होंने बताया कि देर रात से ही पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। सुबह सात बजे जब वो साइकिल वैली रोड से भुंदड़ी रोड की तरफ निकला तो पुलिस ने उसे वहां पर घेर दिया और उसके साथ मुठभेड़ हो गई।