Saturday, May 30, 2026
HomeLatest NewsPunjab Weather Update: राज्य में बदला मौसम का मिजाज, अगले कुछ दिनों...

Punjab Weather Update: राज्य में बदला मौसम का मिजाज, अगले कुछ दिनों तक आंधी का अलर्ट जारी

पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है।

पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। कल रात हुई बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र ने चेतावनी दी है कि 5 मई 2025 तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चल सकती है, साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका है।
-पंजाब के इन इलाकों में आंधी का अलर्ट
बीती रात अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट में मौसम का कहर देखने को मिला। इन इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और बारिश के साथ धूल भरी आंधी ने लोगों को हैरान कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में पटियाला, मोहाली, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट जैसे जिलों में मौसम और बिगड़ सकता है। इन इलाकों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
-प्रशासन ने लोगों को दी सलाह
विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्थिति फसलों, कच्चे मकानों, बिजली के खंभों और पेड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है। प्रशासन ने लोगों को एहतियात बरतने और गैरज़रूरी रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
-बारिश के बाद मौसम में राहत
राज्य में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। हालांकि बठिंडा जैसे क्षेत्रों में गर्मी का असर अभी भी कायम है, जहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश के बाद मौसम में राहत तो महसूस की गई, लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी ने चिंता भी बढ़ा दी है।
नागरिकों को सलाह दी गई है कि मौसम अपडेट पर नज़र रखें, खुले में न जाएं और तेज हवाओं व आंधी के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें। किसान भाई भी अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments