Saturday, May 30, 2026
HomeLatest NewsAmerica यात्रा कर रहे भारतीयों के लिए खास खबर…लागू हुए ये नए...

America यात्रा कर रहे भारतीयों के लिए खास खबर…लागू हुए ये नए नियम

 यदि आप अमेरिका की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक अहम चेतावनी सामने आई है।

यदि आप अमेरिका की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक अहम चेतावनी सामने आई है। भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास ने हाल ही में वीज़ा नियमों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, वीज़ा की अवधि समाप्त होने के बाद अमेरिका में रुकना अब पहले से कहीं अधिक जोखिम भरा हो गया है। ऐसा करने पर यात्रियों को न केवल अमेरिका से निर्वासित किया जा सकता है, बल्कि भविष्य में उन्हें अमेरिका में प्रवेश से स्थायी रूप से प्रतिबंधित भी किया जा सकता है।
-सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर लागू होंगे नियम
यह नियम केवल भारतीय नागरिकों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दुनिया भर के सभी विदेशी यात्रियों पर समान रूप से लागू होंगे। अमेरिकी दूतावास ने 15 मई को अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल के जरिए जानकारी दी कि अमेरिकी सरकार ने अवैध प्रवास और वीज़ा धोखाधड़ी पर नकेल कसने के लिए एक कड़ा अभियान शुरू किया है।
-ट्रंप प्रशासन के दौरान सख्ती और बढ़ी
हालांकि यह सख्ती कोई नई बात नहीं है, लेकिन ट्रंप प्रशासन के दौरान अमेरिका ने अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई को और तीव्र किया था। अब फिर से इस नीति को गंभीरता से लागू किया जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि अमेरिका वीज़ा नियमों के उल्लंघन को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा।
-वीज़ा धारकों के लिए जरूरी हिदायतें
दूतावास ने सभी वीज़ा धारकों को यह सलाह दी है कि वे अपने वीज़ा की शर्तों का पूरी निष्ठा और सावधानी से पालन करें। किसी भी तरह की वीज़ा धोखाधड़ी, ओवरस्टे (नियत समय से अधिक रुकना), या नियमों का उल्लंघन अब सीधे तौर पर आपके भविष्य के अमेरिकी वीज़ा आवेदन को प्रभावित कर सकता है।
-क्या करें यात्रियों को?
यात्रा से पहले वीज़ा की शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
वीज़ा की समाप्ति तिथि का सख्ती से पालन करें।
किसी भी भ्रम की स्थिति में अमेरिका स्थित दूतावास या कांसुलेट से संपर्क करें।
नियमों को नजरअंदाज करना अब भारी पड़ सकता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments