Tuesday, September 29, 2026
Home Blog Page 147

Moga Police की बड़ी कार्रवाई, 365 ग्राम हेरोइन सहित 5 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है।

मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सीआईए स्टाफ ने दो अलग-अलग मामलों में 365 ग्राम हेरोइन, एक एक्टिवा और एक मोटरसाइकिल के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मोगा जिले में नशे की तस्करी पर कड़ी नजर रखने के तहत की गई है।

पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) श्री डी सुखअमृत सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मोगा पुलिस को यह सफलता उस समय मिली जब सीआईए स्टाफ ने तस्करों की घेराबंदी की। गिरफ्तार किए गए तस्करों में फरीदकोट जिले के विक्रमजीत सिंह और हरप्रीत सिंह, मोगा के गुरतेज सिंह, जगसीर सिंह और अनमोल सिंह शामिल हैं।

365 ग्राम हेरोइन सहित 5 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने 365 ग्राम हेरोइन बरामद की, जो नशे की तस्करी के लिए इस्तेमाल हो रही थी। इसके अलावा, एक एक्टिवा और एक मोटरसाइकिल भी तस्करों के पास से जब्त की गई, जो तस्करी के लिए परिवहन के रूप में इस्तेमाल की जा रही थीं।

सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने इस मामले में तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब इन पांचों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि इस रैकेट के अन्य संभावित सदस्यों का पता चल सके।

नशे के खिलाफ मोगा पुलिस की इस बड़ी सफलता को लेकर शहरवासियों ने पुलिस की सराहना की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे नशा तस्करों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं और नशे की तस्करी में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 1 IAS और 55 PCS अधिकारियों के हुए तबादले

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 1 IAS और 55 PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट…

पंजाब प्रांत में आपातकाल घोषित, भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के मध्य सरकार का बड़ा फैसला

भारत की ओर से मिसाइल हमले किए जाने के मद्देनजर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बुधवार को आपातकाल घोषित कर दिया गया और सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए।

भारत की ओर से मिसाइल हमले किए जाने के मद्देनजर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बुधवार को आपातकाल घोषित कर दिया गया और सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए। पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि पंजाब प्रांत और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के शहरों पर मंगलवार देर रात भारत की ओर से किए गए हमलों में कम से कम 26 लोगों की जान चली गई है और 46 अन्य घायल हुए हैं। पंजाब प्रांत की सरकार ने एक बयान में कहा, ‘‘पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने पूरे प्रांत में आपातकाल घोषित कर दिया है।’’
पंजाब पुलिस सहित सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पंजाब के अस्पतालों में सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बयान में कहा गया है कि सभी कर्मचारियों को तुरंत ड्यूटी पर आने का आदेश दिया है और पंजाब के सभी जिलों में प्रशासन को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।
इसमें कहा गया है कि नागरिक सुरक्षा सहित सभी संबंधित संस्थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाया गया है। बयान में कहा गया है कि बुधवार को शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। भारत द्वारा हमले किए जाने के बाद सभी उड़ानों का संचालन बंद कर दिया गया है लेकिन अब पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खोला जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले का बदला लेते हुए भारतीय सशत्र बलों ने मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे।

जालंधर में आज होगी हवाई हमले की माक ड्रिल… DC Himanshu Aggarwal ने नागरिकों से की ये अपील

जिला प्रशासन द्वारा आज हवाई हमले की माक ड्रिल और रात को ब्लैकआउट ड्रिल आयोजित की जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा आज हवाई हमले की माक ड्रिल और रात को ब्लैकआउट ड्रिल आयोजित की जा रही है। यह जानकारी डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि इन ड्रिल्स का उद्देश्य नागरिकों को आपात स्थिति में सही प्रतिक्रिया देना सिखाना है।
हवाई हमले की माक ड्रिल – आज दोपहर 4 बजे
• दोपहर 4 बजे सायरन की आवाज सुनाई दे सकती है।
• यह एक अभ्यास (मॉक ड्रिल) है, असली हमला नहीं।
• शहरवासियों से अपील है कि वे घबराएं नहीं और सहयोग करें।
• भगत नामदेव चौक के आसपास विशेष अभ्यास किया जाएगा। ब्लैकआउट ड्रिल – आज रात 8 से 9 बजे तक।
• जालंधर शहर में एक घंटे के लिए ब्लैकआउट ड्रिल की जाएगी।
• सभी नागरिकों से अनुरोध है कि बत्तियाँ बुझा दें, और अनावश्यक रूप से लाइट का प्रयोग न करें।
• यह ड्रिल आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयारी का हिस्सा है।
नागरिकों से अपील:
• कृपया शांति बनाए रखें और अफवाहों से बचें।
• यह आपकी सुरक्षा और जागरूकता के लिए किया जा रहा है।
• प्रशासन का सहयोग करें और निर्देशों का पालन करें।

Operation Sindoor के बाद PM मोदी का बड़ा फैसला, 3 देशों का दौरा किया रद्द

 मंगलवार और बुधवार की रात भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद आतंकियों के ठिकानों पर बड़ा हमला किया।

मंगलवार और बुधवार की रात भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मौजूद आतंकियों के ठिकानों पर बड़ा हमला किया। यह कार्रवाई “ऑपरेशन सिंदूर” के नाम से की गई थी। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर हमला किया और कुल 9 आतंकी शिविरों (कैंप्स) को निशाना बनाया।
इस हमले में मिली जानकारी के अनुसार, 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की संभावना है। यह कार्रवाई बेहद सटीक और योजनाबद्ध तरीके से की गई। भारतीय सेना ने मिसाइल और अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल कर आतंकियों के अड्डों को नष्ट किया।
PM मोदी ने रखा ऑपरेशन का नाम “सिंदूर”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस ऑपरेशन पर नजर रखे हुए थे। उन्होंने इस ऑपरेशन को “ऑपरेशन सिंदूर” नाम दिया। इस नाम को सेना ने भी स्वीकार किया और उसी नाम से मिशन को अंजाम दिया गया।

PM मोदी का तीन देशों का दौरा रद्द

इस बड़े ऑपरेशन और क्षेत्र में बढ़े तनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अपना प्रस्तावित विदेश दौरा फिलहाल रद्द कर दिया है। वे नॉर्वे, क्रोएशिया और नीदरलैंड जाने वाले थे, जहां उन्हें कई महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेना था। सरकार की तरफ से दौरा रद्द करने का आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए यह जरूरी फैसला लिया गया।
ऑपरेशन के समय PM मोदी थे पूरी तरह सतर्क
जब सेना पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही थी, उस समय प्रधानमंत्री मोदी लगातार इसकी निगरानी कर रहे थे। तीनों सेनाओं ने समन्वय (coordination) के साथ इस मिशन को अंजाम दिया और यह ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा।

Operation Sindoor : भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक के बाद CM Mann किया Tweet, कहा- “140 करोड़ देशवासी सेना के साथ”

 भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर बड़ा हमला किया है।

भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर बड़ा हमला किया है। इस एयर स्ट्राइक में बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद जैसे इलाकों में कुल 9 आतंकी अड्डों को निशाना बनाया गया। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद बुधवार रात 1:30 बजे की गई।
इस ऑपरेशन के बाद देशभर में उत्साह और एकजुटता का माहौल है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए भारतीय सेना को सलाम किया और कहा, “हमें अपनी बहादुर सेना पर गर्व है। 140 करोड़ देशवासी आतंक के खिलाफ इस लड़ाई में भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। पंजाब के लोग भी पूरी ताकत से सेना के साथ हैं। जय हिंद, जय भारत।”
देशभर में हाई अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई गई
सेना की इस कार्रवाई के बाद उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में सुरक्षा के मद्देनज़र हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने सभी जिलों को अलर्ट पर रहने और पुलिस को हथियारों सहित तैनात रहने के निर्देश दिए हैं।
पंजाब में स्कूल बंद, यूपी में सख्ती
पंजाब के पांच जिलों में एहतियातन स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर जैसे प्रमुख शहरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की जा रही है और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार
पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रक्षा इकाइयों के साथ समन्वय बनाए रखें और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। लोगों से भी सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है।

Operation Sindoor के बाद पंजाब में हाई अलर्ट, स्कूल और एयरपोर्ट बंद… CM मान के कार्यक्रम भी हुए रद्द

पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद पंजाब में सुरक्षा के मद्देनज़र हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

भारत सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद पंजाब में सुरक्षा के मद्देनज़र हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीमावर्ती इलाकों में सेना की कार्रवाई के जवाब में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए राज्य सरकार ने कई सख्त कदम उठाए हैं। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
सीमावर्ती जिलों में स्कूल बंद…
पंजाब सरकार ने एहतियात के तौर पर गुरदासपुर, अमृतसर, पठानकोट, फिरोजपुर और फाजिल्का जैसे सीमावर्ती जिलों में सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने का फैसला किया है। इसके साथ ही करतारपुर कॉरिडोर को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की घुसपैठ या आतंकी गतिविधि को रोका जा सके।
मुख्यमंत्रियों के दौरे रद्द, हवाई सेवाएं स्थगित
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज का पंजाब दौरा रद्द कर दिया गया है। प्रशासन ने यह कदम सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उठाया है। इसके साथ ही अमृतसर एयरपोर्ट को 10 मई तक बंद रखने का आदेश दिया गया है, जबकि चंडीगढ़ एयरपोर्ट को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है।
आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट
सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर कहा, “आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। हमें अपनी भारतीय सेना और वीर सैनिकों पर गर्व है।” वहीं, पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए सरकार के सभी कार्यक्रम फिलहाल रद्द कर दिए गए हैं।
सरकार की एडवाइजरी का पालन करें
राज्य प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने जनता से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। सीमावर्ती इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह सब कदम जनता की सुरक्षा के लिए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी है।

Mock Drill In Punjab: Jalandhar से लेकर Amritsar तक इस समय बजेगा सायरन, ब्लैकआउट के लिए रहें तैयार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए आज, 7 मई को कई राज्यों में मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है।

 भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए आज, 7 मई को कई राज्यों में मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में पंजाब के विभिन्न जिलों में भी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल की योजना बनाई गई है।
इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आम जनता को आपातकालीन स्थिति में किए जाने वाले व्यवहार के लिए प्रशिक्षित करना है। इसके तहत तय समय पर सायरन बजेंगे, नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर जाने का अनुरोध किया जाएगा और एक निर्धारित अवधि के लिए ब्लैकआउट लागू किया जाएगा।
-जालंधर में रात 8 बजे बजेगा सायरन
प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जालंधर में मॉक ड्रिल के दौरान रात 8 बजे से 9 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान बिजली की आपूर्ति रोक दी जाएगी और सुरक्षा बल अपने अभ्यास को अंजाम देंगे।
-अन्य जिलों में मॉक ड्रिल का समय:
पठानकोट: 10:00 से 10:30 बजे
मोहाली : 7:30 से 7:40 बजे
नंगल: 8:00 से 8:10 बजे
होशियारपुर : 8:00 से 8:10 बजे
तरनतारन: 9:00 से 9:30 बजे
बरनाला : 8:00 बजे
लुधियाना : 8:00 से 8:30 बजे
बठिंडा: 8:30 से 8:35 बजे
गुरदासपुर : 9:00 से 9:30 बजे
बटाला : 9:00 से 9:30 बजे
फरीदकोट : 10:00 बजे
फिरोजपुर : 9:00 से 9:30 बजे
फाजिल्का : 10:00 से 10:30 बजे
अमृतसर : 10:30 से 11:00 बजे
टांडा: 8:00 से 8:10 बजे
चंडीगढ़ : 7:30 से 7:40 बजे
-क्या करें और क्या न करें?
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मॉक ड्रिल को गंभीरता से लें और सायरन सुनते ही किसी सुरक्षित स्थान की ओर बढ़ें। इस दौरान अनावश्यक बाहर निकलने से बचें और अफवाहों से दूर रहें।
-सुरक्षा का पूर्वाभ्यास, जागरूकता की तैयारी
इस मॉक ड्रिल का मकसद किसी भी अप्रत्याशित आपात स्थिति में जनता को सही तरीके से प्रतिक्रिया देने के लिए प्रशिक्षित करना है। सरकार और सुरक्षा एजेंसियां चाहती हैं कि हर नागरिक इस अभ्यास में सहयोग दे ताकि भविष्य में किसी भी संकट के समय जान-माल की हानि को न्यूनतम किया जा सके।

भारत की Air Strike से पाकिस्तान में तबाही का मंजर, सामने आईं तस्वीरें और वीडियो

भारत की एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान में हुई तबाही की तस्वीरें और वीडियोज सामने आ गई हैं।

भारत ने आज यानी बुधवार की सुबह पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। भारतीय सेना ने पहलगाम के आतंकी हमले के 15 दिन बाद दहशतगर्दों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पूरे देश में खुशी का माहौल है।
देश की जनता भारतीय सेना पर गर्व जता रही है। राजनेताओं से अभिनेताओं तक हर कोई सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जय हिंद के नारे लगा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान में हुई तबाही के मंजर की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आ गई हैं।
मलबे में धंसे मकान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं पाकिस्तान की ये तस्वीरें बहावलुपर से लेकर मुरीदके तक की हैं। इन फोटोज में कहीं घरों की छत टूटी नजर आ रही हैं तो कहीं मलबे के ढेर में घर दबे नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में पाकिस्तान की तबाही का मंजर बहुत साफ दिखाई दे रहा है।

वीडियोज भी हुईं वायरल
वहीं फोटोज के साथ वीडियोज भी काफी वायरल हो रही हैं। एक वीडियो ब्लास्ट के कुछ ही दूरी पर एक घर की छत से ली गई है। इसमें ब्लास्ट की आवाज और धमाके की रोशनी दिखाई दे रही है। जिससे पता चल रहा है कि ये धमाका वाकई बेहद जोरदार था। ये घर में लगे सीसीटीवी फुटेज की छोटी सी क्लिप लग रही है। इसमें धमाके के बाद लोगों की चिल्लाने की आवाज भी सुनाई दे रही हैं। वहीं एक वीडियो में पाकिस्तान की सड़कों पर आर्मी बैटल टैंक चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पाकिस्तानियों ने एजेंसियों पर उठाए सवाल
बुधवार सुबह हुई भारत की एयर स्ट्राइक में पीओके के आसपास के 9 आतंकी इलाके ध्वस्त हो गए हैं। इससे पाकिस्तान में हाहाकार मच गया। पाकिस्तान के लोगों ने अपनी सरकार और एजेंसियों पर सुरक्षा को लेकर कई सवाल भी दागे। साथ ही सोशल मीडिया पर तबाही के मंजर की वीडियोज और फोटोज भी शेयर कीं।

भारत द्वारा पाकिस्तान पर किये हमलों पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा, “लोगों को पता था कि कुछ होने वाला है।”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को पाकिस्तानी क्षेत्र में भारतीय मिसाइल हमलों की रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह अपेक्षित था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को पाकिस्तानी क्षेत्र में भारतीय मिसाइल हमलों की रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह अपेक्षित था और शत्रुता को शीघ्र समाप्त करने का आग्रह किया। “हमने अभी-अभी इसके बारे में सुना जब हम ओवल के दरवाज़े से गुज़र रहे थे। अभी-अभी इसके बारे में सुना। मुझे लगता है कि लोगों को अतीत के आधार पर पता था कि कुछ होने वाला है। वे लंबे समय से लड़ रहे हैं। वे कई, कई दशकों से लड़ रहे हैं। और सदियों से, वास्तव में, अगर आप इसके बारे में सोचें। मुझे उम्मीद है कि यह बहुत जल्दी समाप्त हो जाएगा।
ट्रंप ने कहा अमेरिकी विदेश विभाग ने भी स्थिति को स्वीकार किया लेकिन तत्काल आकलन देने से परहेज किया। एएनआई को दिए गए एक बयान में, विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा, “हम रिपोर्टों से अवगत हैं, हालाँकि हमारे पास इस समय कोई आकलन देने के लिए नहीं है। यह एक उभरती हुई स्थिति बनी हुई है, और हम घटनाक्रम पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं।”
इस बीच, पाकिस्तान की सेना ने पुष्टि की कि भारतीय मिसाइल हमलों ने मुज़फ़्फ़राबाद , कोटली और बहावलपुर के अहमद ईस्ट क्षेत्र को निशाना बनाया था । इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ( डीजी आईएसपीआर ) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा: “अब से कुछ समय पहले, कायर दुश्मन भारत ने बहवलपुर के अहमद ईस्ट इलाके में सुभानउल्लाह मस्जिद, कोटली और मुजफ्फराबाद में तीन जगहों पर हवाई हमले किए।”
लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान वायु सेना के जेट विमानों ने जवाबी कार्रवाई की और हमले भारतीय हवाई क्षेत्र के भीतर से किए गए। “हमारे सभी वायु सेना के जेट विमान हवा में हैं।”
भारत के रक्षा मंत्रालय ने पहले पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में नौ आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाते हुए ” ऑपरेशन सिंदूर ” शुरू करने की पुष्टि की। मंत्रालय ने कहा, “हमारी कार्रवाई केंद्रित, मापी हुई और गैर-बढ़ावा देने वाली प्रकृति की रही है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया है,” उन्होंने कहा कि हमले पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में किए गए थे, जिसमें 25 भारतीय नागरिक और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे।