Wednesday, September 30, 2026
Home Blog Page 145

Tarn Taran में पांच किलो हेरोइन, सात पिस्तौल सहित दो लोग गिरफ्तार

 पंजाब में तरनतारन पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय नार्को-आतंकवादी तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में हथियारों और हेरोइन के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पंजाब में तरनतारन पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय नार्को-आतंकवादी तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में हथियारों और हेरोइन के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान में पुलिस ने दो अपराधियों लवप्रीत सिंह और जगरूप सिंह को सात अत्याधुनिक पिस्तौल (.30 बोर) के साथ जिंदा कारतूस, पांच किलोग्राम हेरोइन, 7.20 लाख रुपए ड्रग मनी और एक करेंसी काउंटिंग मशीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों और विदेशी संचालकों के सीधे संपर्क में थे। इस संबंध में पुलिस थाना सिटी तरनतारन में प्राथमिकी दर्ज की गई।

भारत ने दिया पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमलों का मुंहतोड़ जवाब, F-16 और दो JF-17 विमान भी मार गिराए

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान की ओर से पश्चिमी सीमा और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर ड्रोन और मिसाइल हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया।

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान की ओर से पश्चिमी सीमा और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर ड्रोन और मिसाइल हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना के अनुसार, 8 और 9 मई 2025 की मध्य रात्रि को पाकिस्तान ने कई हमले किए, जिन्हें भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक नाकाम किया।
भारतीय सेना के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर यह जानकारी दी और राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पोस्ट में आगे लिखा गया है- भारतीय सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सभी नापाक इरादों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा।
सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी से यह भी स्पष्ट हो चुका है कि जब पाकिस्तान ने जम्मू और पंजाब के कई इलाकों पर हमला करने की कोशिश की तो भारत ने उसे करारा जवाब दिया और पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान और दो जेएफ-17 विमान भी मार गिराए। गुरुवार को पाकिस्तान ने भारत के कई हिस्सों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायु रक्षा ने उनके भेजे गए ड्रोन को भी गिरा दिया। भारत ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में उड़ रहे उनके एयरबोर्न वार्निंग और कंट्रोल सिस्टम को भी गिरा दिया।
उधर, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और राजस्थान के जैसलमेर में भी ड्रोन हमले नाकाम किए गए। जम्मू के अखनूर में एक ड्रोन गिराया गया। पूंछ में दो कामिकाज़े ड्रोन भी गिराए गए। सूत्रों के अनुसार, भारत की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (एसएएम) ने पाकिस्तान का एफ-16 विमान सरगोधा एयरबेस के पास गिरा दिया। एफ-16 पाकिस्तान के सबसे अहम लड़ाकू विमानों में से एक है, जिसे उसने अमेरिका से लिया था। इसके साथ जेएफ-17 भी एक अहम विमान है।
गुरुवार रात को पाकिस्तान ने राजस्थान के जैसलमेर में मिसाइल से हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने तुरंत जवाब दिया। सूत्रों के अनुसार, अब तक 70 से ज्यादा मिसाइलें हवा में ही नष्ट कर दी गईं, जिससे जमीन पर कोई नुकसान नहीं हुआ।
तनाव बढ़ने पर पाकिस्तान ने जम्मू के कई इलाकों में एक साथ हमला किया, जिनमें एयरपोर्ट भी शामिल था। गुरुवार रात अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से जम्मू पर रॉकेट दागे गए। भारतीय वायु रक्षा ने इन रॉकेटों को रास्ते में ही रोक लिया।
पाकिस्तान ने गुरुवार शाम को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला, पूंछ, सांबा और उरी में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय एस-400 वायु रक्षा प्रणाली ने जम्मू एयरपोर्ट, सांबा, आरएस पुरा, अर्निया और आस-पास के इलाकों में पाकिस्तान की आठ मिसाइलों को हवा में ही रोक लिया। जम्मू विश्वविद्यालय के पास दो पाकिस्तानी ड्रोन भी गिराए गए।
एक संयुक्त रक्षा बयान में कहा गया, ‘‘जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में स्थित सेना के ठिकानों पर पाकिस्तान ने मिसाइल और ड्रोन से हमला किया, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ। भारतीय सेना ने तय प्रक्रिया के अनुसार इन खतरों को खत्म किया।’’ यह सब कुछ भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई करने के 48 घंटे के भीतर हुआ।

Chandigarh में फिर सुनाई दी सायरन की आवाज, संदिग्ध ड्रोन गतिविधि से हड़कंप, लोगों से घरों में रहने की अपील

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। पाकिस्तानी सेना की ओर से गुरुवार देर शाम से लेकर रात करीब 12 बजे तक भारत के विभिन्न इलाकों में मिसाइल और ड्रोन के जरिए हमले किए गए, जिन्हें भारतीय सुरक्षा बलों ने समय रहते विफल कर दिया। इन हमलों की संख्या 100 से अधिक बताई जा रही है।
चंडीगढ़ में सुबह-सुबह सायरन की गूंज
शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे चंडीगढ़ में अचानक सायरन बजने लगे, जो लगभग 15 मिनट तक जारी रहे। प्रशासन की ओर से लोगों से घरों में ही रहने और सतर्क रहने की अपील की गई। बताया गया कि यह सायरन एक संदिग्ध फ्लाइंग ऑब्जेक्ट के दिखने के बाद एहतियातन बजाया गया, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया।
फ्लाइंग ऑब्जेक्ट देखे जाने के बाद सुरक्षा कड़ी
सूत्रों के अनुसार, चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन के पास एक अज्ञात उड़ता वस्तु (फ्लाइंग ऑब्जेक्ट) देखी गई, जिसे पाकिस्तान की ओर से संभावित ड्रोन हमला माना जा रहा है। इस खतरे को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और वायुसेना व अन्य सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं।
भारतीय सेना का बयान: हर हमले को किया विफल
भारतीय सेना ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि पाकिस्तान द्वारा पश्चिमी सीमा पर ड्रोन व अन्य हथियारों से किए गए हमलों को पूरी तरह से नाकाम कर दिया गया है। सेना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर बताया कि जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भी पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया है, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
नागरिकों से सतर्क रहने की अपील
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने आम जनता से अफवाहों से दूर रहने और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करने की अपील की है। चंडीगढ़ सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती और बढ़ा दी गई है।

CIA की बड़ी कार्रवाई, नार्को-तस्करी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश, 10 किलो हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार

 पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय एक नार्को-तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।

पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय एक नार्को-तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह मॉड्यूल विदेशी तस्कर जस्सा द्वारा संचालित किया जा रहा था। इस कार्रवाई में पुलिस ने जस्सा के दो भारतीय सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।
10 किलो हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी गुरपदर सिंह और साजन के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 10 किलोग्राम हेरोइन और एक लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
श्री यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी जस्सा पहले से ही एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में वांछित है। उसके खिलाफ एसएसओसी (स्पेशल सेल ऑफ ऑपरेशन), अमृतसर में एक प्राथमिकी दर्ज है।फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसके पीछे के पूरे तस्करी गिरोह की जांच में जुटी हुई है। इस कार्रवाई को नार्को-तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Operation Sindoor से बौखलाया पाकिस्तान, भारत के 15 शहरों में सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश

 भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने 8 मई 2025 को भारत के 15 शहरों में सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की।

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने 8 मई 2025 को भारत के 15 शहरों में सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की। भारतीय रक्षा मंत्रालय ने इस हमले की जानकारी दी है, जिसमें अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज समेत उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। इसके जवाब में भारत ने लाहौर में पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया
पाकिस्तान की ओर से किए गए इस हमले की कोशिश के बाद, दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। भारत ने अपनी कार्रवाई में पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया, जबकि पाकिस्तान ने भारतीय ठिकानों पर हमले की कोशिश की। इस स्थिति में दोनों देशों के बीच सैन्य गतिविधियाँ और बढ़ सकती हैं, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इस बढ़ते तनाव पर चिंता व्यक्त की है और दोनों देशों से संयम बरतने और कूटनीतिक संवाद के माध्यम से समाधान की अपील की है। इस स्थिति में, दोनों देशों के बीच संवाद और समझौते की आवश्यकता और भी बढ़ गई है ताकि क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा बनी रहे।
रक्षा मंत्रालय ने दी ये जानकारी  
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, भारतीय रक्षा मंत्रालय ने 7 मई 2025 को एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, पाकिस्तान ने 7 मई की रात उत्तरी और पश्चिमी भारत के 15 शहरों में भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की थी। इन शहरों में जम्मू, अवंतीपोरा, श्रीनगर, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज शामिल हैं। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का जवाब देते हुए, भारतीय वायुसेना ने S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की तैनाती के माध्यम से इन हमलों को पूरी तरह से नाकाम कर दिया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इन हमलों में कोई भी भारतीय सैन्य ठिकाना क्षतिग्रस्त नहीं हुआ और नागरिकों को भी कोई नुकसान नहीं हुआ।

Amritsar के गांव में मिसाइल का मिला मलबा, इलाके में दहशत

पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के शिविरों पर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत किये गये हमले के बाद

पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के शिविरों पर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत किये गये हमले के बाद पंजाब के सीमावर्ती जिले अमृतसर के निवासियों में बुधवार रात उस समय दहशत फैल गई जब उन्होंने विस्फोटों की आवाज सुनी और आसमान में रोशनी चमकती देखी और उसके बाद शहर में बिजली गुल हो गई। गुरुवार तड़के अमृतसर-बटाला रोड पर कथूनंगल इलाके के जेठूवाल गांव में खेतों में मिसाइल के टुकड़े मिलने से दहशत फैल गई।
मिसाइल के टुकड़े गांव में घरों सहित विभिन्न स्थानों पर बिखरे मिले। हालांकि, जान-माल के किसी नुकसान की खबर नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, अमृतसर शहर के इलाके में रात करीब डेढ़ बजे रहस्यमय विस्फोट की आवाजें सुनी गईं, उसके बाद मिसाइल के टुकड़े गिरे जिससे निवासियों में दहशत फैल गई।
खेतों में पांच फुट की बेलनाकार मिसाइल पड़ी मिली। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे यह पता नहीं लगा सके कि यह भारतीय या पाकिस्तानी मिसाइल का हिस्सा थी। अमृतसर (ग्रामीण) के एसएसपी मनिंदर सिंह ने कहा, ‘‘लोगों ने इसे खेतों में पड़ा हुआ पाया और पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस और फोरेंसिक टीमें इसकी जांच कर रही हैं।’’ उन्होंने कहा कि सेना के अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है और वे भी इसकी जांच करेंगे। रात करीब 1.30 बजे शहर के इलाके में तीन विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। घटना के बाद दहशत फैल गई और इसके तुरंत बाद जिला प्रशासन ने बयान जारी कर लोगों को घबराने से मना किया और कहा कि उन्होंने मॉकड्रिल एवं ब्लैकआउट अभ्यास फिर से शुरू कर दिया है।
पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि हालांकि विस्फोटों की आवाज सुनी गई, लेकिन शहरी क्षेत्र में कुछ भी नहीं हुआ। अमृतसर प्रशासन ने सावधानी बरतते हुए देर रात फिर से ब्लैकआउट की प्रक्रिया शुरू कर दी। प्रशासन ने लोगों से घर में रहने और घरों की लाइटें बंद रखने की हिदायत दी। अंतरराष्ट्रीय सीमा से 30 किलोमीटर दूर स्थित अमृतसर, 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने के बाद से हाई अलर्ट पर है। अमृतसर हवाई अड्डे को कल सुबह से ही अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।

पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह को दी गई श्रद्धांजलि… Joint Commissioner Rupinder Singh ने परिवार सहित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

 जब भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय ज्ञानी जैल सिंह जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

5 मई को राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में एक अत्यंत भावुक क्षण देखने को मिला, जब भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय ज्ञानी जैल सिंह जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर ज्ञानी जैल सिंह जी के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। जब राष्ट्रपति ने पुष्पांजलि दी, तो वह क्षण पूरे परिवार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और भावनात्मक बन गया। आइए जानते है इस खबर को विस्तरा से…

संयुक्त आयुक्त रुपिंदर सिंह ने जताया आभार… 
आपको बता दें कि ज्ञानी जैल सिंह के पोते और लुधियान के संयुक्त आयुक्त रुपिंदर सिंह ने इस अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हम बहुत ही विनम्र और भावुक महसूस कर रहे थे जब माननीय राष्ट्रपति ने हमारे दादा को इस तरह से श्रद्धांजलि दी। यह हमें उनकी राष्ट्रसेवा की अमर विरासत की याद दिलाता है। हमें हमेशा गर्व रहेगा और हम सदा आभारी रहेंगे। जय हिंद!”
एक महान नेता की स्थायी विरासत
दरअसल, ज्ञानी जैल सिंह न सिर्फ भारत के पहले सिख राष्ट्रपति थे, बल्कि उन्होंने देश के लिए एक लंबी राजनीतिक यात्रा में केंद्रीय गृह मंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका जीवन त्याग, सेवा और समर्पण का प्रतीक था।

Jalandhar में देर रात गूंजा धमाका,जांच में पता चला ट्रक के टायर फटने का मामला

जालंधर के भोगपुर क्षेत्र में मंगलवार देर रात अचानक हुए तेज धमाके से शहरवासियों में दहशत फैल गई।

जालंधर के भोगपुर क्षेत्र में मंगलवार देर रात अचानक हुए तेज धमाके से शहरवासियों में दहशत फैल गई। कई लोगों ने सोशल मीडिया और कॉल्स के माध्यम से पुलिस को सूचना दी कि किसी विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी है। धमाके की गूंज इतनी तेज थी कि कई इलाकों में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
हालांकि, जब जालंधर ग्रामीण पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, तो मामला पूरी तरह से अलग निकला। पुलिस के अनुसार, हाईवे के किनारे खड़े एक ट्रक का टायर तेज धमाके के साथ फट गया था, जिससे आसपास के इलाके में विस्फोट जैसी आवाज गूंजी।
-डीएसपी आदमपुर, कुलवंत सिंह ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया
हमें कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि भोगपुर क्षेत्र में धमाका हुआ है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो पाया कि एक ट्रक का टायर फटा है। घटनास्थल की पूरी तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं मिली। घटना के बाद इलाके में करीब 15 मिनट तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे अफवाहों को और बल मिला। लेकिन कुछ ही देर में बिजली बहाल कर दी गई और स्थिति सामान्य हो गई।
पुलिस ने इस घटना की तस्वीरें और जानकारी सार्वजनिक करते हुए लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
-पुलिस का संदेश: अफवाहों से रहें सतर्क, सहयोग करें
डीएसपी कुलवंत सिंह ने कहा कि नागरिकों को भयभीत होने की जरूरत नहीं है। “हमारी प्राथमिकता जनता की सुरक्षा है। ऐसे मामलों में अफवाहें न फैलाएं और जांच पूरी होने तक धैर्य बनाए रखें। उन्होंने कहा, यह घटना एक बार फिर इस बात की याद दिलाती है कि सामाजिक मीडिया या बिना पुष्टि की जानकारी से डर फैल सकता है। जालंधर पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से मामला जल्दी स्पष्ट हो गया और लोगों को राहत मिली।

भारत-पाक में तनाव के बीच SGPC ने लोगों के लिए खोले गुरुद्वारे के द्वार, लंगर की हुई व्यवस्था

एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में फंसे लोगों के लिए गुरुद्वारों में आवास और सामुदायिक लंगर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में विस्थापित लोगों के लिए गुरुद्वारा सराय के दरवाजे खोल दिए हैं। एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में फंसे लोगों के लिए ऐतिहासिक गुरुद्वारों में आवास और सामुदायिक लंगर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
गुरुद्वारों में की गई व्यवस्था
एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि एसजीपीसी अध्यक्ष के निर्देश पर विभिन्न गुरुद्वारों के प्रबंधकों को ये व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इन गुरुद्वारों में शामिल हैं:
  • अमृतसर में 6 गुरुद्वारे
  • तरनतारन में 3 गुरुद्वारे
  • गुरदासपुर में 2 गुरुद्वारे
  • मुक्तसर, फिरोजपुर और पठानकोट में 1-1 गुरुद्वारा
इन गुरुद्वारों में विस्थापित लोगों के लिए आवास और लंगर की व्यवस्था की गई है। एसजीपीसी का यह कदम मानवता की सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इन गुरुद्वारों में से 6 अमृतसर में हैं- बसरके गिलान गांव में गुरुद्वारा सांह साहिब, गुरु का बाग घुकेवाली में गुरुद्वारा पातशाही छेवीं और गुरुद्वारा पातशाही नौवीं, गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी रामदास, हुसैनीवाला में गुरुद्वारा गुरुसर सतलानी साहिब पातशाही छेवीं और गुरुद्वारा श्री छेहरटा साहिब पातशाही छेवीं।
3 तरनतारन में हैं- वान गांव में गुरुद्वारा भाई तारा सिंह जी शहीद, रत्तोके गांव में गुरुद्वारा बाबा बीर सिंह और गुरुद्वारा बीर बाबा बुड्ढा साहिब जी, गुरदासपुर में 2 तेजा कलां में गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा जी और डेरा बाबा नानक में गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब। वहीं, 1-1 मुक्तसर (गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब), फिरोजपुर (बाजिदपुर में गुरुद्वारा जमनी साहिब पातशाही 10वीं) और पठानकोट (गुरुद्वारा श्री बार्थ साहिब) में हैं।

Operation Sindoor पर सर्वदलीय बैठक, राजनाथ सिंह कर रहे ब्रीफ, कांग्रेस बोली- ‘PM मोदी भी शामिल हों’

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद मोदी सरकार लगातार एक्शन में हैं। एक तरह जहां सरकार विदेशों में इस ऑपरेशन को लेकर ब्रीफ कर रही है। तो वहीं दूसरी ओर सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक में कांग्रेस समेत सभी दल हिस्सा ले रहे हैं। सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू मौजूद है। उधर कांग्रेस ने मांग की है कि मीटिंग की अध्यक्षता राजनाथ सिंह कर रहे हैं।
बैठक में शिवसेना शिंदे की ओर से श्रीकांत शिंदे, डीएमके से टी आर बालू, आप से संजय सिंह, कांग्रेस से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, गृहमंत्री अमित शाह के अलावा बाकी तमाम दलों के नेता मौजूद रहे।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार की यह दूसरी सर्वदलीय बैठक है। बैठक को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री को आना चाहिए। हमने 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री से अपील की थी कि वह सर्वदलीय बैठक में शामिल हों। पवन खेड़ा ने कहा कि हम चाहते हैं कि पूरा प्रधानमंत्री मीटिंग में रहें। ऐसा संदेश जाए कि पीएम पूरे विपक्ष को साथ बैठाकर चर्चा कर रहे हैं।