एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में फंसे लोगों के लिए गुरुद्वारों में आवास और सामुदायिक लंगर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में विस्थापित लोगों के लिए गुरुद्वारा सराय के दरवाजे खोल दिए हैं। एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में फंसे लोगों के लिए ऐतिहासिक गुरुद्वारों में आवास और सामुदायिक लंगर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
गुरुद्वारों में की गई व्यवस्था
एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि एसजीपीसी अध्यक्ष के निर्देश पर विभिन्न गुरुद्वारों के प्रबंधकों को ये व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इन गुरुद्वारों में शामिल हैं:
-
अमृतसर में 6 गुरुद्वारे
-
तरनतारन में 3 गुरुद्वारे
-
गुरदासपुर में 2 गुरुद्वारे
-
मुक्तसर, फिरोजपुर और पठानकोट में 1-1 गुरुद्वारा





