Friday, October 2, 2026
Home Blog Page 7

15 साल बाद Ajay Devgan और Ranbir Kapoor आ रहे साथ, खतरनाक एक्शन थ्रिलर में मचाएंगे धमाल

जहां एक ओर रणबीर कपूर इस वक्त कई बड़ी फिल्मों में बिजी हैं, तो दूसरी ओर अजय देवगन हैं.

 इस वक्त बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों पर काम चल रहा है. इन मच अवेटेड फिल्मों में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ और ‘लव एंड वॉर’ शामिल है. एक इस साल दिवाली पर आएगी, तो दूसरी साल 2027 के पहले महीने में. जबकि, ‘गोलमाल 5’ जैसी बड़ी फिल्म पर अजय देवगन काम कर रहे हैं. लेकिन अब पता लगा कि 15 साल बाद अजय देवगन और रणबीर कपूर साथ में काम करने जा रहे हैं. जी हां, इससे पहले प्रकाश झा की Rajneeti में साथ दिखे थे. हालांकि, उसके बाद कभी एक साथ काम नहीं किया. जानकारी मिल रही है कि, अब एक जबरदस्त Action Drama Thriller बन रही है, जिसे Pyaar ka Punchnama वाले लव रंजन बनाने वाले हैं. फिल्म की कहानी को क्यों ‘एनिमल’ जैसा बताया जा रहा है और कहां से पिक्चर पर अपडेट मिला है. आइए आपको सब बता देते हैं.
रणबीर कपूर को अभी नीतेश तिवारी की ‘रामायण 2’ का काम निपटाना है. जिसके बाद संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ खत्म होने का इंतजार करेंगे. क्योंकि फिर उनके साथ ANIMAL PARK पर भी काम करना है. इसी बीच ऑलवेज बॉलीवुड नाम के X हैंडल से पता लगा कि, दोनों एक्टर्स फिलहाल अपने-अपने रनिंग प्रोजेक्ट्स खत्म करके इस फिल्म पर साथ आएंगे. आइए अब इस पिक्चर पर आते हैं और सबकुछ आपको बता देते हैं. आखिर कैसे इस प्रोजेक्ट के बारे में चर्चा शुरू हुई.

रणबीर और अजय आ रहे साथ-साथ

आपको शायद लग रहा हो कि यह एकदम नई पिक्चर है. पर ऐसा है नहीं, क्योंकि साल 2018-19 में ही चर्चा शुरू हो गई थी. IANS से बातचीत में लव रंजन ने इस बारे में सबकुछ कंफर्म भी कर दिया था.पर बाद में ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श की तरफ से सोशल मीडिया पर कहा गया कि फिल्म डिब्बाबंद हो गई है. लेकिन 2025 में जानकारी मिली कि यह फिल्म रिवाइव हो गई है. पर बाद में कोई काम शुरू नहीं हुआ. पर अब लगता है कि चीजें पॉजिटिव नोट पर आगे बढ़ रही है.

क्या है फिल्म की कहानी ?

रिपोर्ट के मुताबिक, अब फिल्म का प्लॉट भी खुल गया है. हाल ही में एक पोस्ट से पता लगा कि रणबीर कपूर और अजय देवगन की फिल्म की कहानी दो चचेरे भाइयों की होगी. जिनके बाद कुछ गलतफहमियों होती है और दोनों दूर हो जाते हैं. साथ ही रिश्तों में कड़वाहट बढ़ने से दोनों भाइयों के बीच दुश्मनी हो जाती है. अब आप पहले भी ऐसी कहानी सुन चुके हैं, हैं न? संदीप रेड्डी वांगी की एनिमल का प्लॉट भी कुछ ऐसा ही था.जैसे अनिल कपूर (बलबीर सिंह) और उसके चाचा के परिवार के बीच गलतफहमी हुई और एक दूसरे को नुकसान पहुंचाने आ गए. हालांकि, मेकर्स की तरफ से फिलहाल कोई भी अनाउंसमेंट नहीं किया गया है. हो सकता है मेकर्स इसमें कुछ बदलाव कर दें, पर कंफर्म होने तक आपको भी इंतजार करना होगा.
अब क्योंकि अजय देवगन इस जॉनर की फिल्म करते नहीं दिखे हैं, तो रणबीर कपूर के साथ दिखेंगे, तो फैन्स के लिए सरप्राइज से कम नहीं होगा. अब दोनों के पास प्रोजेक्ट्स की कोई कमी नहीं है, देखना होगा चीजें कबतक फाइनल होती हैं.

IPL 2026: लगातार 6 हार के बाद लखनऊ को मिली जीत, RCB को 9 रनों से हराया

0

आईपीएल 2026 का 50वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमों के बीच खेला गया.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 50वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ लखनऊ की टीम ने लगातार 6 हार का सिलसिला तोड़ते हुए प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा. ये मैच बारिश से प्रभावित रहा और 3 बार खेल को रोकना भी पड़ा. जिसके चलते मुकाबले को 19-19 ओवर का कर दिया गया. इस मैच में फैंस को रोमांचक टक्कर देखने को मिली, और आखिरी ओवर में विजेता का फैसला हुआ.

मिचेल मार्श ने जड़ा मैच विनिंग शतक

इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 209 रनों का विशाल स्कोर बनाया. जिसमें मिचेल मार्श ने सिर्फ 56 गेंदों पर 111 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 9 छक्के शामिल रहे. उन्होंने इकाना स्टेडियम में आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. उनके अलावा निकोलस पूरन ने 38 रन और कप्तान ऋषभ पंत ने नाबाद 32 रन बनाकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया. इस दौरान आरसीबी की ओर से जोश हेजलवुड, क्रुणाल पंड्या और रसिक सलाम ने 1-1 विकेट हासिल किया.

लखनऊ के गेंदबाजों ने किया कमाल

DLS मेथड के चलते आरसीबी को इस मैच में जीत के लिए 19 ओवर में 213 रनों का टारगेट मिला. लेकिन आरसीबी की शुरुआत काफी खराब रही. मोहम्मद शमी ने पहली ही ओवर में जैकब बेथेल को आउट किया, फिर प्रिंस यादव ने दूसरे ओवर में विराट कोहली को शून्य पर बोल्ड कर दिया. प्रिंस यादव ने इस मैच में कुल 3 विकेट लिए और मैच में कमाल का प्रदर्शन किया, जो इस मैच में लखनऊ की जीत के हीरो भी रहे.
हालांकि, कप्तान रजत पाटीदार ने 61 रनों की उपयोगी पारी खेली. टिम डेविड ने भी 40 रन बनाए. लेकिन शाहबाज अहमद ने इन दोनों बड़े बल्लेबाजों को आउट किया. अंत में क्रुणाल पंड्या ने 16 गेंदों पर 28 रनों की नाबाद पारी खेलकर आरसीबी की उम्मीद जरूरत बढ़ाई, लेकिन दिग्वेश राठी ने आखिरी ओवर में 20 रन बचाकर टीम को 9 रनों से जीत दिला दी. RCB की टीम 19 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 203 तक ही पहुंच सकी.

Kapurthala में हेरोइन की रिकवरी 187% बढ़ी… पूरे पंजाब में Anti-Drug Campaign, एक्शन हुआ तेज

0

Punjab Police सप्लाई चेन को तोड़ने और हर लेवल पर ड्रग ट्रैफिकिंग को रोकने की लगातार कोशिश कर रही है.

पंजाब में भगवंत मान सरकार के एंटी-ड्रग कैंपेन ‘युद्ध नशेयों विरुद्ध’ के नतीजे दिखने लगे हैं. कपूरथला में हेरोइन की रिकवरी में 187% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसे जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. आधकारिक आंकड़ा के मुताबिक 1 मार्च, 2025 से 30 अप्रैल, 2026 तक कपूरथला पुलिस ने 30.4 kg हेरोइन बरामद की है. जबकि कैंपेन से पहले 10.6 kg हेरोइन बरामद की गई थी. इस आधार पर पंजाब पुलिस ने कहा कि रिकवरी में 187% की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
कपूरथला पुलिस के एक्शन के दौरान खसखस की ज़ब्ती 170 kg से बढ़कर 452 kg से ज़्यादा हो गई, जो 166% की बढ़ोतरी है, जबकि अफीम की ज़ब्ती 6.845 kg से बढ़कर 11.517 kg हो गई, जो 68% की बढ़ोतरी दिखाती है.

नशीली गोलियों और कैप्सूल की जब्ती बढ़ी

इसी दौरान नशीली गोलियों और कैप्सूल की जब्ती 38,327 से बढ़कर 72,480 हो गई, जो लगभग 89% की बढ़ोतरी है. इसके अलावा चरस और बर्फ की ज़ब्ती, जो पहले न के बराबर थी, अब इस खास ऑपरेशन के दौरान दर्ज की गई है.
ज़ब्ती में बढ़ोतरी के साथ-साथ ऑपरेशन भी बढ़ा है. कैंपेन के दौरान कपूरथला पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत 1498 FIR दर्ज कीं और 1867 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि पिछली अवधि के दौरान 376 मामले दर्ज किए गए थे और 481 गिरफ्तारियां की गई थीं, जो क्रम से 298% और 288% की बड़ी बढ़ोतरी दिखाता है.
अधिकारियों ने कहा कि ज़ब्ती और ऑपरेशन में यह बढ़ोतरी शहरी और ग्रामीण इलाकों में लगातार इंटेलिजेंस के आधार पर किए जा रहे ऑपरेशन का नतीजा है, जो ऑर्गनाइज़्ड ड्रग नेटवर्क को खत्म करने, इंटर-स्टेट नेक्सस की पहचान करने और बार-बार अपराध करने वालों को टारगेट करने पर फोकस करते हैं.
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ट्रैफिकर्स और उनके इकोनॉमिक एसेट्स, दोनों को टारगेट करने का यह दोहरा तरीका लंबे समय में ड्रग सिस्टम को खत्म करने के लिए जरूरी है.

मिशन के तौर पर ऑपरेशन जारी

उन्होंने आगे कहा, “यह ऑपरेशन एक लगातार मिशन के तौर पर चलाया जा रहा है. ड्रग्स के खतरे को खत्म करने और पंजाब के युवाओं की सुरक्षा के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है.” ‘ युद्ध नशेयों विरुद्ध’ कैंपेन में एक मज़बूत आर्थिक ऑपरेशन का हिस्सा भी शामिल है, जिसका मकसद ड्रग नेटवर्क की आर्थिक रीढ़ तोड़ना है.
कपूरथला पुलिस ने 48 मामलों में कार्रवाई शुरू की, जिसमें ड्रग एक्टिविटी से जुड़ी ₹9.10 करोड़ से ज़्यादा की संपत्ति शामिल थी. इनमें से ₹8.60 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त करने और फ्रीज़ करने के ऑर्डर पहले ही मिल चुके हैं.

Mamata Banerjee ने इस्तीफा देने से किया इनकार, राज्यपाल ने भंग कर दी West Bengal विधानसभा

 West Bengal की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है।

राज्यपाल आर. एन. रवि ने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा को भंग कर दिया है। इसके साथ ही ममता बनर्जी की सरकार और पूरा मंत्रिमंडल भी समाप्त हो गया। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था।

Mamata Banerjee ने हार स्वीकार करने से किया था इनकार

चुनाव नतीजों के बाद ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि वे चुनाव नहीं हारी हैं, बल्कि उन्हें हराया गया है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कानूनी और राजनीतिक लड़ाई लड़ने की बात भी कही थी।

राज्यपाल ने अनुच्छेद 174(2)(b) का किया इस्तेमाल

राजभवन की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174(2)(b) के तहत पश्चिम बंगाल विधानसभा को 7 मई 2026 से तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। इस फैसले के बाद मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल औपचारिक रूप से समाप्त हो गया।

क्या होता है अनुच्छेद 174(2)(b)

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 174(2)(b) राज्यपाल को विधानसभा भंग करने का अधिकार देता है। आमतौर पर यह फैसला मुख्यमंत्री या मंत्रिपरिषद की सलाह पर लिया जाता है, लेकिन विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने या सरकार के बहुमत खोने जैसी स्थिति में विधानसभा को समाप्त किया जा सकता है।

2021 में बनी थी ममता बनर्जी की सरकार

मई 2021 में तृणमूल कांग्रेस ने ममता बनर्जी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई थी। अब पांच साल का कार्यकाल पूरा होने और नए चुनाव परिणाम आने के बाद विधानसभा भंग कर दी गई है।

Bengal में पहली बार बन रही बीजेपी सरकार

विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। पार्टी ने 293 में से 207 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को कोलकाता में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

सुवेंदु अधिकारी बने बीजेपी का बड़ा चेहरा

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी को इस चुनाव में पार्टी का प्रमुख चेहरा माना जा रहा है। उन्होंने भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को हराया। इसके अलावा नंदीग्राम सीट पर भी बीजेपी को बड़ी सफलता मिली है।

 Bengal की राजनीति में बढ़ा तनाव

चुनाव नतीजों के बाद राज्य में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। कई जगहों पर हिंसा और विरोध प्रदर्शन की खबरें भी सामने आई हैं। राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं और पूरे घटनाक्रम पर देशभर की नजर बनी हुई है।

Weather Update: Punjab में इस तारीख से फिर बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

0

पंजाब में फिलहाल लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार 8 मई से 10 मई तक राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने वाला है। इस दौरान न तो बारिश की कोई बड़ी संभावना है और न ही हीटवेव को लेकर कोई चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश और ओलावृष्टि का असर पंजाब के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

तापमान में गिरावट, फरीदकोट सबसे गर्म

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। तापमान सामान्य से लगभग 6 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
इसके अलावा बठिंडा एयरपोर्ट में 39.1 डिग्री, फाजिल्का-अबोहर में 36.6 डिग्री, बठिंडा में 36.5 डिग्री और फिरोजपुर में 35 डिग्री से अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और होशियारपुर समेत कई जिलों में तापमान 31 से 35 डिग्री के बीच रहा।

10 मई से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के कई हिस्सों में इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके साथ पाकिस्तान की ओर से बन रही हवाओं की प्रणाली भी मौसम में बदलाव ला रही है। इसी कारण कई इलाकों में बादल, तेज हवाएं और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
10 मई से पहाड़ी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने की संभावना है। इसका असर हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में ज्यादा देखने को मिलेगा, जहां बारिश और गरज-चमक बढ़ सकती है। इसका प्रभाव पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ पर भी पड़ेगा।

11 मई से बदलेगा मौसम

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार 11 मई से पंजाब के मौसम में फिर बदलाव शुरू होगा। 13 मई तक कई जिलों में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में तेज हवाओं और बारिश का अनुमान

11 मई को पंजाब के कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, मोहाली, पटियाला और संगरूर शामिल हैं।
इन इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।
अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम
9 और 10 मई: मौसम शुष्क, कोई अलर्ट नहीं
11 मई से: मौसम बदलेगा, तेज हवाएं और बारिश के आसार
13 मई तक: कई इलाकों में बादल और हल्की बारिश संभव
पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को अगले कुछ दिनों तक बदलते मौसम के लिए तैयार रहने की जरूरत है।

वैश्विक अस्थिरता से सोना-चांदी चमके, कीमतों में 0.9% तक की तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी में तेजी देखी जा रही है।

सोने और चांदी गुरुवार के सत्र में तेजी के साथ खुले और शुरुआती कारोबार में कीमतों में 0.9 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10:30 बजे सोने का 5 जून 2025 का कॉन्ट्रैक्ट 0.24 प्रतिशत या 368 रुपए की तेजी के साथ 1,52,500 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में सोने ने 1,52,419 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,52,887 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ।
वहीं, चांदी के 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.91 प्रतिशत या 2,293 रुपए की तेजी के साथ 2,55,558 रुपए पर था।
अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,54,722 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,57,055 रुपए का उच्चतम स्तर बनाया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,703 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78.17 डॉलर प्रति औंस पर थी।
सोने और चांदी में मजबूती की वजह डॉलर इंडेक्स में कमजोरी को माना जा रहा है, जो कि 98 के नीचे फिलहाल बना हुआ है। डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी मुद्रा डॉलर की दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं- यूरो, जापानी येन, पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक- के मुकाबले स्थिति को दिखाता है।
दूसरी तरफ वैश्विक अस्थिरता भी सोने और चांदी में तेजी को बढ़ावा दे रही है। अमेरिका-ईरान युद्ध को समाप्त करने के लिए लगातार बातचीत कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका, ईरान से अपने परमाणु कार्यक्रम को बंद करने और हॉमुर्ज सेट्रट को खोलने की मांग कर रहा है।
ईरान की समाचार एजेंसी आईएसएनए द्वारा ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि तेहरान अपनी प्रतिक्रिया देगा। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि ईरान एक समझौते चाहता है।

अक्षय कुमार की आंखों की सर्जरी हुई:एक्टिंग करियर से लिया ब्रेक, देखने में हो रही थी दिक्कत; 5 मई तक कर रहे थे शूटिंग

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के फैंस के लिए बुरी खबर है, क्योंकि साल में 3-4 फिल्में करने वाले अक्षय कुमार ने फिल्मों और एक्टिंग से एक छोटा सा ब्रेक लिया है। इस ब्रेक की वजह उनकी आखों की सर्जरी है।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में एक्टर से जुड़े करीबी सूत्र के हवाले से बताया गया है कि अक्षय कुमार की माइनर सर्जरी हुई है, जिसे 6 मई की सुबह किया गया है। ये एक विजन करेक्शन की सर्जरी थी। अब अक्षय कुछ दिनों तक के लिए ब्रेक लेंगे और स्वस्थ होने पर फोकस करेंगे, क्योंकि उन्होंने अनीस बज्मी के साथ अपनी अगली फिल्म केरलम का शूटिंग शेड्यूल भी पूरा कर लिया है। इस फिल्म में वो विद्या बालन और राशी खन्ना के साथ नजर आने वाले हैं।
5 मई को शूटिंग पूरी की, 6 मई को करवाई सर्जरी
सूत्र के अनुसार, अक्षय कुमार की आंखों की सर्जरी 6 मई को हुई है। इससे कुछ ही घंटों पहले उन्होंने फिल्म केरलम की शूटिंग खत्म की थी। अक्षय ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से सेट की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, “केरलम शेड्यूल पूरा हुआ। खूबसूरत जगह पर अच्छे लोगों के साथ काम करने से बेहतर कुछ नहीं होता। हमारे डायरेक्टर अनीस बज्मी को कैमरे के पीछे की उनकी शानदार एनर्जी के लिए बहुत प्यार, और मेरी बेहतरीन को-स्टार्स विद्या बालन, राखी खन्ना, छोटा राजपाल और पूरी टीम का दिल से धन्यवाद। यह प्रोजेक्ट मेरे लिए बेहद खास रहा।”
अक्षय कुमार के पास हैं 5 बड़ी फिल्में
अक्षय कुमार बॉलीवुड में सालाना सबसे ज्यादा फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों एक्टर हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला से सुर्खियों में हैं, जिसे सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
इसी साल उनकी दो बड़ी फिल्में वेलकम टू द जंगल और हैवान रिलीज होनी हैं। फिलहाल दोनों की ही रिलीज डेट्स सामने नहीं आई हैं। इसके अलावा अगले साल यानी 2027 के लिए उनकी 3 फिल्में शेड्यूल हैं, जिनमें केरलम, वेदत मराठे वीर दौड़ले सात और गोलमाल 5 शामिल हैं।

Punjab Weather Today: पंजाब के 3 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अगले कुछ दिनों का हाल

0

पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है।

मौसम विभाग ने आज राज्य के तीन जिलों पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर बिजली गिरने का भी खतरा है।
हालांकि राहत की बात यह है कि 8 और 9 मई को पंजाब के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है और यह सामान्य से करीब 6 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान रूपनगर में 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बिजली बचाने के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला
बढ़ती बिजली खपत को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने सरकारी दफ्तरों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक भवनों और बड़े संस्थानों में एयर कंडीशनर का तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस पर रखने का निर्देश दिया है। इसका उद्देश्य ऊर्जा की बचत करना और बिजली पर बढ़ते दबाव को कम करना है।
10 मई से सक्रिय होगी नई पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल पहाड़ी क्षेत्रों के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसकी वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं 10 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से पहाड़ी इलाकों में बारिश और मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में बारिश के आसार कम
गुरदासपुर, अमृतसर, फिरोजपुर, बठिंडा, जालंधर, लुधियाना और पटियाला समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि करीब 90 प्रतिशत क्षेत्रों में बारिश नहीं होगी, हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी से इनकार नहीं किया जा सकता।
धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान
बारिश की गतिविधियों में कमी आने के कारण आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में इसके 35 से 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हवा में नमी रहने के कारण बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन फिलहाल व्यापक बारिश के संकेत नहीं हैं।

Operation Sindoor को एक साल पूरा, PM मोदी ने सेना के साहस को किया सलाम

 भारत द्वारा आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को आज एक साल पूरा हो गया।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी, तैयारी और सटीक कार्रवाई की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने इस अभियान के दौरान असाधारण साहस दिखाते हुए पहलगाम हमले के दोषियों को करारा जवाब दिया था।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति और देश की सुरक्षा के प्रति मजबूत संकल्प का प्रतीक है। इस अभियान ने दुनिया को भारतीय सेनाओं की क्षमता, अनुशासन और बेहतर तालमेल का परिचय कराया।
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की झलक
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह भी साबित किया कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भारत की कोशिशें अब मजबूत परिणाम दे रही हैं। भारतीय सेना आज पहले से अधिक सक्षम और आधुनिक तकनीक से लैस है। भारत आतंकवाद और उसे समर्थन देने वाले पूरे नेटवर्क के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा। देश किसी भी आतंकी खतरे के सामने झुकने वाला नहीं है।
अमित शाह ने भी सेना की तारीफ की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि यह अभियान भारत की सैन्य ताकत और रणनीतिक क्षमता का बड़ा उदाहरण बन चुका है। ऑपरेशन सिंदूर हमेशा भारत के दुश्मनों को सेना की ताकत और सटीक जवाबी कार्रवाई की याद दिलाता रहेगा। इस ऑपरेशन में भारतीय सेनाओं की सटीक स्ट्राइक क्षमता, खुफिया एजेंसियों की मजबूत जानकारी और सरकार की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति साफ दिखाई दी।
गृह मंत्री ने आगे कहा कि पहलगाम में भारतीय नागरिकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने चुप बैठने के बजाय आतंकियों और उनके ठिकानों को सीमा पार जाकर निशाना बनाया। आतंकवादी कहीं भी छिप जाएं, भारत की सेना और सुरक्षा एजेंसियां उन्हें ढूंढ निकालेंगी। अमित शाह ने इस मौके पर भारतीय सैनिकों के साहस और बलिदान को भी नमन किया।
क्या था ऑपरेशन सिंदूर?
ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 7 मई 2025 की सुबह की गई थी। इससे पहले 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा था। इसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। भारतीय वायुसेना ने नौ आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर सटीक एयरस्ट्राइक की। इस कार्रवाई में कई आतंकी ठिकाने पूरी तरह तबाह हो गए और 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई थी।
प्रधानमंत्री ने दिया था नया सुरक्षा संदेश
ऑपरेशन की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कहा था कि भारत पर होने वाले किसी भी आतंकी हमले की बड़ी कीमत आतंकियों के साथ-साथ उन्हें समर्थन देने वालों को भी चुकानी होगी। भारत किसी भी तरह की परमाणु धमकी से डरने वाला नहीं है और देश की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाता रहेगा।

IPL 2026 : Sunrisers Hyderabad ने Punjab Kings को रौंदा, नंबर 1 बनी काव्या मारन की टीम

0

 सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को अपने घरेलू मैदान पर हरा दिया.

आईपीएल 2026 में अंक तालिका में टॉप पर चल रही पंजाब किंग्स की टीम को आखिरकार इस पोजिशन से हाथ धोना पड़ा. पंजाब की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद से भी हार का सामना करना पड़ा जिसकी वजह से वो अब दूसरे नंबर पर लुढ़क गई. सनराइदर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को एकतरफा अंदाज में 33 रनों से मात दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 235 रन बनाए. हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा 69 रन हेनरिक क्लासेन ने बनाए. ईशान किशन ने 55 रनों की पारी खेली. अभिषेक शर्मा ने 35 और ट्रेविस हेड ने 38 रनों का योगदान दिया. नीतीश कुमार रेड्डी ने भी 29 रनों की पारी खेली.

पंजाब की बैटिंग फेल

236 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में पंजाब की टीम बिखर गई. उसका पहला विकेट ही पहले ओवर में गिर गया. पैट कमिंस ने प्रियांश आर्या को महज 1 रन पर आउट कर दिया. इसके बाद अगले ओवर में नीतीश रेड्डी ने प्रभसिमरन को 3 रन पर निपटा दिया. कप्तान श्रेयस अय्यर भी 5 रन बनाकर आउट हो गए. स्टोयनिस ने 28 और सूर्यांश शेड्गे ने 25 रन बनाकर कुछ करने की कोशिश की लेकिन ये नाकाम ही साबित हुई. कूपर कॉनली ने जरूर शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन उनके ये रन टीम को जिता नहीं सके. पंजाब की टीम पिछले 12 सालों से हैदराबाद को उसके घर पर नहीं हरा पाई है.

हैदराबाद के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन

सिर्फ बैटिंग ही नहीं हैदराबाद के गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. कप्तान पैट कमिंस ने सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 34 रन देकर 2 विकेट झटके. उन्होंने प्रियांश आर्या और सूर्यांश शेड्गे का विकेट लिया. स्पिनर शिवांग कुमार ने भी 2 विकेट चटकाए. नीतीश रेड्डी ने 2 ओवर में 11 रन देकर 1 विकेट लिया. ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन ने 1-1 विकेट लिया.

अंक तालिका का हाल

आईपीएल 2026 की अंक तालिका में अब हैदराबाद की टीम11 मैचों में 14 अंकों के साथ पहले नंबर पर पहुंच गई है. पंजाब ने लगातार तीसरी हार झेली और वो 13 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है. आरसीबी के 9 मैचों में 12 अंक हैं. राजस्थान की टीम भी 10 मैचों में 12 अंक बटोर चुकी है.