Saturday, May 30, 2026
HomeLatest NewsIPL 2026: लगातार 6 हार के बाद लखनऊ को मिली जीत, RCB...

IPL 2026: लगातार 6 हार के बाद लखनऊ को मिली जीत, RCB को 9 रनों से हराया

आईपीएल 2026 का 50वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमों के बीच खेला गया.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 50वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ लखनऊ की टीम ने लगातार 6 हार का सिलसिला तोड़ते हुए प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा. ये मैच बारिश से प्रभावित रहा और 3 बार खेल को रोकना भी पड़ा. जिसके चलते मुकाबले को 19-19 ओवर का कर दिया गया. इस मैच में फैंस को रोमांचक टक्कर देखने को मिली, और आखिरी ओवर में विजेता का फैसला हुआ.

मिचेल मार्श ने जड़ा मैच विनिंग शतक

इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 209 रनों का विशाल स्कोर बनाया. जिसमें मिचेल मार्श ने सिर्फ 56 गेंदों पर 111 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 9 छक्के शामिल रहे. उन्होंने इकाना स्टेडियम में आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. उनके अलावा निकोलस पूरन ने 38 रन और कप्तान ऋषभ पंत ने नाबाद 32 रन बनाकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया. इस दौरान आरसीबी की ओर से जोश हेजलवुड, क्रुणाल पंड्या और रसिक सलाम ने 1-1 विकेट हासिल किया.

लखनऊ के गेंदबाजों ने किया कमाल

DLS मेथड के चलते आरसीबी को इस मैच में जीत के लिए 19 ओवर में 213 रनों का टारगेट मिला. लेकिन आरसीबी की शुरुआत काफी खराब रही. मोहम्मद शमी ने पहली ही ओवर में जैकब बेथेल को आउट किया, फिर प्रिंस यादव ने दूसरे ओवर में विराट कोहली को शून्य पर बोल्ड कर दिया. प्रिंस यादव ने इस मैच में कुल 3 विकेट लिए और मैच में कमाल का प्रदर्शन किया, जो इस मैच में लखनऊ की जीत के हीरो भी रहे.
हालांकि, कप्तान रजत पाटीदार ने 61 रनों की उपयोगी पारी खेली. टिम डेविड ने भी 40 रन बनाए. लेकिन शाहबाज अहमद ने इन दोनों बड़े बल्लेबाजों को आउट किया. अंत में क्रुणाल पंड्या ने 16 गेंदों पर 28 रनों की नाबाद पारी खेलकर आरसीबी की उम्मीद जरूरत बढ़ाई, लेकिन दिग्वेश राठी ने आखिरी ओवर में 20 रन बचाकर टीम को 9 रनों से जीत दिला दी. RCB की टीम 19 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 203 तक ही पहुंच सकी.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments