Monday, October 5, 2026
Home Blog Page 143

Punjab के फगवाड़ा से मौके के हालात बयां करती तस्वीरें आई सामने

पंजाब के कई जिलों में सुबह-सुबह धमाकों की आवाज सुनाई दी है।

पंजाब के कई जिलों में सुबह-सुबह धमाकों की आवाज सुनाई दी है। इसी दौरान फगवाड़ा में भी तड़कसार साहनी-मलकपुर, खलियान गांवों के दरम्यिान खेतों में हुए ब्लास्ट की तस्वीर सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार फगवाड़ा के निकट शनिवार सुबह गांव खलियान के खेतों में एक ड्रोन गिरा जिससे जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
घटना गांव निवासी मेजर सिंह के खेत में सुबह करीब 2:40 बजे घटी। गांव के प्रत्यक्षदर्शियों ने विस्फोट से कुछ देर पहले आदमपुर की दिशा में दो ड्रोन उड़ते देखे। ऐसा माना जा रहा है कि एक ड्रोन खलियान गांव के खेतों में गिरा और विस्फोट के बाद उसमें आग लग गई, जिससे स्थानीय समुदाय में हड़कंप मच गया। विस्फोट से लगभग 10 फीट गहरा और 12 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया।
phagwara blast
वहीं मलकपुर में रात बम गिरने की खबर मिली है। तस्वीरे मौके के हालात बयां कर रही हैं। ग्रामीणों ने आग को और फैलने से पहले ही उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर बुझा दिया। बाद में दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की। विस्फोट में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। फगवाड़ा के निवासियों ने भी रात में ड्रोन लाइटें देखीं। इसके जवाब में एहतियात के तौर पर फगवाड़ा में करीब 2:15 बजे ब्लैकआउट लागू कर दिया गया। पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की है कि संदिग्ध ड्रोन या मिसाइल की प्रकृति और मूल का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है। क्षेत्र पर निगरानी रखी जा रही है तथा अधिकारी घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं।
बता दें कि आज सुबह सुबह जालंधर, अमृतसर में  भी धमाकों की आवाज सुनाई दी गई हैं। प्रशासन ने भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के चलते लोगों घरों के अंदर रहने की अपील है। बहुत जरूरी न हो तो घरों से बाहर न निकले और दरवाजों खिड़कियों से दूर रहे। बाजारों के बीच लोग न निकले और प्रशासन का सहयोग करें। उल्लेखनीय है कि लोगों को सचेत करने के लिए सायरन लगाए गए हैं और जब भी किसी प्रकार के खतरे की आशंका होती है तो सायरन बजना शुरू हो जाता है ताकि लोग सतर्क हो जाएं।

कितनी पावरफुल है PAK की फतेह-1 मिसाइल? जिसे भारत ने कर दिया ढेर

पाकिस्तान ने भारत पर अपनी बैलिस्टिक मिसाइल फतेह-1 से हमला किया है, जिसको भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने मिनटों में ही मार गिराया।

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। पाकिस्तान लगातार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और भारत पर ड्रोन आदि से हमले की कोशिश कर रहा है। इसी बीच पाकिस्तान ने बड़ी गलती करते हुए भारत पर फतेह-1 मिसाइल से हमला किया है, जिसको भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया है।
पाकिस्तान की इस बैलिस्टिक मिसाइल को काफी खतरनाक माना जाता है। पाक इसके जरिए भारत के पश्चिमी क्षेत्र में की लक्ष्य को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा था। आइए जानते हैं कि पाकिस्तान की यह मिसाइल कितनी पावरफुल है।
क्या है फतेह-1?
फतेह-1 (Fateh-1) पाकिस्तान की खुद से बनाई गई एक खास मिसाइल है, जिसे जमीन से जमीन पर मार करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह एक गाइडेड मल्टी-लॉन्च रॉकेट सिस्टम (GMLRS) का हिस्सा है। इसका नाम ‘फतेह’ रखा गया है, जिसका मतलब उर्दू में ‘जीत’ होता है। इस मिसाइल को पाकिस्तान की सेना ने 2021 में शामिल किया था और हाल ही में 5 मई 2025 को ‘एक्स इंडस’ अभ्यास में इसका सफल परीक्षण किया गया। यह मिसाइल पाकिस्तान की सैन्य ताकत को और मजबूत करती है। हालांकि, भारत ने 10 मई 2025 को दावा किया कि उसने फतेह-1 मिसाइल को हरियाणा के सिरसा में हवा में ही नष्ट कर दिया, जिससे इसकी ताकत पर सवाल उठे हैं।
क्या हैं फतेह-1 की खूबियां?
पाकिस्तान की फतेह-1 मिसाइल युद्ध के मैदान में अपनी सटीकता और ताकत के लिए जानी जाती है। यह एक ऐसा हथियार है, जो तेजी, लचीलापन और लागत-प्रभावी डिजाइन को एक साथ लाता है। यह 120 से 140 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है, हालांकि 2025 के टेस्ट में 120 किमी की रेंज का जिक्र हुआ था। इसका 150 से 330 किलोग्राम का विस्फोटक वॉरहेड दुश्मन के ठिकानों, जैसे हवाई रक्षा सिस्टम या कमांड सेंटर, को आसानी से तबाह कर सकता है।
इसका उन्नत नेविगेशन सिस्टम GPS और इनर्शियल गाइडेंस का इस्तेमाल करता है। यह सिस्टम इसे सटीक निशाना लगाने में माहिर बनाता है। ट्रक पर लगे आठ-सेल लॉन्चर की मदद से इसे कहीं भी ले जाया और तेजी से तैनात किया जा सकता है, जिससे यह युद्ध में फ्लेक्सिबिलिटी देती है। इसकी स्पीड भी प्रभावशाली है, और इसके बाद आए फतेह-2 जैसे मॉडल सुपरसोनिक हैं। यह भारत की सैन्य रणनीतियों, जैसे ‘कोल्ड स्टार्ट डॉक्ट्रिन’, का जवाब देने के लिए बनाई गई है।
पाकिस्तान की है स्वदेशी मिसाइल
फतेह-1 को पाकिस्तान ने अपनी रक्षा कंपनियों, जैसे ग्लोबल इंडस्ट्रियल एंड डिफेंस सॉल्यूशंस (GIDS), के साथ मिलकर बनाया है। इसे 2017 में शुरू हुए एक प्रोग्राम के तहत विकसित किया गया था, जिसका मकसद लंबी दूरी की मिसाइल बनाना था। ऐसा माना जाता है कि यह मिसाइल चीन की A-100 MLRS से प्रेरित है, जिसे पाकिस्तान ने 2019 में हासिल किया था, लेकिन पाकिस्तान इसे पूरी तरह स्वदेशी मानता है।

श्रीनगर में भारतीय सेना की बड़ी कामयाबी, पाकिस्तान के दो फाइटर जेट किए ध्वस्त

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर जारी तनाव अब और अधिक गंभीर मोड़ लेता जा रहा है।

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर जारी तनाव अब और अधिक गंभीर मोड़ लेता जा रहा है। शुक्रवार को पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल के जरिए बड़ा हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी खतरों को नाकाम कर दिया। अब शनिवार को जम्मू-कश्मीर में एक और बड़ी कार्रवाई के तहत भारतीय वायुसेना ने श्रीनगर के पास पाकिस्तान के दो फाइटर जेट को मार गिराया है।
युद्ध जैसे हालात, सतर्क भारत
श्रीनगर के आसमान में शनिवार सुबह युद्ध जैसे हालात बन गए जब पाकिस्तानी विमानों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की। भारतीय सेना ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम को एक्टिव किया और जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी फाइटर जेट को निशाना बनाकर गिरा दिया।
मलबे की तलाश जारी
अब तक की जानकारी के अनुसार, श्रीनगर में किसी प्रकार की क्षति की कोई खबर नहीं है। सेना के अनुसार, पाकिस्तान की एयर रेड को पूरी तरह विफल किया गया है। दोनों गिरे हुए विमानों के मलबे की तलाश का काम युद्ध स्तर पर जारी है।
पाकिस्तानी चौकियों पर करारा प्रहार
इस बीच, भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए जम्मू सीमा के पास मौजूद पाकिस्तानी चौकियों और आतंकियों के लॉन्च पैड को ध्वस्त कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, इन्हीं लॉन्च पैड से ड्रोन हमलों की योजना बनाई जा रही थी। भारतीय सेना ने पठानकोट में एक पाकिस्तानी ड्रोन को भी मार गिराया है। वहीं, हरियाणा के सिरसा में पाकिस्तान से दागी गई मिसाइल को भी सफलतापूर्वक नष्ट किया गया।
स्थिति पर निगरानी जारी
भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और किसी भी उकसावे का करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालिया घटनाएं यह स्पष्ट करती हैं कि भारत किसी भी सुरक्षा खतरे को हल्के में नहीं लेता और हर कदम पर मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।

Pakistan ने जम्मू में ड्रोन-मिसाइल से किया हमला… कई घर और वाहन हुए क्षतिग्रस्त

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार सुबह जम्मू शहर के कुछ हिस्सों को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाया, जिससे कई घर और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार सुबह जम्मू शहर के कुछ हिस्सों को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाया, जिससे कई घर और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह जम्मू शहर में कई विस्फोट सुने गए और सायरन बजने लगे। पाकिस्तान ने जम्मू शहर में सैन्य प्रतिष्ठानों के पास के इलाकों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया।
पाकिस्तान ने जम्मू में ड्रोन-मिसाइल से किया हमला
अधिकारियों ने बताया, “हादी कॉलोनी, नगरोटा, नेहरू मार्केट और रूप नगर इलाकों में कई मकान और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।” अधिकारियों के अनुसार, यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन पहले ही भारत ने पाकिस्तानी सेना द्वारा ड्रोन और मिसाइलों के जरिए भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने के प्रयास को विफल कर दिया था।
कई इलाकों में देखे गए ड्रोन
उन्होंने कहा कि जम्मू-सांबा, उधमपुर और नगरोटा इलाकों में भी ड्रोन देखे गए और उन्हें नष्ट कर दिया गया। वायु सेना ने रात भर जम्मू हवाई अड्डे और सेना, वायु सेना और अर्धसैनिक प्रतिष्ठानों के आसपास के क्षेत्रों जैसे रणनीतिक स्थानों पर हमला करने का प्रयास किया। इस बीच, जम्मू और सांबा जिलों के सुचेतगढ़ और रामगढ़ सेक्टरों में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भारी सीमा पार से गोलीबारी जारी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने सीमावर्ती शहर राजौरी पर भी हमला किया।
उन्होंने कहा, “राजौरी शहर से कुछ लोगों की हत्या की खबरें हैं, जिनमें एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल है।” गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

फ़िरोज़पुर के गांव खाई फेमे में एक घर में गिरा पाकिस्तानी ड्रोन, घर और कार जलकर हुई ख़ाक

फ़िरोज़पुर के गांव खाई फेमे में एक घर में पाकिस्तानी ड्रोन गिरा जिससे बहुत तेज़ धमाका हुआ।

फ़िरोज़पुर के गांव खाई फेमे में एक घर में पाकिस्तानी ड्रोन गिरा जिससे बहुत तेज़ धमाका हुआ। पूरा घर में अग्ग लग गई और घर में खड़ी गाड़ी भी जलाकर खाक हो गई। लोगो का कहना है की जिस वक़्त ड्रोन गिरा उस टाइम पर उस घर की लाइट जल रही थी जिसके मुताबिक ही उन्होंने इस घर पर ड्रोन से हमला किया है।

Jalandhar में देर रात कई इलाकों में आई धमाकों की आवाज़ें, लोगो में डर का माहौल, शहर में हुआ ‘ब्लैक आउट’

शुक्रवार देर रात करीब दो बजे जालंधर के कई इलाकों में धमाके होने की सूचना है। 

शुक्रवार देर रात करीब दो बजे जालंधर के कई इलाकों में धमाके होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि देर रात जालंधर के अलग-अलग इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनी गई। जिसके बाद लोगों में खौफ पनप गया है। जानकारी अनुसार जालंधर के कैंट, शक्ति नगर, माडल हाऊस व अन्य कई इलाकों में धमाके की आवाजें सुनी गई है। सुच्ची पिंड, फोकल प्वाइंट गुलमोहर सिटी आदि क्षेत्रों में लोगों ने उड़ती देखी मिसाइल और ड्रोन व धमकों की आवाजे भी सुनीं। इसके अलावा कपूरथला में भी धमाकों की आवाजें सुने जाने की खबर है। जिसके बाद पूरे इलाके में ब्लैकआऊट हो गया है। वहीं एक के बाद एक धमाके की आवाजें आ रही थीं। बता दें इससे पहले शुक्र वार रात करीब आठ बजे जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक 26 स्थानों पर ड्रोन हमले किए। हालांकि, भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने इन हमलों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया।

Ludhiana डीसी की चेतावनी, ब्लैक आऊट के नियमों का पालन करें नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही तनावपूर्ण स्थिति के बीच गृह मंत्रलय ने सभी राज्यों को सख्त हिदायतें जारी कर दी हैं।

 भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही तनावपूर्ण स्थिति के बीच गृह मंत्रलय ने सभी राज्यों को सख्त हिदायतें जारी कर दी हैं। जो-जो क्षेत्र पाकिस्तान के निशान पर हैं, उन क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। शनिवार देर रात हुए ब्लैक आऊट के दौरान कई क्षेत्रों में लोगों ने लापरवाही दिखाई और बिजली बंद नहीं की। यही नहीं ब्लैक आऊट के दौरान लोग सड़कों पर वाहन भी दौड़ाते रहे। शुक्रवार को डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने बचत भवन में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ प्रैस कांफ्रैंस की।
डीसी ने जिले के लोगों को कहा कि उन्हें इस स्थिति से घबराने की जरूरत नहीं है। हमारी सेनाएं पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं। डीसी ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि जब ब्लैक आऊट होता है तो वो अपने घरों की बिजली भी बंद कर दें। अगर वो सफर कर रहे हैं तो अपने वाहनों की लाइटें बंद करके अपने वाहन किनारे खड़े कर दें। डीसी ने साफ कर दिया कि ब्लैक आऊट का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है।
उपायुक्त हिमांशु जैन ने लोगों को आश्वस्त किया कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सेना की तरफ से जो-जो गाइड लाइन मिल रही हैं, उसके हिसाब से जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर दी हैं। आगे भी सेना की तरफ से जो दिशा-निर्देश होंगे, उसके हिसाब से प्रशासन काम करेगा। उन्होंने ब्लैक आऊट की टाइमिंग को लेकर कहा कि जैसे ही सेना की तरफ से उन्हें ब्लैक आऊट करने का संदेश आएगा वैसे ही शहर में ब्लैक आऊट कर दिया जाएगा। उन्होंेने कहा कि इसकी टाइमिंग सेना की जरूरत के मुताबिक होगी।
डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन सभी निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। डीसी ने कहा कि आपात स्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन ने जिला प्रशासनिक परिसर में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। डीसी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता, सूचना व शिकायत के लिए 0161-2403100 या आपातकालीन हैल्पलाइन 112 पर संपर्क करें। उन्होंने इस दौरान सुचारू समन्वय सुनिश्चित करने के लिए सामुदायिक सहयोग और सतर्कता रहने के लिए भी कहा।
होटल, मैरजि पैलेस, रैस्टोरैंट, दुकानदार, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी रखना होगा ब्लैक आऊट
डीसी ने कहा कि ब्लैक आऊट के दौरान शहर के सभी होटल, मैरिज पैलेस, शराब की दुकानें, रेस्तरां, दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के साथ-साथ सभी संस्थानों को बिजली बंद करनी होगी। उन्होंने कहा कि घरों व अन्य प्रतिष्ठानों में आपात स्थिति में बिजली ऑन की जा सकती है लेकिन इसके लिए सुनिश्चित करना होगा कि रोशनी बाहर न आए। घरों की खिड़कियों पर काले पर्दे लगाएं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बिना बिजली के काम करना संभव नहीं है। इसलिए अस्पताल संचालक भी सुनिश्चित करें कि ब्लैक आऊट के दौरान सभी खिड़कियों के पर्दे बंद हों ताकि रोशनी बाहर न आए। अस्पताल के बार परिसर में भी कोई बिजली ऑन नहीं होनी चाहिए।

Punjab के इन जिलों में रेड अलर्ट जारी… मॉल और ऊँची इमारतों को आज बंद रखने का आदेश

पंजाब के तीन प्रमुख जिलों जालंधर, अमृतसर और फिरोजपुर में शनिवार रात से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पंजाब के तीन प्रमुख जिलों जालंधर, अमृतसर और फिरोजपुर में शनिवार रात से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संदिग्ध ड्रोन गतिविधियों और अन्य असामान्य हरकतों को देखते हुए प्रशासन ने इन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने और घरों के अंदर रहने की अपील की है।
-डीसी हिमांशु अग्रवाल ने दी जानकारी
जालंधर के उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जानकारी दी कि शुक्रवार रात शहर में कई ड्रोन जैसी संदिग्ध गतिविधियाँ देखी गईं। सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन उपकरणों को निष्क्रिय कर दिया। इसके बाद से पूरे जिले में हाई अलर्ट की स्थिति बनी हुई है।
डॉ. अग्रवाल ने कहा, “हमने रातभर निगरानी रखी है और अब भी खतरा बना हुआ है। कृपया रेड अलर्ट सायरन सुनने पर घबराएं नहीं, लेकिन सावधानी अवश्य बरतें। भीड़भाड़ से बचें, घर में रहें और ऊँची इमारतों में जाने से फिलहाल परहेज करें।”
– इन इलाकों में बाजार पूरी तरह बंद
वहीं, जालंधर कैंट और आदमपुर क्षेत्रों के बाजारों को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। जिले के अन्य हिस्सों में मॉल और बहुमंज़िला व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आज के लिए बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इसी तरह अमृतसर और फिरोजपुर जिलों में भी रेड अलर्ट लागू किया गया है। यहां भी मॉल्स और ऊँची व्यावसायिक इमारतों को आज के दिन बंद रखने का निर्णय लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां सभी क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है।
-लोगों से की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लेने की अपील की है। सुरक्षा से जुड़ी यह स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन खतरे की आशंका के चलते ऐहतियाती कदमों को अनिवार्य रूप से लागू किया गया है।

​​Jalandhar के इस इलाके में गिरा ड्रोन, लोगों में दहशत का माहौल

 जालंधर में एक बार फिर जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया।

जालंधर में एक बार फिर जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया। आपको बता दे कि सुबह 8.35 बजे जालंधर में तीन धमाके सुने गए। जिसने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया। लोगों में डर का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार, जालंधर पश्चिम के बस्ती दानिशमंदा और बस्ती पीरदाद इलाके के पास स्थित नहला गांव में दो बम धमाके हुए। लोगों का कहना है कि धमाके इतने तेज थे कि आसपास की इमारतों की खिड़कियां तक कांप उठीं। धमाकों की आवाज सुनते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और इलाके में अफरातफरी मच गई।
ड्रोन गिरने की भी पुष्टि
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, धमाकों से पहले आसमान में एक संदिग्ध ड्रोन देखा गया था, जो कुछ देर बाद नहला गांव के पास गिरा। माना जा रहा है कि धमाके ड्रोन गिरने के बाद हुए, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

प्रशासन सतर्क, सुरक्षा कड़ी
घटना के बाद जिला प्रशासन, पुलिस और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच गए हैं। पूरे जालंधर में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है और संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही, शहर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। फिलहाल धमाकों की प्रकृति और ड्रोन की पहचान को लेकर जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखते हुए काम कर रही हैं।
लोगों से संयम बरतने की अपील
प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए कहा गया है। सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

भारत-पाक तनाव के बीच Chandigarh में बढ़ी सुरक्षा, शहर में धारा 163 हुई लागू

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब आम जनजीवन पर साफ नजर आने लगा है।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब आम जनजीवन पर साफ नजर आने लगा है। चंडीगढ़ समेत पंजाब के कई जिलों में एहतियातन सुरक्षा उपाय सख्त कर दिए गए हैं। बीती रात पाकिस्तान की ओर से मिले ड्रोन अलर्ट के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। इसके चलते चंडीगढ़ में ‘धारा 163’ लागू कर दी गई है, जिससे आम लोगों की गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण लगाया गया है।
-शहर की सड़कों पर पसरा सन्नाटा
वहीं चंडीगढ़ के प्रमुख 43 बस स्टैंडों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। यह भीड़ मुख्यतः उन छात्रों की है जो पंजाब के विभिन्न शहरों में स्थित कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों के हॉस्टलों में रह रहे थे और अब हालात को देखते हुए अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और परीक्षाएं भी स्थगित की जा चुकी हैं।
-चंडीगढ़ प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा
प्रशासन ने किसी भी तरह की पटाखेबाजी, आतिशबाजी और सामूहिक आयोजन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही राशन और जरूरी वस्तुओं के भंडारण पर भी पाबंदी लगा दी गई है। कोई भी व्यक्ति या व्यापारी खाद्य सामग्री का स्टॉक नहीं कर सकता। यह निर्णय जमाखोरी पर रोक लगाने और आपात स्थिति में जरूरतमंदों को समान रूप से सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है।
-पुलिस और अर्धसैनिक बलों की बढ़ी तैनाती
हालात सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त तेज कर दी गई है और ड्रोन गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी तंत्र सक्रिय कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से आम नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है। साथ ही कहा गया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए हर संभव तैयारी की गई है।