Saturday, May 30, 2026
HomeLatest NewsSmriti Mandhana के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर भारत को हराया, साउथ...

Smriti Mandhana के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर भारत को हराया, साउथ अफ्रीका की कप्तान ने 220 रन ठोके

साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वुलफार्ट ने अपने T20I करियर का सबसे तेज शतक जड़ा.

साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने भारत के खिलाफ तीसरा T20 भी जीत लिया है. इसी के साथ उसने 5 मैचों की T20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाते हुए सीरीज पर कब्जा जमा लिया. साउथ अफ्रीका ने भारत को तीसरे T20 में 9 विकेट से हराया. इससे पहले साउथ अफ्रीका ने भारत को पहले T20 में 6 विकेट से और दूसरे T20 में 8 विकेट से हराया था. साउथ अफ्रीकी महिलाओं ने T20 सीरीज के तीनों मुकाबले रन चेज करते हुए जीते, जिसमें उसके कप्तान लॉरा वुलफार्ट की बड़ी भूमिका रही. भारत के खिलाफ 3-0 की अजेय बढ़त दिलाते हुए सीरीज पर कब्जा कराने में साउथ अफ्रीका की कप्तान के बनाए 220 रनों का बड़ा योगदान रहा. इस दौरान लॉरा वुलफार्ट ने स्मृति मंधाना और मेग लेनिंग के नाम दर्ज वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी की.

साउथ अफ्रीका की कप्तान ने जड़ा सबसे तेज शतक

T20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने शेफाली वर्मा के बनाए 64 रन और हरमनप्रीत कौर के 66 रन की बदौलत साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य रखा था. इस बड़े रन चेज में साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वुलफार्ट ने अपनी टीम को पहली गेंद से फ्रंट से लीड किया. तीसरे T20 में लॉरा वुलफार्ट ने अपने करियर का सबसे तेज शतक जड़ा. साउथ अफ्रीका की कप्तान के बल्ले से निकले तूफानी शतक ने उनकी टीम का काम आसान कर दिया. उनका विकेट हालांकि 16वें ओवर में गिर गया था मगर तब तक साउथ अफ्रीका की जीत और भारतीय महिलाओं की एक और हार की राह तैयार हो चुकी थी.

लॉरा वुलफार्ट ने 47 गेंदों पर जमाया शतक

लॉरा वुलफार्ट ने 53 गेंदों का सामना कर 115 रन बनाए. 216.98 की स्ट्राइक रेट से खेली इस पारी में 5 छक्के और 14 चौके शामिल रहे. लॉरा वुलफार्ट ने 47 गेंदों पर अपने T20I करियर के सबसे तेज शतक की स्क्रिप्ट लिखी, जो कि महिला T20I में चौथा सबसे तेज शतक है. ये लॉरा वुलफार्ट के T20I करियर का ओवरऑल तीसरा शतक है.

साउथ अफ्रीका के कप्तान ने की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

भारत के खिलाफ तीसरे T20 में शतक जमाने के साथ ही लॉरा वुलफार्ट ने स्मृति मंधाना और मेग लेनिंग के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी की. महिलाओं के इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 17 शतक बनाने का रिकॉर्ड स्मृति मंधाना और मेग लेनिंग के नाम है. मगर अब इस लिस्ट में लॉरा वुलफार्ट का भी नाम जुड़ गया है. उनके भी इंटरनेशनल करियर में अब 17 शतक हो चुके हैं. लॉरा वुलफार्ट ने टेस्ट में 1, वनडे में 13 और T20I में 3 शतक जड़े हैं.

220 रन ठोककर भारत के खिलाफ जिताई T20 सीरीज

5 मैचों की T20 सीरीज के पहले तीनों मुकाबलों में लॉरा वुलफार्ट ने फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है. तीसरे T20 में 115 रन बनाने से पहले उन्होंने दूसरे T20 में 54 रन जबकि पहले T20 में 51 रन बनाए. इस तरह अब तक 220 रन बनाकर वो ना सिर्फ सीरीज की सबसे सफल बल्लेबाज बन चुकी है बल्कि अपनी टीम को T20 सीरीज भी जिता चुकी है. 3 मैचों में 220 रन लॉरा वुलफार्ट मे 73.33 की औसत से बनाए हैं.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments