Saturday, May 30, 2026
HomeLatest Newsअमेरिका के लुइसियाना में गोलीबारी, 8 मासूम बच्चों की गई जान

अमेरिका के लुइसियाना में गोलीबारी, 8 मासूम बच्चों की गई जान

घटना के बाद आरोपी वहां से भाग गया और भागते समय उसने एक कार भी चुरा ली।

अमेरिका के लुइसियाना राज्य से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक गोलीबारी की घटना में 1 से 14 साल की उम्र के आठ बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है और इसे घरेलू विवाद से जुड़ा मामला बताया है।
कैसे हुई घटना?
यह घटना रविवार तड़के श्रेवपोर्ट इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार, कुल 10 लोगों को गोली लगी थी, जिनमें कई बच्चे भी शामिल थे। मरने वाले बच्चों की उम्र बहुत कम थी सबसे छोटा बच्चा सिर्फ 1 साल का था, जबकि सबसे बड़ा लगभग 14 साल का बताया गया है। पुलिस का कहना है कि कुछ बच्चे हमलावर के ही रिश्तेदार थे, जिससे यह मामला और भी दुखद हो जाता है।
आरोपी की मौत 
घटना के बाद आरोपी वहां से भाग गया और भागते समय उसने एक कार भी चुरा ली। पुलिस ने उसका पीछा किया और बाद में मुठभेड़ में आरोपी मारा गया। अभी तक उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन उसे एक वयस्क पुरुष बताया गया है।
घरेलू झगड़े से जुड़ा मामला
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गोलीबारी किसी घरेलू विवाद के कारण हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि घटना के पीछे असली वजह क्या थी।
पुलिस और प्रशासन स्तब्ध
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारी भी काफी दुखी और हैरान नजर आए। श्रेवपोर्ट पुलिस प्रमुख ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में ऐसा भयावह दृश्य पहले कभी नहीं देखा। घटना स्थल के बाहर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना करने की अपील की।
शहर और प्रशासन की प्रतिक्रिया
श्रेवपोर्ट शहर इस घटना से सदमे में है, जिसकी आबादी करीब 1.8 लाख है। शहर के मेयर ने इसे बेहद दुखद और अब तक की सबसे बड़ी त्रासद घटनाओं में से एक बताया। राज्य पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी, फोटो या वीडियो हो तो वह जांच में सहयोग करें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments