Saturday, October 17, 2026
HomeInternationalपीस डील कराने वाले पाकिस्तान को ही अमेरिका ने दिया झटका, होर्मुज...

पीस डील कराने वाले पाकिस्तान को ही अमेरिका ने दिया झटका, होर्मुज से लौटा दिए 2 जहाज

ईरान ने पाकिस्तान के 20 जहाजों को होर्मुज से आने-जाने की परमिशन दे रखी है.

होर्मुज से पाकिस्तान के 2 जहाज को अमेरिका ने वापस लौटा दिया है. इसे पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. क्योंकि, ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौता कराने में पाकिस्तान काफी एक्टिव है. अमेरिका ने पाकिस्तान के 2 जहाजों को ऐसे वक्त में लौटाया है, जब होर्मुज से चीन समेत कुछ देशों के 20 जहाज बेधड़क गुजरे हैं. पाकिस्तान सरकार ने इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है.
अल अरबिया के मुताबिक पाकिस्तान के झंडे लगे 2 जहाज मंगलवार को होर्मुज से निकलने की कोशिश की, लेकिन उसे अमेरिकी सेना ने वापस लौटा दिया. यह तब हुआ, जब उसी रास्ते से चीन और अन्य देशों के जहाज गुजर रहे थे.

पाकिस्तान के 20 जहाजों को मिला है पास

ईरान ने होर्मुज से जहाजों को ले जाने के लिए पाकिस्तान को 20 पास दे रखा है. इस पास के जरिए ईरान होर्मुज से पाकिस्तान के जहाजों को सुरक्षित निकालने का वादा किया था. पाकिस्तान अब तक 4 पास का इस्तेमाल कर भी चुका है, लेकिन अब अमेरिका ने ही उसे झटका दे दिया है.
पाकिस्तान जहाजरानी विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने अल अरबिया को बताया- जब ईरान ने रास्ते को ब्लॉक कर दिया था, तब भी हम इतने चिंतित नहीं थे. अब अमेरिका ने हमारे जहाजों को वापस कर दिया है.
पाकिस्तान के जहाजरानी मंत्री जुनैद अनवर चौधरी का कहना है कि अन्य देशों की तरह पाकिस्तान को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. हम लगातार बातचीत कर रहे हैं और समस्या का हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं.

होर्मुज से 20 जहाज बेधड़क निकले

अमेरिका ने होर्मुज के बाहर नाकाबंदी की घोषणा की है. इसके तहत अमेरिका ने ओमान की खाड़ी और अरब सागर में 10 हजार सैनिकों को तैनात कर रखा है. इसके बावजूद नाकाबंदी के पहले दिन 20 जहाज बेधड़क इस रास्ते से गुजरे. वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक अमेरिकी सेना ने सिर्फ 6 जहाजों को ही रोका. दिलचस्प बात है कि इनमें 2 जहाज पाकिस्तान के थे.
इसे पाकिस्तान के लिए इसलिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि इस्लामाबाद में 2 दिन बाद ईरान और अमेरिका के बीच पीस डील पर बातचीत होनी है.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments