जालंधर के शाम नगर इलाके में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग के दौरान एक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।
इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है और मकान के दरवाजे उखड़ गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इस अवैध धंधे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यहां किराए के कमरे में रहने वाले कुछ युवक बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस भरने और गैस चोरी करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस लीक हुई और जबरदस्त ब्लास्ट हो गया।






