अंडियन क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की वायरल तस्वीरों ने उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा तेज कर दी है.
इंडियन क्रिकेटर अर्शदीप सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं, क्योंकि सोशल मीडिया पर शेयर की गई कुछ मिस्टीरियस तस्वीरों ने उनकी डेटिंग लाइफ को लेकर कयास तेज कर दिए हैं, और फैंस अब जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी जिंदगी में कौन खास लड़की आई है.वायरल तस्वीरों में अर्शदीप सिंह किसी लड़की का हाथ पकड़े नजर आए, हालांकि उस लड़की का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन फैंस ने फोटो में दिख रहे टैटू और स्टाइल को देखकर अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि ये कोई जाना-माना चेहरा हो सकता है. सोशल मीडिया पर तेजी से ये चर्चा शुरू हो गई कि ये मिस्ट्री गर्ल पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर हो सकती हैं, क्योंकि कई यूजर्स ने दावा किया कि तस्वीर में दिख रहा टैटू उनके टैटू से मिलता-जुलता है, जिससे अफवाहों को और हवा मिल गई.





