Saturday, May 30, 2026
HomeLatest Newsईरान जंग को मुस्लिम Vs ईसाई बनाने की तैयारी, अमेरिका के रक्षा...

ईरान जंग को मुस्लिम Vs ईसाई बनाने की तैयारी, अमेरिका के रक्षा मंत्री बोले- यह युद्ध यीशु के लिए

ईरान जंग को अमेरिका ईसाई वर्सेज मुस्लिम में तब्दील करना चाहता है.

ईरान जंग के बीच एक अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के एक धार्मिक बयान से बवाल मच गया है. दरअसल, हेगसेथ ने कुछ दिनों पहले अमेरिका के धार्मिक नेताओं के साथ मीटिंग की. इस मीटिंग में हेगसेथ ने ईरान जंग को धर्म की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास से जोड़ा. हेगसेथ ने मीटिंग में मौजूद लोगों से कहा- दुष्ट लोगों के खिलाफ अगर हिंसा की जा रही है, तो उनके लिए दया दिखाने की जरूरत नहीं है. हेगसेथ ने मीटिंग में इस युद्ध को यीशु (ईसा मसीह के लिए) लड़ा जाने वाला युद्ध बताया. द हिल के मुताबिकी है, जिसे प्रार्थना सभा का नाम दिया गया. इनमें कुछ मीटिंग खुफिया तरीके से की गई तो कुछ सार्वजनिक तरीके से. अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने सभा में मौजूद धार्मिक नेताओं के हवाले से लिखा- ईरान युद्ध को हेगसेथ धार्मिक युद्ध बनाने पर तुले हैं. हेगसेथ इसके लिए लगातार सभा का आयोजन कर रहे हैं. धर्मगुरुओं से मिल रहे हैं और धर्म से जुड़े बयान दे रहे हैं. अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) ने हेगसेथ पर लगे आरोपों पर सफाई दी है. पेंटागन का कहना है कि यहां होने वाली प्रार्थना सेवाएं पूरी तरह विकल्पात्मक हैं और किसी भी प्रकार के कानून का उल्लंघन नहीं करतीं.

हेगसेथ के बयान की US में आलोचना

द हिल से बात करते हुए जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय के बर्कले सेंटर फॉर रिलीजन, पीस एंड वर्ल्ड अफेयर्स के विजिटिंग स्कॉलर मैथ्यू टेलर ने इसे चिंताजनक बताया है. टेलर ने अपने एक बयान में कहा- मुझे लगता है कि जिस तरह से वह काम कर रहा है वह गलत है. पहली बार पेंटागन ने किसी युद्ध को धर्मयुद्ध में धकेलने की कोशिश की है.
अमेरिका के पूर्व सैनिकों ने भी इसका विरोध किया है. इन पूर्व सैनिकों का कहना है कि पहली बार अमेरिकी सैनिकों को ईसाई सैनिक बनाने की कवायद हो रही है.
2019 में एसोसिएटेड प्रेस ने कांग्रेस के हवाले से अमेरिकी सैनिकों के भीतर धर्म को लेकर एक रिपोर्ट की थी. इस रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के सिर्फ 70 प्रतिशत सैनिक खुद को ईसाई सैनिक के रूप में भी वर्गित करते हैं.
लगभग एक चौथाई सैनिकों को “अन्य/अवर्गीकृत/अज्ञात” के रूप में सूचीबद्ध किया गया था.

सवाल- हेगसेथ ऐसा क्यों कर रहे हैं?

दरअसल, ईरान जंग में अमेरिका फंस गया है. एक्सियोस के मुताबिक शुरुआत में इजराइल के कहने पर अमेरिका ने ईरान पर हमला किया था, लेकिन अब अमेरिका इस युद्ध से बाहर नहीं निकल पा रहा है. हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप ने जंग शुरू करने के लिए हेगसेथ को जिम्मेदार ठहराया था. ऐसे में हेगसेथ की कुर्सी भी खतरे में बताई जा रही है.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments