Friday, June 19, 2026
HomeLatest Newsवृंदावन में President Droupadi Murmu ने प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद, जानें...

वृंदावन में President Droupadi Murmu ने प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद, जानें क्या हुई खास बातचीत

 द्रौपदी मुर्मू अपनी तीन दिन की आध्यात्मिक यात्रा के दूसरे दिन वृंदावन में विभिन्न संतों और आश्रमों के बीच समय बिता रही हैं।

उनका यह दौरा धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी बीच आज सुबह श्री हित राधा केली कुंज पहुंचीं। जहां, उन्होंने संत प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात किया।
संत प्रेमानंद जी महाराज से हुई मुलाकात
आज सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वृंदावन के प्रसिद्ध स्थान श्री हित राधा केली कुंज पहुंचीं। यहां उन्होंने जाने-माने संत प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं। मुलाकात का माहौल बहुत शांत और आध्यात्मिक था।
भव्य स्वागत और भक्तिमय वातावरण
आश्रम पहुंचने पर राष्ट्रपति का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया। संत प्रेमानंद महाराज के शिष्यों और भक्तों ने पूरे सम्मान के साथ उनका अभिनंदन किया। पूरा आश्रम भक्ति और श्रद्धा से भरा हुआ दिखाई दे रहा था। हर तरफ शांति और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल था, जिससे कार्यक्रम और भी खास बन गया।
एकांत में हुई महत्वपूर्ण बातचीत
इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति और संत प्रेमानंद महाराज के बीच कुछ समय के लिए निजी बातचीत भी हुई। इस बातचीत में अध्यात्म, समाज सेवा और लोगों के कल्याण जैसे विषयों पर चर्चा हुई। राष्ट्रपति ने महाराज के सरल जीवन और उनके विचारों की सराहना की और उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
आज के अन्य प्रमुख कार्यक्रम
आज के अपने व्यस्त कार्यक्रम में राष्ट्रपति कई और धार्मिक स्थानों के दर्शन भी करेंगी, जैसे नीम करौली बाबा स्मारक, उड़िया बाबा आश्रम, दावानल कुंड इसके अलावा, वे रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में नए बने ‘नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक’ का उद्घाटन भी करेंगी। इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
कड़ी सुरक्षा के बीच पूरा कार्यक्रम
राष्ट्रपति के इस दौरे को देखते हुए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। पूरे आश्रम और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बल तैनात हैं, ताकि सभी कार्यक्रम शांति और व्यवस्थित तरीके से पूरे हो सकें।
पहले दिन अयोध्या और मथुरा का दौरा
इस यात्रा की शुरुआत गुरुवार को हुई थी, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंचीं। वहां उन्होंने राम मंदिर में श्रीराम यंत्र स्थापना के पूजन में भाग लिया। इसके बाद वह शाम को विशेष विमान से मथुरा पहुंचीं, जहां से उनके वृंदावन कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments