Thursday, October 15, 2026
HomeLatest NewsAmritsar Police की सीमा पार हथियार तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 6...

Amritsar Police की सीमा पार हथियार तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी किए गिरफ्तार

पुलिस ने इस सफलता की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘x’ पर साझा की।

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 7 अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद की हैं।

पुलिस ने इस सफलता की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘x’ पर साझा की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पुर्तगाल स्थित एक विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे, जो पाकिस्तान से अवैध हथियारों की तस्करी में मदद कर रहा था। इस खेप को बाद में स्थानीय आपराधिक तत्वों में वितरित किया जाता था।

कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज

अमृतसर के कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क को भंग करने और आरोपी के पीछे के अन्य संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।

पंजाब पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए स्पष्ट किया है कि वह अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ शून्य-सहिष्णुता नीति पर कायम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments