Sunday, June 21, 2026
HomeLatest NewsBathinda में Counter Intelligence टीम की बड़ी कार्रवाई: हैंड ग्रेनेड सहित...

Bathinda में Counter Intelligence टीम की बड़ी कार्रवाई: हैंड ग्रेनेड सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

Bathinda में काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।

बठिंडा में काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। बता दें कि विशेष ऑपरेशन के दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं।
डीजीपी गौरव यादव ने दी जानकारी
इस ऑपरेशन की जानकारी राज्य के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के जरिए साझा की। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि जब्त किए गए ग्रेनेड एक अवैध सप्लाई नेटवर्क का हिस्सा थे, जिनका कनेक्शन सीमा पार बैठे तत्वों से जुड़ा हुआ है।
अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों का मकसद पंजाब में शांति व्यवस्था को बिगाड़ना और आम लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालना था। इस मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
जांच एजेंसियां ने किया बड़ा खुलासा
जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने और इसके पीछे की पूरी साजिश का खुलासा करने में जुटी हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह विस्फोटक सामग्री राज्य में कैसे पहुंची और किन-किन लोगों की इसमें भूमिका हो सकती है।
पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में किसी भी प्रकार की आतंकी गतिविधि या संगठित अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क हैं और प्रदेश में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments