Saturday, May 30, 2026
HomeLatest Newsगंदगी में रहना पसंद नहीं… Priyanka Chopra ने बताई Bollywood ...

गंदगी में रहना पसंद नहीं… Priyanka Chopra ने बताई Bollywood छोड़ने की वजह

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ की तैयारियां कर रही हैं, जो अगले साल रिलीज होगी.

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2015 में ‘क्वांटिको’ के साथ हॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया था. अब लगभग एक दशक बाद ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी की पहचान बनाने के बाद एक्ट्रेस ने हाल ही में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाने की वजह पर बात की. प्रियंका ने अपने करियर के पीक पर इंडिया में टेंशन भरे रिश्तों को संभालने के बारे में खुलकर बात की. उस दौर के बारे में बताते हुए प्रियंका ने कहा कि उन्हें “गंदगी में रहना” पसंद नहीं है. प्रियंका ने दो एक्ट्रेसेस का नाम भी लिया, जिनकी वजह से उन्हें हॉलीवुड में करियर बनाने के लिए मोटिवेट किया.

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में हाल अमांडा हिर्श के ‘नॉट स्किनी बट नॉट फैट’ पॉडकास्ट में शिरकत की. इसी दौरान उन्होंने हॉलीवुड में जाने के अपने फैसले के बारे में बात की. इसी बातचीत में प्रियंका ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए खुलासा किया कि करियर के पीक के दौरान उनके बॉलीवुड में कुछ रिश्ते अच्छे नहीं थे. इसी के चलते एक्ट्रेस ने हॉलीवुड की ओर रुख करने का फैसला किया था.

ऐश्वर्या राय से मिली इंसपिरेशन

जब उनसे पूछा गया कि अमेरिकन फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का मन क्यों किया, तो प्रियंका ने कहा, “जब मैं इंडिया में काम कर रही थी, तो मुझे लिमिटेड महसूस होने लगा मैं देखना चाहती थी कि वहां और क्या है. मिंडी कलिंग और ऐश्वर्या राय के अलावा, हॉलीवुड में बहुत कम फीमेल या मेल इंडियन एक्टर थे. मुझे लगा कि हमें वो रिप्रेजेंटेशन क्यों नहीं मिलता. इससे मुझे खुद को अमेरिका में 9th क्लास में पढ़ने वाली लड़की जैसा महसूस हुआ, जहां कोई भी मेरे जैसा नहीं दिखता मैंने उस समय इसके बारे में (ज्यादा) नहीं सोचा. लेकिन हॉलीवुड में काम ढूंढना शुरू करने वाले किसी व्यक्ति के तौर पर, मैंने सोचा कि मैं कहां खड़ी हूं? मैं कैसे शुरू करूं? ये चाहने और ये देखने की जरूरत से आया कि वहां क्या पॉसिबिलिटीज हैं.”

“गंदगी में रहना पसंद नहीं”

बातचीत के दौरान प्रियंका ने कहा, “कुछ भी आसान नहीं होता. हम सभी को लड़ाइयां लड़नी पड़ती हैं जिन्हें हमें संभालना होता है. मैं ऐसी इंसान हूं जिसे गंदगी में रहना पसंद नहीं है क्योंकि फिर आपको उसकी बदबू की आदत हो जाती है. मैं बदलाव में बहुत यकीन रखती हूं. जब जिंदगी मुश्किल हो जाती है, तो हम इंसान के तौर पर बहुत मजबूत होते हैं, हममें खुद को संभालने, खुद को साफ करने, इमोशनल होने और दर्द महसूस करने के लिए एक मिनट लेने और फिर बदलाव करने की काबिलियत होती है.”
प्रियंका चोपड़ा ने आगे बताया कि अपने करियर में उन्होंने ऐसा कई बार किया है, और कहा कि जब उन्होंने हॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया तो उनके लिए कोई साफ रास्ता नहीं था. प्रियंका ने कहा, ” मैं बस इतना जानती हूं कि मैं एक मेहनती इंसान हूं और मुझे अपना काम पता है. मुझे किसी भी फिल्ममेकर या को-एक्टर के साथ सेट पर ले आओ और मैं उनके सामने खड़ी रहूंगी.”

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments