Friday, October 16, 2026
HomeLatest Newsबांदीपोरा में बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने किया आतंकी ठिकाने का...

बांदीपोरा में बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियारों का जखीरा बरामद

कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकी ठिकाना ढूंढ निकाला।

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकी ठिकाना ढूंढ निकाला। खुफिया जानकारी के आधार पर की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त किए गए।
बरामद सामग्री में शामिल हैं:
  • एक आरपीजी लॉन्चर और उसके पांच राउंड।
  • एक एलएमजी (पिका) और उसके दो बेल्ट बॉक्स।
  • एके-47 की सात मैगजीन (पांच भरी हुई, दो खाली)।
  • एक पिस्तौल मैगजीन, तीन गोला-बारूद पाउच।
  • 7.62 मिमी एलएमजी के 536 राउंड और एके-47 के 544 राउंड।
  • एक हैंड ग्रेनेड, पांच यूबीजीएल ग्रेनेड।
  • नौ प्लास्टिक विस्फोटक बॉक्स, चार टीएनटी स्लैब, चार प्राइमर।
  • दो इलेक्ट्रिक डेटोनेटर नंबर-33 और पांच मीटर डैमेज फायरिंग केबल।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments