Thursday, October 15, 2026
HomeLatest NewsJalandhar में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़:जान से मारने की...

Jalandhar में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़:जान से मारने की धमकी, 9 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

शिकायतकर्ता जसदीप कौर, निवासी पट्टी नीलोवाल बिलगा, ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है।

जालंधर के बिलगा में पुलिस ने गुरनाम फाइनेंस कंपनी के मालिक और महिला मंडल की अध्यक्ष समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन पर एक घर में जबरन घुसकर तोड़फोड़ करने और धमकी देने का आरोप है।
शिकायतकर्ता जसदीप कौर, निवासी पट्टी नीलोवाल बिलगा, ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि हरमिंदर पाल (मालिक, गुरनाम फाइनेंस), उषा रानी (अध्यक्ष, महिला मंडल गुरायण) और कुछ अज्ञात पुरुष और महिलाओं ने 6 मार्च को उनके घर में जबरदस्ती प्रवेश किया। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की और उन्हें धमकियां दीं।
जानकारी देते पुलिस अधिकारी की फोटो।
जानकारी देते पुलिस अधिकारी की फोटो।
पुलिस ने 9 आरोपियों के खिलाफ केस किया दर्ज
थाना मुखी सुखजिंदर सिंह खिहरा ने बताया कि जसदीप कौर के बयानों के आधार पर हरमिंदर पाल, उषा रानी और 7 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा नंबर 40 दर्ज किया गया है। इन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 452 (अतिचार), 427 (नुकसान पहुंचाना), 149 (गैरकानूनी जमावड़ा) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत आरोप लगाए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी अपने घरों से फरार हैं। आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments