Saturday, June 13, 2026
HomeLatest NewsAmritsar में शराब के ठेके पर फायरिंग:कर्मचारी घायल, 4 आरोपियों के खिलाफ...

Amritsar में शराब के ठेके पर फायरिंग:कर्मचारी घायल, 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज; पुलिस तलाश में जुटी

अमृतसर के गांव चाटीविंड में 6 मार्च की देर रात शराब के ठेके पर हुई फायरिंग का मामला सामने आया है।

घटना में ठेके पर काम कर रहे आकाशदीप सिंह उर्फ प्रिंस को गोली और कांच के टुकड़े लग गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता गुरनाम सिंह ने बताया कि 6 मार्च की रात वह अपने भाई भगवान सिंह के घर मौजूद थे। भगवान सिंह के घर से एक घर की दूरी पर प्रगट सिंह के नाम से शराब का ठेका है। रात करीब 10:45 बजे, लोहे के गेट पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी।
आवाज सुनकर दोनों भाई बाहर निकले और देखा कि अड्डा चाटीविंड की तरफ से एक गाड़ी गुजर रही थी। गाड़ी में मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना निवासी खैराबाद अपने दो-तीन साथियों के साथ मौजूद था।
आरोपी मौके से फरार
शिकायत में बताया गया कि गाड़ी थोड़ी दूरी पर रुकने के बाद मनप्रीत सिंह और उसके साथियों ने ठेके की ओर चार-पांच राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। फायरिंग के दौरान ठेके के अंदर मौजूद आकाशदीप सिंह को गोली और कांच के टुकड़े लग गए।
गोली ठेके के शीशे को तोड़ते हुए लकड़ी के काउंटर से टकराई, जिससे आकाशदीप के पेट और बाएं हाथ में चोट आई। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी मनप्रीत सिंह लगभग दो साल पहले गांव चाटीविंड के गुरुद्वारा गुरु नानक बाग में ग्रंथी रह चुका हैं और अपने परिवार के साथ वहीं रहते थे।
कुछ समय से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी, जो इस वारदात का कारण बनी। पुलिस ने इस मामले में मनप्रीत सिंह सहित चार आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है, जबकि तीन आरोपी अभी अज्ञात हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments