Saturday, June 13, 2026
HomeLatest NewsJalandhar Accident: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, हादसे में...

Jalandhar Accident: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, हादसे में परिवार के 2 लोगों की मौत

जालंधर के बस्ती इलाके में देर रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ

जालंधर के बस्ती इलाके में देर रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना एमएस फार्म के पास उस समय हुई, जब परिवार के सदस्य ई-रिक्शा में बाजार से सब्ज़ी खरीदकर लौट रहे थे।
घटना स्थल पर मौजूद परिजनों के अनुसार, तेज रफ्तार और कथित तौर पर नशे में फॉर्च्यूनर कार चालक ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी। टक्कर से ई-रिक्शा सवार बुजुर्ग महिला और 10 साल की बच्ची सड़क पर गिर गईं और कार ने उन्हें कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में महिला का भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका कंधा टूट गया। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर बस्ती बावा खेल पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस देर तक आरोपी का मेडिकल नहीं करवाने पर उनकी नाराजगी बढ़ गई। थाने में भीड़ के दबाव के बाद आरोपी का मेडिकल रात लगभग 3 बजे कराया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फॉर्च्यूनर कार बहुत तेज रफ्तार में थी, टक्कर के बाद कार खंभे से टकराई और फिर सड़क पर गिरी बच्ची को कुचलते हुए निकल गई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments