Saturday, May 30, 2026
HomeLatest NewsZirakpur की एक दुकान में जोरदार धमाका, कर्मचारी बुरी तरह झुलसा

Zirakpur की एक दुकान में जोरदार धमाका, कर्मचारी बुरी तरह झुलसा

 जीरकपुर के ढकौली इलाके में एक खतरनाक हादसा हो गया।

बता दे कि, ढकौली में स्थित एक कन्फेक्शनरी दुकान के बेसमेंट में बीती रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में दुकान का कर्मचारी नीरज गंभीर रूप से झुलस गया।
शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक हुआ विस्फोट
सूचना के अनुसार, नीरज रोजाना की तरह बेसमेंट में काम कर रहा था कि अचानक बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके चलते एक तेज धमाका हुआ, जिससे आसपास का माहौल डरावना हो गया। धमाके की आवाज सुनकर वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तुरंत नीरज को बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
नीरज को प्रारंभिक उपचार के लिए ढकौली के पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने फर्स्ट एड दिया। उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण उसे तुरंत चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments