Friday, June 19, 2026
HomeLatest NewsPunjab में बढ़ा चाइनीज मांझे का कहर: स्कूटी सवार महिला का कटा...

Punjab में बढ़ा चाइनीज मांझे का कहर: स्कूटी सवार महिला का कटा गला, तड़प-तड़प कर हुई मौत

 मुल्लांपुर दाखा के रायकोट रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया।

बता दें कि डीटी शाम चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक महिला की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला स्कूटी पर सवार होकर बाजार जा रही थी। हवा में लटक रही तेज धार वाली चाइना डोर अचानक उनके गले में उलझ गई, जिससे गंभीर चोट लग गई।
मृतका की पहचान सरबजीत कौर (उर्फ जसलीन कौर) पत्नी मनदीप सिंह, निवासी अकालगढ़ के रूप में हुई है। वह रायकोट रोड पर एक फूड प्वाइंट चलाती थीं और शादी की खरीदारी के लिए बाजार जा रही थीं।
गुरुद्वारे के पास हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही सरबजीत कौर गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंचीं, तभी अचानक उड़ता हुआ चाइनीज मांझा उनके गले में फंस गया। मांझे की तेज धार से उनका गला बुरी तरह कट गया और संतुलन बिगड़ने से वह स्कूटी सहित सड़क पर गिर पड़ीं। कुछ ही पलों में मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अपनी गाड़ी में नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे। इसके बाद उन्हें लुधियाना के एक बड़े अस्पताल ले जाया गया, मगर रास्ते में ही उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मासूम बेटे के सिर से उठा मां का साया
इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। सरबजीत कौर अपने पीछे दो साल के बेटे युवराज को छोड़ गई हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग
घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर सख्त प्रतिबंध लगाया जाए। उनका कहना है कि यह खतरनाक डोर पहले भी कई जानलेवा हादसों का कारण बन चुकी है, इसके बावजूद खुलेआम बिक रही है। लोगों ने चाइना डोर से पतंग उड़ाने वालों और उनके अभिभावकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments