Wednesday, June 17, 2026
HomeLatest NewsManali से दिल्ली वापस जा रहे 3 पर्यटकों की सड़क हादसे में...

Manali से दिल्ली वापस जा रहे 3 पर्यटकों की सड़क हादसे में मौत

कुल्लू-मनाली एनएच पर हुए सड़क हादसे में नॉर्थ वेस्ट रोहिणी, दिल्ली के तीन पर्यटकों की मौत हो गई।

कुल्लू-मनाली एनएच पर हुए सड़क हादसे में नॉर्थ वेस्ट रोहिणी, दिल्ली के तीन पर्यटकों की मौत हो गई। इसमें एक पांच साल का बच्चा शामिल है, जबकि गाड़ी में सवार अन्य तीन पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सड़क हादसा तब हुआ हुआ जब मनाली से दिल्ली की तरफ जा रही गाड़ी का चालक बबेली आईटीबीपी कैंप के समीप अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे एक डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी में सवार सभी पर्यटक लहूलुहान हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को तुरंत इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां घायल तीन पर्यटकों को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि हादसे में सोनिया (40) पत्नी सचिन अरोड़ा, साक्षी (26) देवांश (5) पुत्र सचिन अरोड़ा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सचिन अरोड़ा, साहिल और अनिका (11) पुत्री सचिन अरोड़ा घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती करवाया गया है। घायलों को इलाज के लिए पीजीआई रैफर कर दिया गया है।
पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सब इंस्पेक्टर भूप सिंह गुलेरिया द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments