Sunday, October 18, 2026
HomeInternationalSwitzerland के बार में ब्लास्ट, कई लोगों के मारे जाने की खबर;...

Switzerland के बार में ब्लास्ट, कई लोगों के मारे जाने की खबर; नए साल का मनाया जा रहा था जश्न

स्विट्जरलैंड के क्रांस मोंटाना में गुरुवार सुबह एक बड़ा धमाका हुआ

एक तरफ जहां पूरी दुनिया नए साल का जश्न मना रही है. वहीं दूसरी तरफ स्विट्जरलैंड से विस्फोट की बड़ी खबर सामने आ रही है. स्विट्जरलैंड के क्रांस मोंटाना शहर में गुरुवार तड़के सुबह एक धमाका हुआ. इस धमाके में कई लोगों के मारे जाने की खबर है. इसके साथ ही कई लोग घायल भी हुए हैं.

मौके पर पुलिस के साथ–

साथ कई एंबुलेंस भी मौजूद हैं. विस्फोट किस वजह से हुआ, यह अभी साफ नहीं है.घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. पुलिस ने सुरक्षा कारणों के कारण पूरे इलाके को घेर लिया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार इस धमाके में कई लोग मारे गए हैं. हालांकि अब तक मौत का कोई सही आंकड़ा सामने नहीं आ सका है.
धमाके के तुरंत बाद ही मौके पर पुलिस और इमरजेंसी टीमें मौजूद हैं. फिलहाल राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. इस धमाके को लेकर पुलिस का कहना कि हम जांच कर हैं. ब्लास्ट में घायल हुए लोगों में कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. एहतियात के तौर पर विस्फोट वाली जगह और उसके आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है.

नए साल का जश्न मना रहे थे लोग

धमाके को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह सुबह करीब 1:30 बजे (0030GMT)ले कॉन्स्टेलेशन नाम के एक बार में हुआ. यह बार पर्यटकों के बीच खास फेमस है.यही वजह है कि यही वजह है कि यहां हमेशा ही बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग रहते हैं. जिस समय ये धमाका हुआ उस समय लोग नए साल का जश्न मना रहे थे.

पर्यटकों की पसंद है क्रांस–मोंटाना

स्विट्जरलैंड के क्रांस–मोंटाना शहर पर्यटकों के बीच काफी फेमस है. यही वजह है कि यहां सालभर लोगों को आना जाना लगा रहता है. राजधानी बर्न से करीब दो घंटे की दूरी पर है. सर्दियों के सीजन में यहां बड़ी संख्या में दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments