Friday, June 19, 2026
HomeLatest NewsPunjab के इन 5 जिलों में दोबारा होगा मतदान, चुनाव आयोग ने...

Punjab के इन 5 जिलों में दोबारा होगा मतदान, चुनाव आयोग ने जारी किए आदेश

चुनाव आयोग को कुछ बूथों पर वोटिंग प्रक्रिया में गड़बड़ियों की शिकायतें मिली थीं।

पंजाब में ब्लॉक समिति और जिला परिषद के चुनाव के दौरान कुछ जगहों पर अनियमितताओं के चलते चुनाव आयोग ने पांच जिलों के 16 बूथों पर दोबारा वोटिंग कराने का आदेश दिया है। राज्य में कल चुनाव संपन्न हुए थे, जिनके परिणाम 17 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
चुनाव आयोग को कुछ बूथों पर वोटिंग प्रक्रिया में गड़बड़ियों की शिकायतें मिली थीं। जांच के बाद आयोग ने इन बूथों पर वोटिंग रद्द कर दी और 16 दिसंबर को इसे दोबारा कराने का फैसला किया।
बूथों की सूची और जिले
अमृतसर:
ब्लॉक समिति अटारी, जोन नंबर 8 (खासा): बूथ नंबर 52, 53, 54, 55
जोन नंबर 17 (वरपाल कलां): बूथ नंबर 90, 91, 93, 94, 95
बरनाला:
ब्लॉक समिति चन्ननवाल, जोन नंबर 4, गांव रायसर: बूथ नंबर 20
मुक्तसर साहिब:
ब्लॉक कोट भाई (गिद्दड़बाहा), गांव बबनिया: बूथ नंबर 63, 64
गांव मधीर: बूथ नंबर 21, 22
गुरदासपुर:
गांव चन्हियां: बूथ नंबर 124
जालंधर:
पंचायत समिति भोगपुर, जोन नंबर 4: बूथ नंबर 72
चुनाव आयोग ने दोबारा वोटिंग को लेकर सभी जिम्मेदार अधिकारियों को सतर्क रहने और निष्पक्ष चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments