Saturday, May 30, 2026
HomeLatest Newsचुनाव आयोग ने AAP से की संवाद बैठक… सुझावों और चिंताओं पर...

चुनाव आयोग ने AAP से की संवाद बैठक… सुझावों और चिंताओं पर हुई चर्चा

चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने आज निर्वाचन सदन, दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ विचार-विमर्श किया।

पंजाब के मुख्य चुनाव आयुक्त सिबिन सी ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने आज निर्वाचन सदन, दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ विचार-विमर्श किया। यह बैठक चुनाव आयोग द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रधानों के साथ किए जा रहे विचार-विमर्श की श्रृंखला का हिस्सा है।

-रचनात्मक विचार-विमर्श पर बातचीत

उन्होंने कहा कि यह बातचीत रचनात्मक विचार-विमर्श की लंबे समय से महसूस की जा रही आवश्यकता को पूरा करती है कि राष्ट्रीय और राज्य पार्टी अध्यक्ष अपने सुझाव और समस्याएं सीधे तौर पर आयोग के साथ साझा करें। यह पहल सभी हितधारकों के साथ मिलकर मौजूदा कानूनी ढांचे के अनुसार चुनाव प्रक्रिया को और मजबूत करने संबंधी आयोग के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है।

-आयोग ने कई पार्टी अध्यक्षों से की मुलकात

उन्होंने बताया कि इससे पहले आयोग ने 6 मई, 2025 को पार्टी अध्यक्ष मायावती के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के साथ मुलाकात की, 8 मई, 2025 को पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (बी.जे.पी.) के साथ, 10 मई, 2025 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव एम.ए. बेबी के साथ और 13 मई, 2025 को नेशनल पीपुल्स पार्टी के पार्टी अध्यक्ष कोनराड संगमा के साथ मुलाकात की।

-4,719 सर्वदलीय बैठकें हुईं

इससे पहले, कुल 4,719 सर्वदलीय बैठकें की गई हैं, जिनमें मुख्य चुनाव अधिकारियों द्वारा 40 बैठकें, डी.ई.ओज़ द्वारा 800 और ई.आर.ओज़ द्वारा 3879 बैठकें शामिल हैं। इन बैठकों में विभिन्न राजनीतिक दलों के 28,000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments