Sunday, June 21, 2026
HomeLatest Newsभारत-पाकिस्तान तनाव: पंजाब में सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, परीक्षाएं हुई रद्द

भारत-पाकिस्तान तनाव: पंजाब में सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, परीक्षाएं हुई रद्द

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले के बाद स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसके जवाब में भारतीय सेना की कार्रवाई और सीमा पर बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए पंजाब में सभी शिक्षण संस्थानों को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही, सभी परीक्षाएं अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई हैं।
आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने घोषणा की है कि अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं फिलहाल स्थगित की जा रही हैं। विश्वविद्यालय ने कहा कि नई तिथियों की घोषणा कम से कम पांच दिन पहले कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से संयम बनाए रखने की अपील की है।
सीमा पर बढ़ी सख्ती, बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की
फिरोजपुर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गुरुवार रात मार गिराया। घुसपैठिए की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। वह लाखा सिंह वाला चौकी के पास एक गेट से घुसपैठ की कोशिश कर रहा था, जिसे जवानों ने समय रहते रोक दिया।
सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
पंजाब सरकार ने जनता की सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। नागरिक किसी भी आपात स्थिति में 0172-2741803 और 0172-2749901 पर संपर्क कर सकते हैं।
सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट, बिजली बंद
फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन जैसे सीमावर्ती जिलों में गुरुवार रात बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई। अधिकारियों का कहना है कि यह एहतियातन कदम है। वहीं, चंडीगढ़ प्रशासन ने भी शनिवार तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
पुलिस की छुट्टियां रद्द
पंजाब पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “सुरक्षा को देखते हुए राज्य भर में सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे। वहीं अमन अरोड़ा ने कहा, “पूरा पंजाब भारतीय सेना के साथ खड़ा है। यदि ज़रूरत पड़ी तो राज्य पुलिस बल सेना का भरपूर साथ देगा।”
लोगों में चिंता, कई गांवों से हो रहा पलायन
तनावपूर्ण स्थिति के कारण पंजाब के कुछ सीमावर्ती गांवों के लोग अपने परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं। प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments