Court ने Sonia Gandhi और Rahul Gandhi को जारी किया नोटिस, 8 मई को होगी सुनवाई
दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को नेशनल हेराल्ड धन शोधन मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस जारी किया।
दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को नेशनल हेराल्ड धन शोधन मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस जारी किया। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने कहा कि आरोपपत्र पर संज्ञान लेने के समय सोनिया गांधी और राहुल गांधी को अपना पक्ष रखने का अधिकार है। न्यायाधीश ने कहा, ‘‘किसी भी स्तर पर पक्ष रखने का अधिकार निष्पक्ष सुनवाई की जान है।’’ उन्होंने मामले की अगली सुनवाई आठ मई के लिए तय की।
2021 में ED ने शुरू की थी जांच
हाल में आरोपपत्र दाखिल करने वाले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 में अपनी जांच शुरू की थी, जब एक मजिस्ट्रेट अदालत ने 26 जून 2014 को भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा दायर एक निजी शिकायत पर संज्ञान लिया था।
ईडी ने शिकायत में क्या कहा?
ईडी ने कहा कि शिकायत में कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों द्वारा एक ‘‘आपराधिक साजिश’’ को उजागर किया गया है, जिसमें कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, उनके सांसद पुत्र राहुल गांधी, कांग्रेस के दिवंगत नेता मोतीलाल वोरा और ऑस्कर फर्नांडीस के अलावा अन्य नेताओं और एक निजी कंपनी ‘यंग इंडियन’ शामिल हैं।
इन सभी पर एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) से संबंधित 2,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों का गलत तरह से अधिग्रहण कर धन शोधन में शामिल होने का आरोप है। सोनिया और राहुल यंग इंडियन के शेयरधारक हैं और दोनों के पास 38-38 प्रतिशत शेयर हैं।
Canada Study Visa नियमों में बड़ा बदलाव… Punjabi Students पर पड़ेगा असर, होगा नुकसान या फायदा
विदेशों में पढ़ाई करने के इच्छुक भारतीय छात्रों के लिए कनाडा से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है।
विदेशों में पढ़ाई करने के इच्छुक भारतीय छात्रों के लिए कनाडा से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। कनाडा सरकार ने विदेशी छात्रों के लिए स्टडी वीजा से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब से यदि कोई छात्र कनाडा में अपना कॉलेज या यूनिवर्सिटी बदलना चाहता है, तो उसे एक नया स्टडी परमिट प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
#पहले क्या था नियम?
अब तक छात्रों को कॉलेज ट्रांसफर करने के लिए केवल इमिग्रेशन, रिफ्यूजी एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) पोर्टल पर जानकारी अपडेट करनी होती थी। इस प्रक्रिया में न तो नया वीजा लगता था और न ही पढ़ाई बाधित होती थी। लेकिन अब यह सुविधा खत्म कर दी गई है।
#क्या है नया नियम?
IRCC के अनुसार, अब पोस्ट-सेकेंडरी स्तर पर (जैसे कॉलेज से यूनिवर्सिटी या एक कॉलेज से दूसरे कॉलेज) स्थानांतरित होने के लिए छात्रों को पहले नया स्टडी परमिट प्राप्त करना होगा। जब तक यह परमिट अप्रूव नहीं हो जाता, तब तक छात्र नए संस्थान में पढ़ाई शुरू नहीं कर सकेंगे। यदि कोई छात्र बिना अनुमति पढ़ाई शुरू करता है, तो यह उनके स्टडी परमिट की शर्तों का उल्लंघन माना जाएगा।
#छात्रों पर असर: नुकसान या फायदा?
यह बदलाव विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों से कनाडा जाने वाले छात्रों को प्रभावित करेगा, जहां बड़ी संख्या में युवा हर साल उच्च शिक्षा के लिए कनाडा जाते हैं।
-नुकसान: छात्रों को न सिर्फ दोबारा वीजा आवेदन की जटिल प्रक्रिया से गुजरना होगा, बल्कि इसमें समय और पैसा दोनों खर्च होंगे। इससे योजना में देरी भी हो सकती है।
-फायदा: सरकार का मानना है कि यह कदम फर्जी कॉलेजों और वीजा धोखाधड़ी को रोकने में मदद करेगा। इससे केवल वही छात्र स्थानांतरित हो सकेंगे जो वाकई गंभीरता से पढ़ाई करना चाहते हैं।
#सरकार का पक्ष क्या है?
IRCC का कहना है कि यह बदलाव छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और वीजा प्रणाली की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए किया गया है। इससे कनाडा के शैक्षणिक संस्थानों की साख भी बरकरार रहेगी।
#क्या करें छात्र?
जो छात्र अभी कॉलेज बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें चाहिए कि 30 अप्रैल 2025 से पहले प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि उन्हें नए नियमों का सामना न करना पड़े। इसके अलावा, वीजा कंसल्टेंट और IRCC की आधिकारिक वेबसाइट से समय-समय पर जानकारी लेते रहें।
Chandigarh में 2 दिनों के लिए लगी पाबंदी, घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ें
असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
शहर में विशेष ट्रैफिक प्रबंधों के चलते 2 और 3 मई को कई रूटों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। यह पाबंदी सुबह 5:30 बजे से लेकर 9:30 बजे तक लागू रहेगी। प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
-
यू.टी. सचिवालय के पीछे स्थित पार्किंग एरिया, सेक्टर-9 से लेकर मटका चौक, सेक्टर 16/17 लाइट पॉइंट, लॉयंस लाइट पॉइंट, एम.सी. स्मॉल चौक, होटल शिवालिक व्यू के पास टी-पॉइंट, और तिरंगा पार्क की ओर।
-
जी.एम.एस.एस.एस.एस. सेक्टर-16 से लेकर 16/17 लाइट पॉइंट, लॉयंस लाइट पॉइंट, एम.सी. स्मॉल चौक और तिरंगा पार्क की तरफ।
-
जी.एम.एस.एस.एस.एस. सेक्टर-22 से गुरदयाल सिंह पेट्रोल पंप, क्रिकेट स्टेडियम चौक और शिवालिक होटल की ओर।
-
जी.एम.एस.एस.एस.एस. सेक्टर-23 से 16/23 स्मॉल चौक, गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज, सेक्टर-10 से मटका चौक, ताज लाइट पॉइंट, लॉयंस लाइट पॉइंट होते हुए सीधे एम.सी. स्मॉल चौक और तिरंगा पार्क की तरफ।
-
एम.सी. कार्यालय सेक्टर-17 से एम.सी. स्मॉल चौक और तिरंगा पार्क की ओर।
-
जी.जी.एम.एस.एस.एस.एस. सेक्टर-18 से 17/18 लाइट पॉइंट, साहिब सिंह लाइट पॉइंट और ISBT-17 के पीछे की ओर तिरंगा पार्क तक।




