Monday, September 28, 2026
Home Blog Page 150

पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री से मिले रक्षा सचिव, भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव पर चर्चा

सोमवार को रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले।

सोमवार को रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। यह बैठक पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे पहले रविवार को वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी प्रधानमंत्री से मिले थे। इसी तरह, शनिवार को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी और अरब सागर में समुद्री सुरक्षा की स्थिति पर चर्चा की थी।
पीएम आवास पर हुई बैठक 
यह बैठक लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आवास पर हुई, और कुछ दिनों पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ एक अहम बैठक हो चुकी थी। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद थे।
हमले के दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा
पहलगाम आतंकी हमले के बाद 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की योजना बनाई गई। हमले के अगले दिन सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक भी हुई। सरकार ने आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के अपने संकल्प को दोहराया और कहा कि इस हमले के दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने सशस्त्र बलों को पलटवार करने का अधिकार भी दिया, ताकि वे निर्णय ले सकें कि जवाबी कार्रवाई कब और कैसे की जाए।
विपक्षी दलों का सरकार को समर्थन 
इसके अलावा, सरकार ने एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई थी, जिसमें विपक्षी दलों ने हमले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया। इससे साफ है कि सरकार और सेना आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई को और तेज़ करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Amritsar Police की बड़ी कार्रवाई : अवैध हथियार सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने आतंक और संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने आतंक और संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनके तार अंतरराष्ट्रीय अपराधियों से जुड़े हुए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विजय मसीह, अंग्रेज सिंह और इकबाल सिंह के रूप में हुई है, जो सभी तरनतारन जिले के निवासी हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये तीनों ब्रिटेन में सक्रिय गैंगस्टर धर्मप्रीत सिंह उर्फ धर्म संधू और पंजाब के कुख्यात अपराधी जस्सा पट्टी के करीबी सहयोगी हैं। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि ये आरोपी अवैध हथियारों की तस्करी और आपराधिक नेटवर्क को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।
बरामद हथियार और सामग्री:
3 ग्लॉक पिस्तौल
3 बेरेटा 30 बोर पिस्तौल
20 जिंदा कारतूस (9 मिमी)
20 जिंदा कारतूस (30 बोर)
4 मोबाइल फोन
1 एक्टिवा स्कूटर
पलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ थाना लोपोके में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और नेटवर्क की पूरी जड़ों को उजागर करने के लिए आगे की जांच तेज़ कर दी गई है। पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि वह संगठित अपराध को जड़ से खत्म करने और राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।पंजाब पुलिस की इस त्वरित और प्रभावशाली कार्रवाई को आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है।

Punjab में शिक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई: इस बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें क्या था मामला

राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा एक स्कूल अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

 पंजाब में शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार ने एक सख्त और संदेशभरा कदम उठाया है। राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा एक स्कूल अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उस वायरल वीडियो के बाद की गई जिसमें स्कूली बच्चे मेहमानों को पकोड़े परोसते नजर आ रहे थे।
-सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सूत्रों के अनुसार, 2 मई को श्री गोइंदवाल साहिब स्थित एक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में कई राजनीतिक हस्तियां मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई थीं। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को मेहमानों की आवभगत करते हुए देखा गया, और इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
-स्कूल इंचार्ज पर हुई कार्रवाई
वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा मंत्री ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और स्कूल के इंचार्ज गुरप्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मंत्री बैंस ने कहा, “छात्रों का स्कूल में उद्देश्य केवल शिक्षा प्राप्त करना है, न कि किसी समारोह में सेवा करना। यह कृत्य अस्वीकार्य है और इससे शिक्षा व्यवस्था की गरिमा पर आंच आती है।”
मंत्री के इस कदम को शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासन और बच्चों की गरिमा को बनाए रखने की दिशा में एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। शिक्षा विभाग ने आगे भी ऐसे मामलों में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने की बात कही है। इस कार्रवाई ने राज्य भर के शिक्षण संस्थानों को यह स्पष्ट संकेत दिया है कि विद्यार्थियों के अधिकारों और सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

वक्फ संशोधन कानून पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई आज, जानें केंद्र के हलफनामे में क्या था?

वक्फ संशोधन कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर आज सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई होगी।

सुप्रीम कोर्ट में वक्फ संशोधन कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी। इस कानून को लेकर मुस्लिम समुदाय विरोध कर रहा है। पुलिस और प्रशासन भी सुनवाई को लेकर अलर्ट नजर आ रहे हैं। इससे पहले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 17 अप्रैल को सुनवाई की थी।
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को अपना पक्ष रखने और जवाब देने के लिए 7 दिन का समय दिया था। इसके अलावा मामले की अगली सुनवाई तक वक्फ बोर्ड में नई नियुक्तियों पर भी रोक लगा दी गई थी।
हलफनामे में क्या था खास?
इसके बाद केंद्र सरकार ने 25 अप्रैल को हलफनामा दायर कर बताया था कि यह कानून पूरी तरह संवैधानिक है। संसद ने कानून को पास किया है, जिसके ऊपर रोक नहीं लगानी चाहिए। इसके अलावा सरकार ने दावा किया था कि 2013 के बाद से वक्फ की संपत्तियों में 20 लाख एकड़ से ज्यादा इजाफा हुआ है।
कई बार सरकारी और निजी भूमि को लेकर विवाद भी सामने आ चुका है। सरकार के इन आंकड़ों को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने गलत बताया था। बोर्ड ने कहा था कि कोर्ट से झूठा हलफनामा देने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में 5 याचिकाएं दाखिल की गई हैं। इनमें ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की याचिका भी शामिल है। याचिकाओं पर कोर्ट ने सरकार ने जवाब मांगा था और रिजॉइंडर दाखिल करने का समय भी दिया था।
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में 1332 पेज का हलफनामा दायर किया था। इसमें बताया गया था कि वक्फ संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन साल 1923 से ही अनिवार्य किया गया है। सरकार ने कहा था कि वक्फ (संशोधन) एक्ट 2025 मुसलमानों की धार्मिक प्रथाओं का सम्मान करता है।

Jammu – Kashmir में बड़ी साजिश नाकाम, पुंछ में IED और टिफिन बम बरामद, जेलों पर आतंकी हमले का अलर्ट

पहलगाम हमले के बाद सेना लगातार जम्मू-कश्मीर में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। सेना ने पुंछ से 5 IED और 3 टिफिन बम बरामद किए हैं। इसे सुरनकोट क्षेत्र से बरामद किया है। इसके साथ ही कई प्रतिबंधित संचार उपकरण भी मिले हैं। सुरक्षा बलों को 5 आईईडी, 1-5 लीटर के गैस सिलेंडर, काले रंग की दूरबीन, काले रंग के 2 वायरलैस सेट, 2 ऊनी टोपी, 3 काले रंग की पैंट है।
जेलों की सुरक्षा बढ़ाई
इस बीच जम्मू-कश्मीर की जेलों पर आतंकी हमले का अलर्ट है। ऐसे में श्रीनगर सेंट्रल जेल, जम्मू के कोट बलवाल जैसी जैलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन जेलों में कई हाईप्रोफाइल आतंकी और ओवरग्राउंड वर्कर बंद हैं। आतंकी हमले का इनपुट मिलने के बाद सीआईएसएफ के डीजी ने रविवार को श्रीनगर में सेना और पुलिस के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद जेलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि अक्टूबर 2023 में सीआरपीएफ को जम्मू-कश्मीर की जेलों की सुरक्षा का जिम्मा मिला था।
यूएनएससी के सामने गिड़गिड़ाएगा पाकिस्तान
दोनों वर्करों को 1 जनवरी 2023 को राजौरी जिले में हुए आतंकी हमले के बाद अरेस्ट किया गया था। इस हमले में दो बच्चों समेत 7 लोग मारे गए थे। हमले के अगले दिन आईईडी विस्फोट भी हुआ था। इस बीच आज यूएनएससी में सोमवार को भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर अहम बैठक होगी। इसमें दोनों देश अपना-अपना रुख रखेंगे। इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह आज यूएनएससी की बैठक में भारत की कार्रवाईयों, उकसावे और भड़काऊ बयानों के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित करने की जानकारी देगा।
रक्षा मंत्री ने क्या कहा?
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत लगातार सेना की जरूरतों को दुरुस्त करने में जुटा है। तनाव के बीच भारत ने रूस से कुछ सामानों की खरीद की है। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान भी सामने आया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्री के तौर पर मेरी जिम्मेदारी है कि भारत पर बुरी नजर रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि आप जो चाहेंगे, वही होगा।
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की माैत हो गई थी। वहीं 17 पर्यटक घायल हुए थे। हमले के बाद ही भारत पाकिस्तान पर लगातार ताबड़तोड़ फैसला ले रहा है। उधर पीएम मोदी ने भी सेना को फ्री हैंड दे दिया है। ऐसे में देखना यह है कि सेना कब और कैसे आतंकियों से बदला लेती है?

Pakistan से तनाव के बीच Amritsar में ISI के दो एजेंट अरेस्ट, गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप

पहलगाम हमले के बीच जहां एक और भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है।

पाकिस्तान से तनाव के बीच पंजाब पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने अमृतसर में दो जासूस को अरेस्ट किया है। दोनों पर सेना की गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि दोनों जासूस पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को सूचनाएं भेजते थे। पकड़े गए जासूसों के नाम पलाक शेर मसीह और सुरज मसीह है।
मामले में डीजीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 3 मई 2025 को दो व्यक्तियों पलक शेर मसीह और सूरज मसीह को अरेस्ट किया है। दोनों पर अमृतसर में सेना छावनी क्षेत्रों और वायुसेना के ठिकानों की संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें लीक करने का आरोप है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उनके पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से संबंध हैं जो हरप्रीत सिंह उर्फ पिट्टू उर्फ हैप्पी के जरिए स्थापित किए गए। हैप्पी फिलहाल अमृतसर सेंट्रल जेल में बंद हैं।

पंजाब पुलिस सेना के साथ 

दोनों के खिलाफ गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। इसके आधार पर आगे के खुलासे किए जा सकेंगें। डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस भारतीय सेना के साथ मजबूती से खड़ी है और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए अपने कर्तव्य पर अडिग है। हमारे सशस्त्र बलों की ओर से सुरक्षा को कमजोर करने के किसी भी प्रयास का दृढ़तापूर्वक और तत्काल जवाब दिया जाएगा।

भारत-पाकिस्तान के बीच चरम पर तनाव

बता दें कि इन दिनों देशभर में पहलगाम आतंकी हमले को गुस्सा और गम का माहौल है। इस बीच अमृतसर में जासूसों का पकड़ा जाना एक बड़ा मामला है। हमले के बाद से पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव चरम पर है। भारत अब तक पाकिस्तान को लेकर कई ताबड़तोड़ फैसले कर चुका है। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में 4 आतंकियों ने 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं 17 पर्यटक घायल हो गए थे। घटना के बाद मामले की जांच एनआईए कर रही है।

‘पानी पर जितना हक हिमाचल का उतना ही पंजाब का…’, कांग्रेस विधायक के बयान से सियासत गरमाई

पानी के मुद्दे पर पंजाब और हरियाणा के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है।

पानी के मुद्दे को लेकर पंजाब और हरियाणा में विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है तो अब हिमाचल की एंट्री के बाद मामला और गरमा गया है। जिसे लेकर आप के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने हिमाचल के सीएम पर निशाना साधा है तो अब पंजाब कांग्रेस के विधायक का भी बयान सामने आया है। जालंधर कैंट के विधायक प्रगट सिंह ने कहा हिमाचल ओर पंजाब दोनों रिपेरियन स्टेट है और जितना हिमाचल का हक है उतना ही पंजाब का हक है। हरियाणा और राजस्थान दोनों रिपेरियन स्टेट नहीं है और दोनों संवैधानिक तौर पर कोई इजाजत नहीं है। प्रगट सिंह ने कहा कि पंजाब के साथ अभी तक नाइंसाफी ही हुई है और पंजाब का पुर्नगठन एक्ट के तहत सेक्शन 78,79,80 के कारण पंजाब के साथ जबरदस्ती हुई है,जिस कारण हरियाणा और राजस्थान को पंजाब का पानी गया है।
पंजाब के साथ नाइंसाफी हो रही
प्रगट सिंह ने कहा कि हिमाचल का अगर कुछ बनता है तो हरियाणा या राजस्थान से बनता है जबकि पंजाब से उनका कुछ नहीं बनता है। हम कानून की बात करते है और पंजाब के साफ नाइंसाफी हो रही है। हिमाचल ओर राजस्थान में किसी ओर राज्य का व्यक्ति लॉ बने होने के कारण कोई जमीन नहीं ले सकता तो पंजाब में भी ऐसा कानून बनाना चाहिए। पहलगाम में जो हुआ है वह बहुत गलत हुआ है और जो लोग मारे गए हैं उनके साथ पूरा देश खड़ा है।
चन्नी के बयान पर दी ये प्रतिक्रिया
चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर प्रगट सिंह ने कहा कि उन्होंने स्टेटमेंट देखी नहीं है और अगर देखी भी है तो वह इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। वहीं भाजपा को लेकर कहा कि भाजपा ऐसे बयानों को तोड़ मरोड़ कर पेश करती है और भाजपा की सोशल मीडिया एलटी विंग भी बयानों को तोड़ मरोड़ कर पेश करता है।
पंजाब-हरियाणा में जल संकट क्यों गहराया?
बता दें कि पंजाब और हरियाणा के बीच पानी का मुद्दा राज्य के निर्माण के साथ ही शुरू हुआ था जोकि अभी भी बरकरार है। ताजा विवाद तब हुआ जब भाखड़ा ब्यास प्रबंधन की बैठक के दौरान हरियाणा ने 8500 क्यूसेक पानी मांगा। हरियाणा को रोजाना 4000 क्यूसेक पानी मिल रहा है लेकिन अब उसने 8500 क्यूसेक पानी मांगा है। इसके बाद पंजाब के सीएम ने कहा कि पंजाब पहले से ही जल संकट से जूझ रहा है ऐसे में हम पानी की एक बंूद नहीं दे सकते।
पंजाब ने दिया ये तर्क
पंजाब ने कहा कि इस बार पहाड़ों में कम बर्फबारी के चलते पोंग और रंजीत सागर बांधों का जल स्तर औसत से भी कम है। पंजाब का दावा है कि हर लेखा वर्ष की शुरुआत में बीबीएमबी प्रत्येक राज्य को उसके जल का हिस्सा निर्धारित करता है। चालू वर्ष के लिए पंजाब को 5.512 मिलियन एकड़ फुट, हरियाणा को 2.987 मिलियन, राजस्थान को 3.318 मिलियन एकड़ फुट पानी का आवंटन किया गया। इस आवंटन के खिलाफ हरियाणा ने पहले ही 3.110 मिलियन फुट पानी वापस ले लिया। इसके पीछे उसने तर्क दिया कि उसे पीने के पानी की जरूरत ज्यादा है।

पंजाब सरकार के मंत्री हरजोत बैंस, बोले- नहीं करने देंगे अधिकारों का हनन

पंजाब सरकार के मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने चौथे दिन भी नांगल बांध का दौरा करने पहुंचे।

पंजाब के शिक्षा और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने लगातार चौथे दिन नांगल में भाखड़ा बांध का दौरा किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हरियाणा को अतिरिक्त पानी न छोड़ा जाए। स्थिति का आकलन करने के बाद, हरजोत सिंह बैंस ने इस बात पर जोर दिया कि पंजाब की अर्थव्यवस्था के लिए पानी बहुत महत्वपूर्ण है, जो कृषि पर बहुत अधिक निर्भर है।
हरजोत सिंह बैंस ने पुष्टि की कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पानी के संबंध में लिए गए निर्णय पर अडिग है। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया, “हम स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहले ही नांगल डैम का दौरा कर चुके हैं और उन्होंने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कल (5 मई) पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया है।
‘अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे’
पंजाब सरकार किसानों के अधिकारों के लिए लड़ने में दृढ़ है और हम भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और अन्य राज्यों को हमारे अधिकारों का हनन नहीं करने देंगे। हमारे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नांगल डैम की चौकसी कर रहे हैं। धान की बुवाई का मौसम नजदीक आने के साथ, हमारे किसानों को पानी की जरूरत है और हम किसी अन्य राज्य के लिए अतिरिक्त पानी नहीं छोड़ सकते।”उन्होंने अधिकारियों से नांगल बांध से पानी छोड़े जाने के बारे में भी जानकारी ली, साथ ही पंजाब के लोगों को भरोसा दिलाया कि उनके हित सुरक्षित हैं।
‘धान की खेती के लिए पानी जरूरी’
हरजोत सिंह बैंस ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के दौरान अतिरिक्त पानी से उत्पन्न चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला, जो अक्सर स्वान नदी में अचानक बाढ़ के साथ पंजाब के गांवों को प्रभावित करता है। उन्होंने सवाल किया कि पड़ोसी राज्य जरूरत के समय अतिरिक्त पानी क्यों नहीं लेते, फिर भी पंजाब से उम्मीद करते हैं कि जब धान के फसल का मौसम आ रहा है तो राज्य के किसानों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह अपना पानी साझा करे।
उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार की जन-हितैषी पहलों ने इस साल अतिरिक्त 10,000 एकड़ की सिंचाई को सक्षम बनाया है। भविष्य की योजनाओं में अर्ध-पहाड़ी चंगर क्षेत्र को लाभ पहुंचाने के लिए पाइपलाइन के माध्यम से लिफ्ट सिंचाई योजना शामिल है। बरसात के मौसम में बाढ़ को रोकने के लिए किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लेते हुए, एस. बैंस ने कहा कि राज्य सरकार जल निकायों की सतर्कतापूर्वक निगरानी कर रही है, कमजोर बांधों को मजबूत कर रही है।

IPL 2025: पंजाब किंग्स ने लखनऊ को दी 37 रन से मात, पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंची

0

पंजाब किंग्स ने लखनऊ को दी 37 रन से मात , पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंची

हिमाचल के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईपीएल 2025 के 54वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से हराया। पंजाब की जीत में सबसे अहम योगदान प्रभु सिमरन की 91 रनों की पारी का रहा, जिसकी बदौलत उसने विरोधी टीम के सामने 237 रनों का पहाड़ सा लक्ष्य रखा।
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपरजायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पावरप्ले में अपने तीन विकेट खो दिए। टीम की तरफ से सर्वाधिक 74 रन (40 गेंद) पांचवें नंबर बल्लेबाजी करने आए आयुष बडोनी ने बनाए। उनके अलावा सिर्फ अब्दुल समद ही 20 से ज्यादा रन बना पाए। उन्होंने 24 गेंदों पर 45 रन बनाए। वहीं कप्तान ऋषभ पंत इस मैच में भी फ्लॉप रहे और मात्र 18 रन बनाए। टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 199 रन बना पाई और मुकाबले को 37 रनों से गंवा दिया।
पंजाब किंग्स की तरफ से अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा अजमतुल्लाह ओमरजाई को दो तथा मार्को जानसेन और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली।
इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टीम को पहला झटका सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या (1) के रूप में पहले ही ओवर में लगा। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज जॉश इंगलिस ने सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर टीम का स्कोर 50 तक पहुंचाया। इंगलिस ने 14 गेंदों पर तेजी से 30 रन बनाए।
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्रभसिमरन के साथ मिलकर 12.2 ओवर में टीम का स्कोर 128 तक पहुंचाया। उन्होंने 25 गेंदों पर 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वह दिग्वेश राठी की गेंद पर मयंक यादव को कैच थमा बैठे और अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके। दूसरे छोर पर सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन ने आक्रामक अंदाज में खेलना जारी रखा। उन्होंने 91 रन की पारी में सात गगनचुंबी छक्के और छह चौके लगाए। 189 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले सिमरन का विकेट 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर गिरा।
अंत में नेहाल वढेरा 16 रन (9 गेंद), शशांक सिंह नाबाद 33 रन (15 गेंद) और स्टोइनिस नाबाद 15 रन (5 गेंद) ने भी छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए।
लखनऊ सुपरजायंट्स की तरफ से आकाश महाराज सिंह और दिग्वेश राठी को दो-दो सफलताएं तथा प्रिंस यादव को एक विकेट मिला। टीम की तरफ से सबसे खर्चीले गेंदबाज मयंक यादव बने। उन्होंने 15 की इकोनॉमी से अपने चार ओवर के कोटे में 60 रन दिए। आकाश महाराज सिंह ने 7.50 की इकोनॉमी से चार ओवर में 30 रन देकर दो सफलताएं हासिल कीं और सबसे किफायती गेंदबाजी की।

Punjab Weather Update: बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट… उमस से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

पंजाब में मौसम का मिजाज फिर से बिगड़ गया है।

पंजाब में मौसम का मिजाज फिर से बिगड़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ ने 5 मई 2025 के लिए राज्य के कई जिलों में बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट देखी गई।
वहीं पंजाब में मौसम की करवट ने गर्मी से राहत तो दी है, लेकिन बारिश और तूफान की संभावना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहना जरूरी है।
कई जिलों में झमाझम बारिश, तापमान में गिरावट
रविवार को रोपड़ में सबसे अधिक 16 मिमी बारिश दर्ज की गई।अन्य प्रमुख जिलों में बारिश का विवरण इस प्रकार रहा।
अमृतसर: 5.0 मिमी
लुधियाना: 1.0 मिमी
पठानकोट: 4.0 मिमी
बारिश के कारण राज्य में औसत तापमान में करीब 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है। हालांकि, बठिंडा में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे अधिक दर्ज किया गया।
जिलावार तापमान (5 मई 2025):
अमृतसर: 32.9°C
लुधियाना: 32.3°C
पटियाला: 36.4°C
फरीदकोट: 32.2°C
होशियारपुर: 35.7°C
जालंधर: 35.6°C
मोहाली: 35.4°C
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में यह बदलाव हो रहा है। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
आज कहां-कहां ऑरेंज और येलो अलर्ट
ऑरेंज अलर्ट (5 मई): पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, संगरूर, मानसा
येलो अलर्ट (5-8 मई): पंजाब के शेष सभी जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी है।