Monday, September 28, 2026
Home Blog Page 149

Punjab के National Highway पर लगी ये पाबंदी, जारी हुई सख्त चेतावनी

इस दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए पुलिस भी मौजूद थी।

फिल्लौर में नैशनल हाइवे पर खुले नाजायज शराब के ठेके को नगर कौंसिल ने खाली कर हटाया और चेतावनी दी कि दोबारा नाजायज कब्जा कर ठेका शुरू किया गया तो होगी कानूनी करवाई।

जानकारी अनुसार काफी दिनों से फिल्लौर के नैशनल हाइवे पर अवैध रूप से खुल रहे शराब के ठेके को हटाया गया। यह ठेका बार बार बंद करवाने के बाद फिल्लौर के कुछ व्यक्तियों की मिली भुगत से ठेकेदार अवैध रूप से ठेका फिर से शुरू कर रहे थे। आज फिल्लौर नगर कौंसिल द्वारा कार्रवाई की गई और बार बार इस अवैध रूप से खोले जा रहे शराब के ठेके को खाली कर वहां से हटा दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान नगर कौंसिल के ई.ओ. ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस स्थान पर दोबारा कब्जा किया गया या ठेका शुरू किया गया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ई.ओ. ने यह भी कहा गया कि यह निर्माण कार्य बिना किसी अनुमति के नेशनल हाइवे पर किया गया था, जिससे आम जनता की आवाजाही को लगातार खतरा बना हुआ था।

यहां के लोगों ने इस ठेके के बारे में नगर कौंसिल में भी शिकायत की थी। लोगों ने कार्रवाई पर राहत जताई तथा नगर कौंसिल के निर्णय की सराहना की। नगर कौंसिल की टीम ने ठेके के अंदर से सामान बाहर निकाल कर कब्जे को हटाया और जगह को पूरी तरह से साफ किया। इस दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए पुलिस भी मौजूद थी।

Punjab में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस का शिकंजा, BDPO कार्यालय का अधीक्षक गिरफ्तार

 अमृतसर के अधीक्षक सतनाम सिंह को 60 हजार रुपए रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वी.बी.) ने ब्लॉक विकास और पंचायत कार्यालय (बी.डी.पी.ओ.), वेरका ब्लॉक, रानी-का-बाग, अमृतसर के अधीक्षक सतनाम सिंह को 60 हजार रुपए रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। जिला अमृतसर के निवासी ने मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई लाइन में शिकायत की थी।
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि उसने बी.डी.पी.ओ. वेरका लखविंदर कौर को शिकायत दी थी कि उसके पड़ोसी गुरविंदर सिंह ने उसके घर के रास्ते पर अवैध कब्जा कर लिया है। बी.डी.पी.ओ. ने मामले को अधीक्षक को दिया था, जिन्होंने आगे जूनियर इंजीनियर मोहित कुमार व पंचायत सचिव अशोक कुमार को फॉरवर्ड किया। जांच में पता चला है कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण वास्तविक था, जिसके चलते 3,284 रुपए का जुर्माना लगाया गया।
बार-बार नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमणकारी ने इसका पालन नहीं किया, जिसके चलते बी.डी.पी.ओ. कार्यालय ने अवैध निर्माणों को हटाने के लिए पुलिस सहायता का अनुरोध किया। हालांकि, उचित कानूनी कार्रवाई करने के बजाय अधीक्षक सतनाम सिंह ने आगे की कार्रवाई को आसान बनाने के लिए 50 हजार रुपए मांगे और शिकायतकर्त्ता को 20 हजार एडवांस भुगतान करने को कहा।
शिकायतकर्त्ता ने सतनाम सिंह के खाते में 10 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद पुलिस की मदद से अवैध खंभों को हटा दिया गया। गांव की नाली को अवरुद्ध करने वाले पड़ोसी द्वारा प्रतिशोध के कारण शिकायतकर्त्ता ने फिर से आरोपी से संपर्क किया। इस पर सतनाम सिंह ने शिकायतकर्त्ता से रिश्वत के बारे में चुप रहने को कहा। विजिलैंस ब्यूरो ने जांच के बाद सतनाम सिंह के खिलाफ वी.बी. पुलिस स्टेशन, रेंज अमृतसर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। प्रवक्ता ने कहा कि बी.डी.पी.ओ. लखविंदर कौर की भूमिका जांच के दायरे में है और जांच की जाएगी।

Mohammed Shami को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी एक करोड़ की फिरौती

0

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जान से मारने की धमकी दी गई।

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी मेल के जरिए मिली है। इस मामले में मोहम्मद शमी के भाई हसीब ने अमरोहा पुलिस को एफआईआर के लिए तहरीर दी है। अमरोहा एसपी के आदेश पर अमरोहा साइबर सेल में घटना की एफआईआर दर्ज कर ली है।
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई हसीब ने अमरोहा के पुलिस अधीक्षक को बताया कि मोहम्मद शमी के मेल पर रविवार को राजपूत सिंधर नाम की मेल आईडी से एक मेल आया। इस मेल में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। मेल में लिखा गया है- तुझे हम जान से मार देंगे। सरकार हमारा कुछ नहीं कर पाएगी। इस दौरान आरोपी की तरफ से एक करोड़ रुपए की मांग की गई है।
मोहम्मद शमी के भाई हसीब का कहना है कि इस मेल की बाबत पुलिस में शिकायत की गई है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को भी ईमेल के जरिए मारने की धमकी मिली थी।
शिकायत के बाद अमरोहा क्राइम ब्रांच मामले की छानबीन में जुट चुकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के बारे में जल्द ही पता लगाया जाएगा. फिलहाल, क्राइम ब्रांच और अमरोहा पुलिस एक्टिव हो गई है और तकनीकी एक्सपर्ट से भी मदद ली जा रही है। इसके अलावा, पुलिस लोकेशन ट्रेस जैसी कार्रवाई शुरु कर दी है।
मोहम्मद शमी ने भारतीय टीम में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान वापसी की। वह वनडे विश्व कप 2023 के बाद सर्जरी के कारण लंबे समय तक बाहर रहे थे। चैंपियंस ट्रॉफई में वह संयुक्त रूप से भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने पांच मैचों में 9 विकेट लिए।
आईपीएळ 2025 मेगा नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं और नौ मैचों में सिर्फ पांच विकेट ले सके हैं। बता दें कि क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने आईपीएल में 119 मैचों में 133 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा उन्होंने 108 वनडे मैचों में 206 विकेट चटकाए हैं। शमी टेस्ट में भी कमाल के आंकड़े रखते हैं। उनके नाम 64 टेस्ट मैच में 229 विकेट हैं।

Rahul Gandhi सिख समुदाय के बारे में बात करने से पहले सिखों के हत्यारों को पार्टी से निकालें : Sukhbir Badal

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने आज राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने आज राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कांग्रेसी नेता द्वारा बहादुर और देशभक्त सिख समुदाय के खिलाफ किए गए पापों के बारे में ‘पाखंडी, झूठे और निर्थक शब्दों’ पर कई सवाल उठाए। सिखों के प्रति उनकी पार्टी और उनके पूर्वजों की ‘आपराधिक नफरत’ के बारे में पूछे गए सवाल पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बादल ने कहा कि कांग्रेसी नेता के कथित शब्द सिख भावनाओं के प्रति उनके असंवेदनशील आचरण को दर्शाते हैं।
अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि राहुल को पहले उन बुनियादी सवालों का जवाब देना चाहिए, जो हर सिख पूछता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता अभी भी न केवल हजारों निदरेष सिखों के हत्यारों को बचाने बल्कि उन्हें पार्टी में अहम पदों से पुरस्कृत करना क्यों जारी रखे हुए हैं? उन्होंने पूछा कि क्या वास्तव में उन्हें पता नहीं कि 1984 में हमारे समुदाय के कत्लेआम के लिए कौन जिम्मेदार है? अकाली दल अध्यक्ष ने जानना चाहा कि क्या राहुल गांधी को अब तक यह नहीं पता था कि उनकी दादी इंदिरा गांधी ही थी जिन्होंने हमारे सर्वोच्च धार्मिक स्थल श्री अकाल तख्त साहिब को तबाह करने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में सैनिक, टैंकों और तोपों को भेजने का आदेश दिया था?
वरिष्ठ अकाली नेता ने पूछा कि क्या कांग्रेसी नेता नवंबर 1984 में सिखों के कत्लेआम में अपने पिता राजीव गांधी की हत्यारी भूमिका को स्वीकार करेंगें अबादल ने राहुल गांधी से कहा कि उन्हें अपने पूर्वजों और मौजूदा सहयोगियों द्वारा निदरेष सिख जनता पर ढ़ाए गए जुल्म और त्रसदी पर अंतरात्मा की आवाज उठाने से पहले ईमानदार कार्रवाई से अपनी साख स्थापित करनी चाहिए। अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि राहुल को पहले सज्जन कुमार, कमल नाथ और जगदीश टाइटलर जैसे लोगों को अपनी पार्टी से बाहर निकालना चाहिए।

अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, केंद्र में भाजपा हो या कांग्रेस, पंजाब के साथ हमेशा विश्वासघात हुआ

दशकों से पंजाब के पानी की लूट करने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और हरियाणा सरकार पर तीखा हमला करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रधान

दशकों से पंजाब के पानी की लूट करने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और हरियाणा सरकार पर तीखा हमला करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रधान और पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सोमवार को पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान पंजाब के साथ पानी के मामले में हुए ऐतिहासिक अन्याय का पर्दाफाश किया। सदन को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने बताया कि कैसे पंजाब को 1955 से योजनाबद्ध ढंग से अपने जल संसाधनों से वंचित रखा जा रहा है। इस के बाद 1960 में इंडस जल संधि से पंजाब के 80% नदी जल को पाकिस्तान की ओर मोड़ दिया। उन्होंने बताया कि कैसे बाद के समझौतों-जैसे कि पंजाब पुनर्गठन अधिनियम (1966), त्रिपक्षीय समझौता (1981) और मनमाने ढंग से पानी के मूल्यांकन- ने पंजाब को उसके आधिकारिक हिस्से से भी वंचित कर दिया।
अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के साथ बार-बार धोखा किया गया है-चाहे केंद्र में कांग्रेस की सरकार हो या भाजपा की। उन्होंने हमेशा पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार किया है, हमारा पानी और अनाज लेते रहे पर बदले में कुछ नहीं दिया। उन्होंने बताया कि पंजाब के रिपेरियन राज्य होने के बावजूद इसका पानी छीनकर हरियाणा और राजस्थान जैसे गैर-रिपेरियन राज्यों को गैर-कानूनी ढंग से पानी दिया गया, जो अंतर्राष्ट्रीय रिपेरियन कानूनों का उल्लंघन था। 1955 में, पंजाब का पानी मूल्यांकन 15.85 एम.ए.एफ. था, लेकिन 1981 तक, इसे फर्जी तौर पर बढ़ाकर 17.17 एम.ए.एफ. दिखा दिया गया ताकि हरियाणा और राजस्थान को और पानी दिया जा सके। अमन अरोड़ा ने शिरोमणि अकाली दल के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पंजाब के स्टैंड को कमजोर करने में निभाई भूमिका की भी कड़ी निंदा की।

Punjab में कानूनी और अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानियों को वापिस भेजने के लिए भाजपा शिष्टमंडल ने DC को दिया ज्ञापन

पंजाब में कानूनी तथा गैर-कानूनी रूप से रह रहे पाकिस्तानियों को वापिस पाकिस्तान भेजे जाने की मांग को लेकर.

पाकिस्तान समिर्थत आंतिकयों द्वारा पहलगाम में निदरेष भारितयों की हत्या के विरोध में व देशवासियों में रोष की लहर को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में भाजपा सीनियर लीडरशिप के शिष्टमंडल ने पंजाब में कानूनी तथा गैर-कानूनी रूप से रह रहे पाकिस्तानियों को वापिस पाकिस्तान भेजे जाने की मांग को लेकर कचहरी चौक से डिप्टी कमिश्नर कार्यालय तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला तथा माननीय राज्यपाल तथा मुख्यमंत्नी पंजाब के नाम डिप्टी कमिश्नर अमृतसर साक्षी साहनी को अपना मांगपत्न सौंपा।
इस शिष्टमंडल में हरविंदर सिंह संधू के साथ सुखिमंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, कुमार अमित, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, पार्षद गौरव गिल व श्रुति विज, गुरप्रताप सिंह टिक्का, अजयबीर पाल सिंह रंधावा, अविनाश शैला, जसपाल सिंह शंटू आदि उपस्थित थे। हरविंदर सिंह संधू ने इस अवसर पर कश्मीर के पहलगाम में आंतिकयों द्वारा निदरेष भारितयों की हत्या की कडे शब्दों में घोर आलोचना करते हुए कहा कि पाकिस्तान समर्थित आंतकी बार-बार भारत की संप्रभुता तथा शांति को भंग करने की नापाक कोशिश करते रहते हैं। भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा भारतीय संसद पर हुए हमले, मुंबई में ताज होटल में हुए हमले सहित कई अन्य जगहों पर पकडे गए आंतिकयों ने कई बार उनके पीछे पाकिस्तान तथा आईएसआई का हाथ होने के पुख्ता प्रमाण भी दिए हैं।
यहाँ तक कि पुलवामा हमले में आंतिकयों के हमले में शहीद हुए भारतीय फौज के जवानों तथा जम्मू-कश्मीर में कई अन्य जगहों पर हुए आंतकी हमलों में भी पाकिस्तान का हाथ कई बार उजागर हो चुका है। पिछले लंबे समय से केंद्र की नरेंदर मोदी सरकार द्वारा घाटी में शांतिपूर्ण माहौल बनाने तथा जम्मू-कश्मीर की तरक्की के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, जिसका सार्थक नतीजा जनता के समक्ष आने लगा था, जो कि पाकिस्तान को हजम नहीं हुआ। घाटी के शांतिपूर्ण माहौल को आग लगाने के लिए पाकिस्तान ने इस बार पहलगाम में निदरेष भारितयों को निर्मम हत्या की, जिससे भारत की जनता में रोष की लहर दौड गई है।
हालाकिं केंद्र की नरेंदर मोदी सरकार ने इसका मुंहतोड जवाब देते हुए 25 अप्रैल 2025 को भारत में रह रहे सभी कानूनी व गैरकानूनी पाकिस्तानी नागरिकों को पाकिस्तान वापिस जाने आदेश जारी कर दिया था। जिसके बाद पाकिस्तानी नागरिक वापिस लौट रहे हैं। हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार सिर्फ और सिर्फ खोखली बयानबाजी कर जनता को मुर्ख बनाने का काम करती है। मोदी सरकार के आदेश के बावजूद भी पंजाब में रहने वाले कई पाकिस्तानी नागरिक वापिस पाकिस्तान लौटने को तैयार नहीं है, जिसकी पहचान कर उन्हें वापिस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए।
पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा रद्द किए जाने के बाद बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक कई वर्षों से भारत में रहते पाए गए, जिनमें से कुछ के पास आधार और राशन कार्ड भी मिले हैं। जो लोग भारत के अधिकृत नागरिक नहीं हैं, उन्हें वापस भेजा जाए।
हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय नागरिक पंजी एनआरसी बनाने की प्रक्रिया शुरू करे और भारत में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजे। कुछ पाकिस्तानी नागरिकों ने भारत में रहने के दौरान आधार, राशन और मतदाता पहचान पत्न हासिल कर लिए हैं। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में निर्वाचन अधिकारियों ने एक पाकिस्तानी नागरिक के दावे के बाद विस्तृत जांच और प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।
पहलगाम हमले के मद्देनजर उसे उसके देश वापस भेज दिया गया। इस पाकिस्तानी नागरिक ने दावा किया था कि उसने अपने 17 साल के प्रवास के दौरान भारत में मतदान किया था। जांच का आदेश तब दिया गया जब सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में उस्मा इिम्तयाज को यह कहते हुए सुना गया कि वह 2008 से भारत में रह रहा है। इिम्तयाज हालांकि वीजा पर भारत आया था, लेकिन वीडियो में दिखाया गया है कि उसने आधार और अन्य दस्तावेज हासिल कर लिए हैं तथा भारत में मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण करा लिया है।
हरविंदर सिंह संधू ने केंद्र सरकार से राष्ट्रव्यापी जाति आधारित जनगणना के साथ-साथ एनआरसी का निर्माण भी शुरू करने की मांग की। इस अवसर पर मंजीत कौर थिंद, मनीष शूर, एडवोकेट लवली शर्मा, अमित महाजन, राजीव अरोडा, मंडल अध्यक्ष रोमी चोपडा, नीरज राजपूत, नुरीन महाजन, डॉली भाटिया, संभव जॉली, सुधीर अरोडा, सौरभ कपूर, सुखदेव सिंह हनेरियां, करणबीर सिंह, सतीश पुंज (मोहना), रमन राठौर, गुरप्रीत सिंह राजा, सिकंदर चौहान, राजीव अनेजा, मनिजंदर सिंह पाली, शुभम देवगन, सोनिया चौहान, शशि गिल आदि भी उपस्थित थे।

Amritsar Police पर 2.66 करोड़ की विदेशी करेंसी जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

डीआरआई अमृतसर की क्षेत्रीय इकाई ने श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी मुद्रा तस्करी का प्रयास नाकाम कर दिया।

डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) अमृतसर की क्षेत्रीय इकाई ने श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी मुद्रा तस्करी का प्रयास नाकाम कर दिया। दुबई जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट में सवार होने से पहले एक संदिग्ध यात्री को हिरासत में लिया गया, जिसके पास से भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा बरामद की गई।
जांच के दौरान हुआ चौंकाने वाला खुलासा
जांच अधिकारियों ने बताया कि जब यात्री की तलाशी ली गई, तो उसके चेक-इन बैग में कपड़ों की परतों के बीच 11 अलग-अलग देशों की करेंसी छिपाकर रखी गई थी। इन करेंसियों की कुल भारतीय मूल्यांकन में कीमत लगभग 2.66 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यात्री से मौके पर ही पूछताछ की गई, जिसमें उसने कबूल किया कि वह पैसों के लालच में तस्करी में शामिल हुआ।
मौके पर एक आरोपी गिरफ्तार
डीआरआई ने तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है। उस पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) और कस्टम्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस तस्करी के पीछे कौन-से अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क सक्रिय हैं और इसका संबंध किन अन्य व्यक्तियों से हो सकता है।

Amritsar Police और केंद्रीय एजेंसियों का संयुक्त अभियान, SBS Amritsar के पास जंगलों में मिले घातक हथियार

 पंजाब पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर को एक खुफिया सूचना के आधार पर बड़ी सफलता मिली है।

 पंजाब पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर को एक खुफिया सूचना के आधार पर बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर चलाए गए एक संयुक्त अभियान में एसबीएस नगर के टिब्बा नंगल-कुलार रोड के पास स्थित वन क्षेत्र से आतंकी साजो-सामान का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। यह ऑपरेशन आतंकवादी नेटवर्क को पुनर्जीवित करने की एक बड़ी साजिश को विफल करने में सहायक साबित हुआ।
बरामद सामग्री:
2 रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG)
2 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED)
5 पी-86 हैंड ग्रेनेड
1 वायरलेस कम्युनिकेशन सेट
जांच में सामने आया खुलासा:
प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि यह साजिश पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और उसके सहयोगी आतंकी संगठनों द्वारा रची गई थी। इसका उद्देश्य पंजाब में स्लीपर सेल नेटवर्क को पुनर्जीवित करना और राज्य में अस्थिरता फैलाना था।
कानूनी कार्रवाई:
एसएसओसी अमृतसर द्वारा मामले में भारतीय दंड संहिता, विस्फोटक अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) सहित संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद विस्फोटकों का इस्तेमाल किन संभावित स्थानों पर किया जाना था।
पुलिस का संकल्प: पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए राज्य में आतंकी ढांचे और उसकी जड़ों को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। पंजाब पुलिस की ओर से जनता से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को दें।

NGT का बड़ा फैसला: पंजाब में 1 जून से धान की बुआई की योजना को दी मंजूरी

पंजाब सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण खबर आई है, जब नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने धान की बुआई को लेकर सरकार के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।

पंजाब सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण खबर आई है, जब नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने धान की बुआई को लेकर सरकार के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। इस निर्णय के साथ, अब 1 जून से पंजाब में धान की बुआई में कोई कानूनी रुकावट नहीं होगी, और किसानों को इस तारीख से अपने खेतों में धान की रोपाई करने की पूरी अनुमति मिल जाएगी।
-1 जून से धान की बुआई शुरू
पंजाब सरकार ने पहले ही 1 जून से धान की बुआई शुरू करने के लिए एक अधिसूचना जारी कर दी थी, जिसके बाद चंडीगढ़ के वकील एचसी अरोड़ा ने इस आदेश को एनजीटी में चुनौती दी थी। उन्होंने सरकार की अधिसूचना को रद्द करने और बुआई को स्थगित करने की मांग की थी, ताकि भूमि जल संरक्षण पर पड़ने वाले प्रभाव को कम किया जा सके।
अरोड़ा की याचिका में यह तर्क दिया गया था कि पंजाब उप-भूमि जल संरक्षण अधिनियम 2008 की धारा तीन के तहत, किसी भी किसान को 10 मई से पहले बुआई करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने मुख्यमंत्री के द्वारा दिए गए बयानों का हवाला भी दिया था, जिसमें उन्होंने 10 मई के बाद बुआई की बात कही थी। हालांकि, एनजीटी ने इस याचिका को खारिज करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता को बुआई की तारीख में बदलाव से पर्यावरण और जल स्तर पर पड़ने वाले असर को साबित करना चाहिए था, जो याचिका में प्रस्तुत नहीं किया गया था।
-पंजाब सरकार को मिली बड़ी राहत
एनजीटी के इस फैसले के बाद पंजाब सरकार को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने 1 जून से धान की बुआई के लिए बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था की है, और इस बाबत बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की गई है। गौरतलब है कि पिछले साल धान की बुआई 11 जून से शुरू हुई थी, और 2009 के बाद से कभी भी 1 जून से बुआई नहीं हुई थी।
हालांकि, पर्यावरणविदों ने इस निर्णय पर अपनी चिंता जताई है। उनका कहना है कि 1 जून से धान की बुआई शुरू करने से भूमिगत जल का अत्यधिक उपयोग हो सकता है, जो आने वाले समय में जल संकट का कारण बन सकता है। उनका यह भी मानना है कि यह फैसला पर्यावरणीय दृष्टिकोण से नुकसानदेह हो सकता है। इस निर्णय के बाद पंजाब में खेती के कैलेंडर और जल संरक्षण को लेकर बहस जारी रहेगी, लेकिन फिलहाल किसान 1 जून से धान की बुआई की तैयारी में जुटे हुए हैं।

Punjab में ट्रेन यात्रियों के लिए बढ़ीं मुश्किलें… किसानों ने रेलवे ट्रैक जाम करने का किया ऐलान

पंजाब में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 पंजाब में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। राज्य के किसानों ने रेलवे ट्रैक जाम करने की घोषणा कर दी है। यह विरोध प्रदर्शन भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा न मिलने के खिलाफ किया जा रहा है।
किसान संगठन के प्रमुख सरवन सिंह पंधेर ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों की करोड़ों की जमीन को मामूली कीमत पर जबरन लिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि न सिर्फ किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा, बल्कि मुआवजे की मांग करने वाले किसानों को प्रशासन द्वारा प्रताड़ित भी किया जा रहा है।
-राज्यभर में आंदोलन का आह्वान
सरवन सिंह पंधेर ने सभी किसानों से एकजुट होकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि जब तक सरकार न्यायसंगत मुआवजा नहीं देती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इसके चलते राज्य में रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।
-यात्रियों को अलर्ट रहने की सलाह
रेलवे प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें। प्रदर्शन के कारण कई ट्रेनें रद्द या डायवर्ट की जा सकती हैं।
-मुआवजे की मांग को लेकर लगातार जारी है विरोध
यह पहली बार नहीं है जब किसानों ने इस मुद्दे पर आवाज उठाई है। पिछले कुछ महीनों से किसान संगठन मुआवजे को लेकर सरकार से वार्ता कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है।