Friday, October 2, 2026
Home Blog Page 9

UAE में मिसाइल अटैक की वजह से दुबई में फंसीं Ameesha Patel, लिखा- ये वॉर कब खत्म होगी

Ameesha Patel ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.

एक्टर अमीषा पटेल दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर घंटों से फंसी हैं. एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया कि वो UAE में हुए मिसाइल अटैक की वजह से घंटों तक दुबई में फंसी रहीं. उन्होंने एक्स पर कई पोस्ट किए हैं और वहां के हालात शेयर किए.

 Ameesha Patel ने किया पोस्ट

अमीषा ने लिखा, ‘मैं न्यूयॉर्क से मुंबई आ रही थी. हम जैसे ही दुबई में लैंड होने वाले थे तो UAE में हुए मिसाइल अटैक की वजह से एयरस्पेस क्लोज कर दिए. फिर मस्कट की तरफ डायवर्ट किया गया. ये वॉर कब खत्म होगी.’
इसके बाद फिर अमीषा ने एक पोस्ट शेयर की. उन्होंने दुबई एयरपोर्ट से एक फोटो शेयर की. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘घंटों से दुबई एयरपोर्ट पर फंसे हैं. और पता नहीं कितना समय लगेगा. मैं मुबंई में अपने घर जाने के लिए बेसब्र हूं.’ दूसरी पोस्ट में अमीषा ने लिखा, ‘हमें न्यूयॉर्क से निकले 24 घंटे हो गए हैं और मुंबई पहुंचने में अभी भी पता नहीं कितने घंटे लगेंगे. एयरपोर्ट का समय कितना लंबा होगा पता नहीं.’

 

 

बता दें कि इससे पहले भी यूएस-ईरान जंग के हालातों के बीच ईशा गुप्ता, सोनल चौहान, लारा दत्ता, दीया मिर्जा जैसी एक्ट्रेसेस भी दुबई में फंस चुकी हैं. अमीषा पटेल की बात करें तो उन्हें 2023 में फिल्म ‘गदर 2’ में देखा गया था. इस फिल्म में वो सकीना के रोल में थीं. फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी. फैंस ने इसे बहुत पसंद किया था. इसके बाद वो मिस्ट्री ऑफ द टैटू में स्पेशल अपीरियंस देती दिखीं. इस फिल्म में वो चित्रा देवी के रोल में थीं. उन्होंने 2024 में फिल्म तौबा तेरा जलवा में काम किया. इस फिल्म में वो लैला खान के रोल में थीं. अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लगातार अपनी लाइफ से जुड़े पोस्ट करती रहती हैं.

CM भगवंत मान ने 250 ग्रामीण खेल मैदानों का किया उद्घाटन, खिलाड़ियों के साथ खेली वॉलीबॉल

0

युवाओं में नशे की समस्या को दूर करने में खेलों की भूमिका को अहम बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब के गांवों को खेल बुनियादी ढांचे के विकास के केंद्र में रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राज्य भर में 15 जुलाई तक विश्व स्तरीय सुविधाओं वाले 3,100 खेल मैदान लोगों को समर्पित करेंगे, जिनमें से उन्होंने 250 खेल मैदानों का उद्घाटन किया।
युवाओं में नशे की समस्या को दूर करने में खेलों की भूमिका को अहम बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार सिर्फ बुनियादी ढांचा विकसित नहीं कर रही, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने योग्य खिलाड़ी पैदा करने के उद्देश्य से युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण, पेशेवर कोच और खेल उपकरण प्रदान करके इस कदम को अधिक से अधिक बढ़ावा भी दे रही है।
खेलों में निवेश के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि खेल बजट, जो पहले 200 करोड़ रुपए से भी कम था, को बढ़ाकर उनकी सरकार ने 1,790 करोड़ कर दिया है। इसके साथ ही किला रायपुर ‘ग्रामीण ओलंपिक’ की शुरुआत के माध्यम से पंजाब की खेल विरासत को पुनर्जीवित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
250 Rural Sports250 Rural Sports
पंजाब पहली बार एशियाई हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। उल्लेखनीय है कि भगवंत मान सरकार सूबे को देश और पूरे विश्व के खेल नक्शे पर मजबूती से खड़ा करने का दृष्टिकोण लेकर चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबा सरकार हर गाँव के विकास को उसी खजाने से सुनिश्चित कर रही है, जिसके खाली होने का दावा पिछली सरकारें करती रही हैं।
नवनिर्मित 250 ग्रामीण खेल मैदानों का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ‘आप’ सरकार सूबे के खेल माहौल को बदलने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास कर रही है, जिसका स्पष्ट उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और उनकी ऊर्जा को रचनात्मक दिशा में लगाना है। उन्होंने कहा कि खेल संस्कृति को बढ़ावा देना सूबा सरकार के नशों के खिलाफ युद्ध में सबसे प्रभावशाली साधन हो सकता है।
युवाओं की असीम ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के लिए खेलों को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि वे खेलों में बड़ी सफलता हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि जो युवा खेलों में लगे हुए हैं, उनके पास नशों की तरफ देखने का भी समय नहीं है क्योंकि उनका सारा ध्यान अपने-अपने क्षेत्रों में ऊंचाइयां हासिल करने पर केंद्रित रहता है।
250 Rural Sports250 Rural Sports
उन्होंने आगे कहा कि यह सूबे में से नशों के कलंक को खत्म करने और युवाओं को सामाजिक-आर्थिक विकास में बराबर का भागीदार बनाने में अधिक सहायक सिद्ध होगा।
इस पहल के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के स्वस्थ शरीर और तंदुरुस्त दिमाग को सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार पहले चरण के तहत 1,250 करोड़ की लागत से राज्य भर में आधुनिक सुविधाओं से लैस 3,100 ग्रामीण खेल मैदान विकसित कर रही है। इनमें से 250 मैदान आज समर्पित कर दिए गए हैं और बाकी बचे सभी मैदान चरणबद्ध तरीके से 15 जुलाई तक समर्पित कर दिए जाएंगे। इसके चरणबद्ध कार्यान्वयन के बारे में अधिक जानकारी देते हुए, 250 मैदान आज समर्पित किए गए हैं और बाकी 500 मैदान 15 मई को, 250 मैदान 31 मई को, 500 मैदान 15 जून को, 1,000 मैदान 30 जून को और 600 मैदान 15 जुलाई को समर्पित किए जाएंगे।
नशा विरोधी मुहिम में इन मैदानों की भूमिका पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “ये ग्रामीण खेल मैदान ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम में अहम और क्रांतिकारी भूमिका निभाएंगे। ये न सिर्फ युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करेंगे, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के उनके सपनों को साकार करने में भी मदद करेंगे। ये मैदान उभरते खिलाड़ियों के लिए उम्मीद की किरण के रूप में काम करेंगे और पंजाब में खेल संस्कृति को पल्लवित करेंगे।”
सुविधाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, “हर मैदान में चारदीवारी होगी, जिसके घेरे के साथ-साथ पौधे लगाए जाएंगे, छह फुट चौड़ा वॉकिंग ट्रैक होगा और सुबह व शाम के लिए फ्लड लाइट्स की सुविधा होगी। इसके अलावा वॉलीबॉल, फुटबॉल और हॉकी के लिए कोर्ट के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय खेलों के लिए अतिरिक्त कोर्ट भी होंगे।”
उन्होंने आगे कहा, “सुविधाओं में 400 मीटर छह-लेन रनिंग ट्रैक, बड़ी क्षमता वाली लाइटिंग सुविधा, स्प्रिंकलर सिस्टम वाले सबमर्सिबल पंप, कंक्रीट बेंच, बच्चों के खेलने के लिए जगह, पुरुषों और महिलाओं के लिए शौचालय, व्हीलचेयर रैंप और खेल उपकरणों को रखने के लिए स्टोरेज की व्यवस्था भी होगी।”
प्रशिक्षण और सहायता के बारे में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “खेल किटें और उपकरण वितरण और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी मैदानों के लिए फुटबॉल और वॉलीबॉल कोच नियुक्त किए जाएंगे और बच्चों को मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर सकें।” उन्होंने आगे कहा, “इन मैदानों के रखरखाव के लिए ग्रामीण खेल और तंदुरुस्ती समितियां बनाई जाएंगी।”
वित्तीय प्रतिबद्धता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “सूबे ने खेल बजट में ऐतिहासिक वृद्धि की है, जिसके तहत 2026-27 के लिए 1791 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। वर्ष 2023 में पेश की गई एक नई खेल नीति युवाओं को तैयारी के लिए वित्तीय सहायता सुनिश्चित करती है, जिसमें ओलंपिक के लिए 15 लाख और एशियाई खेलों के लिए 8 लाख रुपए की सुविधा है।”
उन्होंने आगे कहा, “पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता हॉकी खिलाड़ियों को 1-1 करोड़, एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेताओं को 1-1 करोड़ रुपए और नौ ओलंपिक पदक विजेताओं को पीसीएस और डीएसपी नौकरियां दी गई हैं।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “‘खेडां वतन पंजाब दियां’ ने राज्य में एक मजबूत खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया है। ये खेल युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने हेतु तीन वर्षों के लिए करवाए गए, जिसमें 2024-25 के दौरान 5 लाख खिलाड़ियों ने भाग लिया और तीन वर्षों में 97.3 करोड़ खर्च किए गए।”
पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने के बारे में उन्होंने कहा, “किला रायपुर ग्रामीण खेलों ने ‘मिनी ओलंपिक’ के रूप में विश्व स्तर पर पहचान हासिल की है। पंजाब विधान सभा ने 11 जुलाई, 2025 को सर्वसम्मति से जानवरों के प्रति क्रूरता की रोकथाम (पंजाब संशोधन) अधिनियम, 2025 पारित किया, जिससे बैलगाड़ी दौड़ जैसे पारंपरिक ग्रामीण खेलों को पुनर्जीवित किया गया। वर्ष 2014 के बाद इस वर्ष ये दौड़ें एक बार फिर आकर्षण का केंद्र बनीं।”
खेलों में पंजाब के बढ़ते कद का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह बहुत गर्व की बात है कि पहली बार पंजाब को ‘एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी’ के रूप में एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी करने का अवसर मिला है। मजबूत पंजाबी प्रतिनिधित्व के बावजूद, पंजाब ने अब तक कभी भी किसी बड़े हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं की। मैच बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम और जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम में होंगे।”
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान गाँव के खिलाड़ियों से मिले, किटें बाँटी और वॉलीबॉल कोर्ट पर महिला खिलाड़ियों को भी हौसला अफजाई की।
इस कार्यक्रम को और उत्साहजनक बनाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गाँव के युवा खिलाड़ियों से निकटता से बातचीत की, खेल किटें बांटी और उन्हें खेलों के प्रति उनके उत्साह और समर्पण के लिए सम्मानित किया। लोगों से प्रशंसा स्वीकार करते हुए उन्होंने वॉलीबॉल कोर्ट में महिला खिलाड़ियों के साथ वॉलीबॉल भी खेली और उन्हें विश्वास और प्रतिबद्धता के साथ खेलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
भगवंत मान सरकार का ध्यान सिर्फ बुनियादी ढांचे के निर्माण पर ही नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर विश्वास, समावेशिता और एक मजबूत खेल संस्कृति को बढ़ावा देने पर भी है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद और अन्य भी मौजूद थे।

IPL 2026: दिल्ली को हराकर CSK को मिले 2 अंक, पॉइंट्स टेबल में अब कहां है चेन्नई?

0

पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर अभी भी पंजाब किंग्स ही 13 पॉइंट्स के साथ नंबर-1 है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स 4 पॉइंट्स के साथ आखिरी स्थान पर है.

IPL 2026 के लिए प्लेऑफ की जो रेस कुछ दिनों पहले एकतरफा नजर आ रही थी, वो अब रोमांचक हो चली है. एक वक्त पर टॉप-4 टीमें काफी आगे निकलकर अपनी जगह पक्की करती दिख रही थीं लेकिन अब अन्य टीमों ने भी इसमें अपनी दावेदारी को मजबूती दी है. इस मामले में चेन्नई सुपर किंग्स ने एक अहम सफलता हासिल की है. इस सीजन की शुरुआत में शिकस्त झेलकर पिछड़ती दिख रही चेन्नई ने रफ्तार पकड़ ली है और पांचवीं जीत हासिल करते हुए बाकी टीमों के लिए चुनौती पेश की है.
नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार 5 मई को खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से हरा दिया. इस मैच में चेन्नई ने दमदार गेंदबाजी करते हुए दिल्ली को उसके ही मैदान पर सिर्फ 155 रन पर रोक दिया. इसके बाद संजू सैमसन की 87 रन की नाबाद पारी के दम पर चेन्नई ने 18 ओवर के अंदर ही ये लक्ष्य हासिल कर लिया. ये चेन्नई की लगातार दूसरी जीत है और दोनों जीत रन चेज में आई हैं.

जीत के बाद कहां पहुंची CSK?

इस जीत ने चेन्नई सुपर किंग्स को 2 अहम पॉइंट दिए हैं. ऋतुराज गायकवाड़ की टीम के खाते में अब 10 मैच में से 5 जीत के साथ कुल 10 पॉइंट हो गए हैं. टीम ने 5 मैच भी गंवाए हैं. हालांकि इस जीत और इन 2 पॉइंट्स के बावजूद फिलहाल उसकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है. पॉइंट्स टेबल में अभी भी चेन्नई छठे स्थान पर ही है. हालांकि उसका नेट रनरेट पहले से बेहतर हुआ है और अब ये 0.151 हो गया है. मगर फिलहाल वो गुजरात टाइटंस (12) से नीचे ही है.

दिल्ली कैपिटल्स का अब क्या होगा?

वहीं हार के बावजूद दिल्ली भी फिलहाल अपने 7वें स्थान पर जमी है. हालांकि उसके पास चेन्नई को पीछे छोड़कर छठे स्थान पर जाने का मौका था लेकिन इस हार ने टीम को 10 पॉइंट तक पहुंचने से रोक दिया. फिलहाल दिल्ली के 10 मैच से 8 पॉइंट हैं और वो अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. अगर दिल्ली अपने अगले चारों मैच जीत जाती है तो कुल 16 पॉइंट के साथ वो प्लेऑफ में जगह बना सकती है. हालांकि, मौजूदा फॉर्म को देखते हुए व्यावहारिक तौर पर ऐसा होना मुश्किल नजर आ रहा है.

3 घंटे में 2 ब्लास्ट से अमृतसर-जालंधर में दहशत, पंजाब को दहलाने की कौन रच रहा साजिश?

0

पंजाब में देर रात अमृतसर और जालंधर में दो बड़े धमाकों ने दहशत फैला दी है.

पंजाब में देर रात तीन घंटे में दो बड़े धमाके हुए. अमृतसर और जालंधर में हुए इन संदिग्ध धमाकों से दहशत फैल गई है. अमृतसर के खासा आर्मी कैंट एरिया के बाहर देर रात धमाका हुआ. वहीं, जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी में ब्लास्ट हुआ. धमाके बाद वहां आग लग गई. जालंधर धमाके का सबूत सीसीटीवी में कैद हो गया. ऐसे में सवाल यही है कि कौन रच रहा पंजाब को दहलाने की साजिश?

पंजाब में 3 घंटे के अंदर 2 ब्लास्ट

अमृतसर के खासा आर्मी कैंट एरिया की बाउंड्री वॉल पर हुए धमाके के मामले में पंजाब पुलिस ने पुष्टि की है कि किसी व्यक्ति ने बाहर से कुछ विस्फोटक आर्मी कैंट की ओर फेंका, जिसके बाद ये धमाका हुआ है. हालांकि, धमाके से कोई भी नुकसान नहीं हुआ है. जानकारी के मुताबिक, जालंधर में सात-साढ़े सात के बीच धमाका हुआ जबकि अमृतसर में देर रात ब्लास्ट हुआ.

अमृतसर-जालंधर में दो धमाके

फॉरेंसिक टीमों को खासा आर्मी कैंट की बाउंड्री बॉल पर कुछ लोहे के टिन जैसा फंसा हुआ मिला है, जिसे देखकर अंदाजा लगता है कि बाहर से किसी ने धमाका करने के लिए कुछ विस्फोटक अंदर फेंका, जिसके बाद ये तेज धमाका हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बाइक पर आए नकाबपोश लोगों ने ये विस्फोटक अंदर फेंका और मौके से भाग निकले.

आसपास के इलाकों में सर्च आपरेशन शुरू

धमाके से चारदीवारी पर सेना क्षेत्र को कवर करने के लिए लगाई गई टीन शेड ढह गईं. गेट नंबर 6 और 7 के बीच की दीवार को भी थोड़ा नुकसान हुआ है. धमाके की आवाज सुनते ही सैन्य अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. संदेह है कि ग्रेनेड से हमला किया गया है. आसपास के इलाकों में सर्च आपरेशन भी शुरू कर दिया गया है.

सेना ने मौके पर उतारी अपनी टीम

पंजाब के अमृतसर में खासा कस्बे में स्थित आर्मी कैंप पर देर रात हुए संभावित IED धमाके की घटना के बाद आर्मी ने अपनी विशेष टीम को मौके पर उतार दिया है. पंजाब पुलिस की फोरेंसिक टीमों के साथ ही भारतीय सेना का बम निरोधक दस्ता और विशेष एक्सपर्ट्स भी पूरे इलाके का मुआयना कर रहे हैं.

धमाकों में IED के इस्तेमाल की बात

अमृतसर में जहां धमाका हुआ है, वहीं ऑर्मी कैंप एरिया से कुछ दूरी पर बीएसएफ खासा कैंप भी है. सूत्रों के मुताबिक, अब तक की जांच में जालंधर और अमृतसर दोनों ही जगह हुए धमाकों में IED के इस्तेमाल की बात सामने आ रही है.

पंजाब में कौन कर रहा अस्थिरता फैलाने की कोशिश- राजा वड़िंग

पंजाब में हुए दो बड़े ब्लास्ट पर कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि पंजाब में एक के बाद एक हुए धमाकों ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया है. कल जालंधर में और अब अमृतसर में खासा कैंप के पास धमाका. यह स्थिति बेहद चिंताजनक है. आखिर कौन हमारे राज्य में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहा है?
पंजाब सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने में नाकाम क्यों रही है? भारत सरकार इस मामले में क्या कर रही है? उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा में बार-बार हो रही ये चूकें, खुफिया तंत्र और सुरक्षा व्यवस्था में आई गंभीर खामियों की ओर इशारा करती हैं. पंजाब की शांति के साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जा सकता. हम इस मामले में जवाबदेही तय करने और तत्काल कार्रवाई की मांग करते हैं.

Raja Warring

पटियाला में रेलवे लाइन पर हुआ था धमाका

बता दें कि कुछ दिन पहले पंजाब के पटियाला जिले में राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCCI) की रेलवे लाइन पर देर रात एक जोरदार धमाका हुआ था. इसके बाद उस इलाके में हड़कंप मच गया था. धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज दूर-तक सुनाई दी. इससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई. हालांकि, उस घटना में किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं थी.

Jalandhar के BSF चौक के पास स्कूटी में संदिग्ध ब्लास्ट, इलाके में हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

0

पंजाब के जालंधर में BSF चौक के पास एक्टिवा स्कूटी में अचानक संदिग्ध धमाका होने की घटना सामने आई है.

पंजाब के जालंधर शहर में मंगलवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब BSF चौक के पास खड़ी एक एक्टिवा स्कूटी में अचानक संदिग्ध धमाका हो गया. धमाके के तुरंत बाद स्कूटी में आग लग गई, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. बताया जा रहा है कि स्कूटी में लगातार एक के बाद एक दो धमाके हुए, जिससे लोग सहम गए. फिलहाल घटनास्थल पर जांच-पड़ताल जारी है. इलाके की घेराबंदी की जा रही है.

धमाके के बाद आग की लपटें दिखाई दीं

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज आवाज के साथ हुए धमाके के बाद एक्टिवा से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. कुछ ही देर में पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया.
घटना BSF चौक जैसे संवेदनशील इलाके के पास हुई है, जहां से BSF के पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय की दूरी भी काफी कम है. ऐसे में शुरुआती जांच में इस धमाके को संदिग्ध माना जा रहा है और सुरक्षा एजेंसियां इसे गंभीरता से ले रही हैं.

जालंधर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की

फिलहाल राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. हालांकि, धमाके के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है और नजदीकी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमाका कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ.

फॉरेंसिक टीम कर रही जांच

जालंधऱ के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो सैंपल इकट्ठा कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही धमाके के पीछे की असली वजह सामने आ पाएगी. फिलहाल पुलिस लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील कर रही है.

Priyanka Chopra ही नहीं, Deepika Padukone भी नहीं बनीं मेट गाला 2026 का हिस्सा, दोनों की दो-दो वजहें

हाल ही में खबर आई थी कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस बार मेट गाला के रेड कार्पेट पर नजर नहीं आएंगी।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने नाम का परचम लहराने वालीं दो बॉलीवुड हसीनाएं प्रियंका चोपड़ा इस बार मेट गाला 2026 के रेड कार्पेट पर नजर नहीं आईं। जैसे ही ये खबर आई प्रियंका के फैन निराश हो गए। प्रियंका रेड कार्पेट पर कई बार अपने लुक से सुर्खियां बटोर चुकी हैं, जिसके चलते फैंस के बीच उनके लुक को लेकर उत्सुकता बनी रहती है। लेकिन, इस बार वह मेट गाला का हिस्सा नहीं बन सकीं। प्रियंका चोपड़ा के अलावा दीपिका पादुकोण भी मेट गाला के रेड कार्पेट पर नजर नहीं आईं। दीपिका इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि अभिनेत्री रेड कार्पेट पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ सकती हैं, लेकिन अब फैंस की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। इस बीच वो वजह भी सामने आ गई है, जो दीपिका और प्रियंका को मेट गाला 2026 में जाने से रोक रही है।

इस वजह से मेट गाला 2026 का हिस्सा नहीं बन पाएंगी प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा का मेट गाला 2026 में न जाना चर्चा में बना हुआ है, क्योंकि वह रेड कार्पेट पर कई यादगार अपीयरेंस दे चुकी हैं। पहले खबर थी कि प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ के चलते मेट गाला में शिरकत नहीं कर पाईं। लेकिन, अब चर्चा है कि अभिनेत्री अपनी सीरीज सिटाडेल के नए सीजन के प्रमोशन के चलते ग्लोबल टूर में व्यस्त हैं। इसके बाद वह लॉस एंजिल्स जाएंगी, जहां गोल्ड हाउस गाला में उन्हें लगातार दूसरे साल ‘ग्लोबल वैनगार्ड अवॉर्ड’ से नवाजा जाएगा। यही वो दो कारण हैं, जिनके चलते अभिनेत्री मेट गाला 2026 में शामिल नहीं पो पाएंगी।

दीपिका के मेट गाला 2026 में शामिल न हो पाने की वजह

दीपिका पादुकोण के भी मेट गाला 2026 में शिरकत न कर पाने की चर्चा तेज हो चुकी है। कई फैंस उम्मीद कर रहे थे कि अभिनेत्री यहां अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ सकती हैं। फैंस प्रेग्नेंट दीपिका के लुक को देखने के लिए बेताब थे, लेकिन प्रियंका की ही तरह वह भी इसका हिस्सा नहीं बन पाईं। बताया जा रहा है कि दीपिका के लिए उनकी प्राथमिकता उनकी फिल्में हैं और प्रेग्नेंसी के चलते वह समय पर अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग खत्म करना चाहती हैं, जिसके चलते वह इस फैशन की दुनिया के सबसे बड़े इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। दीपिका इन दिनों ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं और वह अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में भी दिखाई देंगी। इन्हीं दोनों फिल्मों की शूटिंग के चलते दीपिका ने मेट गाला में नहीं जाने का फैसला किया है।

मेट गाला 2026 के बारे में

मेट गाला 2026 की बात करें तो इवेंट का आयोजन 5 मई को न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होने जा रहा है। इवेंट का इस साल का थीम “फैशन ही कला है” है। हर साल की तरह इस साल भी इवेंट में फिल्म, म्यूजिक, फैशन और खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियां रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती नजर आएंगी। इवेंट में शामिल होने वाली प्रमुख हस्तियों में वीनस विलियम्स, निकोल किडमैन, बियॉन्से, किम कर्दाशियां, रिहाना, केंडल जेनर शामिल हैं। ईशा अंबानी भी अपने प्री मेट गाला लुक से सबको हैरान करने में सफल रहीं और फिल्म निर्माता करण जौहर इस साल मेट गाला में पहली बार शामिल हुए।

Iran ने UAE पर कर दिया हमला, ड्रोन अटैक के बाद तेल संयंत्र में लगी आग, तीन भारतीय घायल

ईरान ने UAE पर ड्रोन से हमला कर दिया है।

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल सीजफायर चल रहा है। हालांकि, क्षेत्र में एक बार फिर से जंग के भड़कने का खतरा मंडरा रहा है। सोमवार को ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर ड्रोन से हमला किया है। जानकारी के अनुसार, ईरान के इस ड्रोन हमले में एक तेल संयंत्र में आग लग गई। इस हमले में 3 भारतीय लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है।

फुजैराह यूएई के लिए क्यों है अहम?

सामने आई जानकारी के अनुसार, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच फुजैराह यूएई के लिए काफी महत्वपूर्ण है। फुजैराह उस पाइपलाइन का अंतिम छोर (टर्मिनस) है, जिसका उपयोग यूएई ईरान युद्ध के दौरान होर्मुज स्ट्रेट से होकर अपने तेल के ट्रांसपोर्ट से बचने के लिए करता रहा है। यूएई ने युद्धविराम लागू होने के बाद सोमवार को पहली बार मिसाइल अलर्ट जारी किए।

3 भारतीय नागरिक घायल

सोमवार को ईरान के ड्रोन हमले में यूएई के फुजैराह पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज जोन में आग लग गई। इस हमले में अब 3 भारतीय नागरिकों के घायल होने की बात भी सामने आई है। यूएई में भारतीय दूतावास ने सोशल माडिया पर इस बारे में जानकारी दी है और कहा है कि फुजैराह में हुए हमलों में तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं।। दूतावास ने लिखा- ”हम प्रभावित भारतीय नागरिकों की उचित चिकित्सकीय देखभाल और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।”

यूएई में मिसाइल हमले का सायरन

सोमवार को यूएई में दो बार संभावित मिसाइल हमले का आपातकालीन सायरन भी बजा था और लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को कह गया था। अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद से अब तक ऐसी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी। हालांकि, सायरन बजाने के बाद में स्थिति को सामान्य घोषित कर दिया गया था। 

Today Weather : Punjab, Delhi सहित देश के 15 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

पूरे उत्तर भारत में इस समय मौसम में तेजी से बदलाव आया है.

पूरे उत्तर भारत में इस समय मौसम में तेजी से बदलाव आया है. जहां कुछ दिन पहले ही गर्मी से लोगों का बुरा हाल था तो वहीं बीते दिन हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी. वहीं, अब फिर से मौसम विभाग ने देश के कुछ राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार, 5 मई को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, तमिलनाडु और केरल यानी 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का भी अलर्ट है.

दिल्ली एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-NCR में आज यानी 5 मई को मौसम खराब रहने की संभावना है. बादल और हल्की बारिश होने के आसार हैं. आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है.
वहीं, कल यानी 6 मई को आंशिक बादल छाए रहेंगे और बिजली चमकेगी. 6 मई को अधिकतम तापमान बढ़कर 37 डिग्री तक पहुंच सकता है और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहेगा.

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम

उत्तर प्रदेश में भी आज 5 मई को कई जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट है. यूपी के मेरठ, अलीगढ़, मोरादाबाद, बलरामपुर, बस्ती, आजमगढ़, कुशीनगर, बदायूं, प्रतापगढ़, अमेठी, कानपुर, जौनपुर प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी में तेज बारिश के साथ आंधी आ सकती है. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी. वहीं, लखनऊ में 5 मई को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

5 मई यानी आज बिहार के कई जिलों में आंधी और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के अररिया, भागलपुर, पूर्णिया, मुंगेर, जमुई, बांका, रोहतास, कैमूर, गया, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, भागलपुर और कटिहार में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवा चलेगी. वहीं, पटना में 5 मई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में आज 5 मई को तेज आंधी और बारिश होने के आसार हैं. अगले 24 घंटों में कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने बारिश के साथ आंधी-तूफान का भी अलर्ट जारी किया है. वहीं, 6 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.

उत्तराखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज हवाएं, ओलावृष्टि होने की चेतावनी है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. 6 मई या 7 मई को अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. वहीं, केदारनाथ में भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है.

मध्य प्रदेश में आज होगी बारिश?

मध्य प्रदेश में मौसम खराब रहने वाला है. कई जिलों में आंधी, बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी है. सीधी, पूर्वी अनूपपुर और उत्तरी नीमच में मध्यम आंधी, बिजली और ओलावृष्टि के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. इसके अलावा दक्षिणी नीमच, पश्चिमी अनूपपुर, अमरकंटक, उत्तर-पूर्वी मंदसौर, विदिशा, भोपाल, आगर, राजगढ़, उत्तरी बड़वानी, दक्षिणी रीवा, मऊगंज, शहडोल, बाणसागर बांध, सागर, दमोह, उत्तरी सिवनी, उत्तरी मंडला और पश्चिमी रायसेन में बिजली चमकने के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है. सिंगरौली में मध्यम गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने का अनुमान है.

हिमाचल प्रदेश में बारिश की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने का अलर्ट है. हिमाचल के कांगड़ा, मंडी, सोलन, कुल्लू, शिमला, चंबा और हमीरपुर में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेग. 5 मई को मनाली में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने झारखंड के कुछ जिलों जैसे गिरिडीह, दुमका, देवघर, कोडरमा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़ में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलेगी. रांची में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

पंजाब में कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग ने पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, पटियाला, गुरदासपुर, मोहाली, सास नगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी. किसानों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है.

अमेरिका-ईरान तनाव का असर, शेयर बाजार लाल निशान में खुला, बैंकिंग सेक्टर दबाव में

अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने से मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला।

सुबह सेंसेक्स 165.65 अंक या 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,103.72 और निफ्टी 66.70 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,052.60 पर था।
शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट का नेतृत्व बैंकिंग सेक्टर कर रहा था। निफ्टी बैंक 258 अंक या 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 54,619 पर था। इसके अलावा, सूचकांकों में निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी ऑटो, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी इन्फ्रा और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स टॉप लूजर्स थे। वहीं, निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी एनर्जी गेनर्स थे।
सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, टीसीएस, आईटीसी, एचयूएल, टेक महिंद्रा और टाइटन गेनर्स थे। मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम, ट्रेंट, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स, इंडिगो और एचटीएल टेक लूजर्स थे।
ज्यादातर वैश्विक बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था। ऑस्ट्रेलिया और हांगकांग जैसे बड़े बाजार लाल निशान में खुले थे, जबकि बैंकॉक और जकार्ता में लाल निशान में कारोबार हो रहा था। राष्ट्रीय छुट्टियों के कारण जापान और शंघाई के बाजार बंद हैं। अमेरिका के बाजार सोमवार को लाल निशान में बंद हुए।
मध्य पूर्व में लगातार तनाव बढ़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उनकी सेना ने ईरान के 7 छोटे जहाजों को डुबो दिया है।
ट्रंप ने बताया कि यह हमला उस समय किया गया था, जब यह छोटे जहाज होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर हमला कर रही थीं। हालांकि, ईरान ने कोई जवाब नहीं दिया है, लेकिन दावा किया है कि हॉर्मुज पर उसका ही कंट्रोल है।
हालांकि, तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में बिकवाली देखी जा रही है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड 2.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.3 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 1.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 113.2 डॉलर प्रति बैरल पर था।

RBI ने किया बड़ा फेरबदल: 4 डिप्टी-गवर्नर को बांटे विभाग, रोहित जैन बने नए डिप्टी गवर्नर

 भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बदलाव करते हुए डिप्टी गवर्नरों के बीच विभागों का नया बंटवारा किया है।

इस पुनर्गठन में नवनियुक्त डिप्टी गवर्नर रोहित जैन को 10 महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि वरिष्ठ डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जानकीरमन को 11 विभागों का प्रभार दिया गया है।
आरबीआई की जानकारी के अनुसार, जानकीरमन को पर्यवेक्षण, विधि, जमा बीमा एवं ऋण गारंटी निगम (DICGC) और निरीक्षण जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही उन्हें समन्वय संबंधी कार्य भी सौंपा गया है।
पूनम गुप्ता को 6 विभागों का दायित्व दिया गया है, जिनमें मौद्रिक नीति विभाग प्रमुख है। वहीं, शिरीष चंद्र मुर्मू को 5 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है, जिनमें विनियमन और प्रवर्तन से जुड़े विभाग शामिल हैं। आरबीआई अधिनियम, 1934 के तहत केंद्रीय बैंक में चार डिप्टी गवर्नरों की नियुक्ति की व्यवस्था है।
रोहित जैन बने नए डिप्टी गवर्नर
टी. रबी शंकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद रोहित जैन को डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तीन वर्षों के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। इससे पहले वे आरबीआई में कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत थे।
जैन के पास केंद्रीय बैंक में 34 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने बाह्य निवेश, विदेशी मुद्रा प्रबंधन, वित्तीय बाजार विनियमन, सूचना प्रौद्योगिकी, जोखिम निगरानी और सरकारी बैंक खातों जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्य किया है।
1991 में आरबीआई से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रोहित जैन ने गुजरात विश्वविद्यालय से एमबीए (वित्त) और दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एम.कॉम की डिग्री प्राप्त की है। अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव में उन्होंने पर्यवेक्षण विभाग में मुख्य महाप्रबंधक सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।
आरबीआई के इस नए विभागीय पुनर्वितरण को केंद्रीय बैंक के संचालन और नीतिगत कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।