Sunday, October 4, 2026
Home Blog Page 15

Jalandhar हाईवे पर अज्ञात वाहन से टकराई वैगन आर:एक ही परिवार के 5 लोग घायल, मां-बेटी की हालत गंभीर

0

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

जालंधर के गोराया से फिल्लौर के बीच नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार वैगन आर कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस दौरान एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गए, जिनमें से मां और बेटी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल (SSF) ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।
जानकारी के अनुसार, हादसा फिल्लौर के पास भट्टियां गांव के समीप स्थित जीओ पेट्रोल पंप के सामने हुआ। वैगन आर कार तेज रफ्तार में थी। अचानक नियंत्रण खोने और आगे वाले वाहन द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे से कार टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
घटनास्थल पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम।
घटनास्थल पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम।
पीड़ित परिवार की पहचान
सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें एक राहगीर ने फोन पर इस एक्सीडेंट की सूचना दी थी। जब टीम मौके पर पहुंची, तो पाया कि कार में कुल 5 लोग सवार थे। कार को प्रदीप भाटिया चला रहे थे। गाड़ी में उनके साथ पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां मौजूद थीं। इस हादसे में प्रदीप की पत्नी और एक बेटी को गंभीर चोटें आई हैं।
राहगीरों ने दिखाई सक्रियता
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों ने सक्रियता दिखाई। एसएसएफ (SSF) टीम के पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद लोगों ने अपनी निजी गाड़ियों की मदद से घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। चश्मदीदों का कहना है कि मां-बेटी की हालत काफी नाजुक थी, जिस कारण उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता की आवश्यकता थी।
क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे के बीच से हटाकर किनारे किया
SSF ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबसे पहले क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे के बीच से हटाकर किनारे किया, ताकि यातायात बाधित न हो। पुलिस ने घायलों के परिजनों (वारिसों) को सूचित कर दिया है, जिसके बाद कार मालिक और अन्य रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
हाईवे पर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे
फिलहाल, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है, जिससे कार की टक्कर हुई थी। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। डॉक्टरों की टीम मां-बेटी को बचाने के प्रयास में जुटी है, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को प्राथमिक उपचार के बाद खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

दिग्गज अभिनेता Bharat Kapoor का 80 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

हिंदी सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आई है।

दिग्गज अभिनेता भरत कपूर का मुंबई में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे और लंबे समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते उनका निधन हुआ।
उनके करीबी मित्र और अभिनेता अवतार गिल ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कपूर का अंतिम संस्कार बीते सोमवार की को शाम को मुंबई में कर दिया गया।
चार दशकों का शानदार फिल्मी सफर
भरत कपूर का जन्म 15 अक्टूबर 1945 को हुआ था। उन्होंने 70 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की और जल्द ही बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली। वह उन कलाकारों में शामिल थे जो सहायक भूमिकाओं में भी अपनी मजबूत मौजूदगी से सीन को यादगार बना देते थे।
अपने लंबे करियर में उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘नूरी’, ‘राम बलराम’ और ‘लव स्टोरी’, बाजार और आखरी रास्ता जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा 90 के दशक में भी उन्होंने स्वर्ग और खुदा गवाह जैसी फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
फिल्म इंडस्ट्री में शोक
उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। कई कलाकारों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है और उनके योगदान को याद किया है। भरत कपूर के जाने से हिंदी सिनेमा ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया है, जिसकी अभिनय क्षमता भले ही शांत रही हो, लेकिन उसका असर हमेशा गहरा रहा।

जालंधर में महिला ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर:गंभीर घायल, बाइक चकनाचूर; भागने से रोकने वाले युवक को ईंट-डंडे से पीटा

0

पुलिस कार नंबर के जरिए महिला की तलाश कर रही है।

जालंधर के वडाला चौक में एक कार सवार महिला ने स्विगी डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब एक अन्य युवक ने महिला को भागने से रोका, तो महिला ने उलटा लड़कों को बुलाकर उस पर ईंट व डंडों से हमला करवा दिया।
फिलहाल पुलिस कार नंबर के जरिए महिला की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक की एक आंख बाहर आ गई और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। उसकी बाइक भी पूरी तरह चकनाचूर हो गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस।
पकड़ने गए युवक पर हमला
हादसे के बाद महिला ने रुकने के बजाय वहां से भागने की कोशिश की। मौके पर मौजूद एक अन्य कार सवार युवक ने बहादुरी दिखाते हुए महिला का पीछा किया और उसे कुछ दूरी पर रोक लिया। जब युवक ने उसे समझाने की कोशिश की, तो महिला बहस करने लगी।
बुलाए गुंडे, बरसाईं ईंटें
इस दौरान महिला ने फोन करके कुछ लड़कों को मौके पर बुला लिया। आते ही लड़कों ने मदद करने वाले युवक पर हमला कर दिया। हमलावरों ने ईंट और डंडों का इस्तेमाल किया, जिससे युवक को जान बचाकर भागना पड़ा। युवक की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी महिला और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। कार नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। घायल डिलीवरी बॉय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Bomb Threat: चंडीगढ़ में बम की धमकी से मचा हड़कंप, DC दफ्तर और PU में सर्च ऑपरेशन जारी

0

चंडीगढ़ शहर में एक बार फिर बम धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

इस बार धमकी चंडीगढ़ के डीसी कार्यालय और Punjab University Chandigarh के स्टूडेंट सेंटर को लेकर दी गई है। सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में मिलने के बाद तुरंत पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया।
धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad) और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचीं और दोनों स्थानों पर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्रों को भी घेर लिया गया है।
कैंपस और दफ्तरों में कड़ी सुरक्षा
डीसी दफ्तर और यूनिवर्सिटी परिसर में आने-जाने वाले सभी लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। हर प्रवेश बिंदु पर जांच बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके। फिलहाल तलाशी अभियान में कोई संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा जांच जारी है।
साइबर टीम भी जांच में जुटी
पुलिस ने धमकी भरे कॉल की जांच के लिए साइबर सेल को भी सक्रिय कर दिया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह कॉल किसी शरारती तत्व द्वारा की गई हो सकती है, हालांकि पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही है।
 प्रशासन की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की सलाह दी गई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से इसकी गंभीरता से पड़ताल कर रही हैं।

Jalandhar : ट्रैफिक जाम हुआ ,रेड लाइट पर खड़ी कारों को टिप्पर ने टक्कर मारी

0

पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित टी-पॉइंट भोगपुर पर एक टिप्पर ने दो कारों को टक्कर मार दी।

पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित टी-पॉइंट भोगपुर पर एक टिप्पर ने दो कारों को टक्कर मार दी। हादसा सुबह 8:35 बजे हुआ। रोड सेफ्टी फोर्स के इंचार्ज एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि टी-पॉइंट पर रेड लाइट होने की वजह से दो कारें रुकी थीं। इनमें हुंडई कार हरप्रीत सिंह धवन निवासी 109 सराभा नगर, पक्खोवाल रोड, लुधियाना चला रहा था तो दूसरी कार अर्टिगा बलजीत सिंह निवासी जहूरा, थाना टांडा, जिला होशियारपुर चला रहा था।

इसी दौरान पीछे से आ रहे टिप्पर को सुरेश, निवासी नूरपुर कॉलोनी, जालंधर चला रहा था, ने टक्कर मार दी। इससे दोनों कारें डैमेज हो गईं। कारों को रोड से हटाकर ट्रैफिक खुलवाया गया। थाना भोगपुर एएसआई तलविंदर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। बता दें कि घटनास्थल ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा है क्योंकि यहां पहले भी बहुत हादसे हो चुके हैं।

Amritsar में 535 ग्राम हेरोइन बरामद:रात के अंधेरे में ड्रोन से भेजने की कोशिश, BSF जवानों ने पकड़ी; फायरिंग से दिया जवाब

0

अमृतसर से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है।

जानकारी के अनुसार रविवार रात भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित बी.ओ.पी कलाम डोगर इलाके में ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप भेजने की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार, देर रात सीमा पर तैनात जवानों को अचानक ड्रोन की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत अलर्ट होकर पूरे इलाके को घेर लिया। जवानों ने संदिग्ध ड्रोन की दिशा में फायरिंग भी की, ताकि उसे निष्क्रिय किया जा सके और किसी भी तरह की घुसपैठ को रोका जा सके।
खेतों और आसपास के इलाके से एक ड्रोन बरामद
कुछ देर बाद सीमा सुरक्षा बल और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान खेतों और आसपास के इलाके से एक ड्रोन बरामद किया गया। इसके साथ ही एक पैकेट हेरोइन मिली, जिसका वजन लगभग 535 ग्राम है।
तस्करी नेटवर्क की जांच तेज, ड्रोन लॉन्च लोकेशन की तलाश जारी
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह ड्रोन पाकिस्तान की सीमा से भेजा गया था और इसका उद्देश्य भारत में नशे की खेप पहुंचाना था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। बीएसएफ ने आसपास के गांवों और खेतों में निगरानी बढ़ा दी है, ताकि ऐसी किसी भी गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
ड्रोन को किस स्थान से उड़ाया पता लगाने की कोशिश
अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि ड्रोन को किस स्थान से उड़ाया गया था। इसके पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है।

कनाडा में Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में Khalistan के नारे:सिक्योरिटी ने खालिस्तान समर्थकों को रोका

पंजाब व बॉलीवुड सिंग दिलजीत दोसांझ ने अपने औरा-2026 का आगाज कनाडा के वैंकूवर सिटी से किया।

दिलजीत दोसांझ के वैंकूवर में हुए लाइव कॉन्सर्ट में खालिस्तान समर्थक पहुंचे और उन्होंने खालिस्तानी झंडे दिखाकर नारेबाजी की। सिक्योरिटी ने उन्हें रोका तो खालिस्तान समर्थक उनके साथ भी बहस करने लगे। खालिस्तान समर्थकों ने फिर एक पोस्टर जारी कर दिलजीत दोसांझ को BJP-RSS का एजेंट बताया। उनका आरोप है कि दिलजीत विदेशों में रहने वाले सिखों के साथ भाजपा-आरएसएस की सेटिंग करवा रहे हैं।
खालिस्तान समर्थकों का कहना है कि वो आगामी कार्यक्रमों भी दिलजीत दोसांझ को खालिस्तान के झंडे दिखाएंगे और नारेबाजी करेंगे। जानकारी के अनुसार वैंकूवर में नारेबाजी करने वालों में पवनदीप सिंह बस्सी व मनदीप सिंह रवि नारेबाजी करने वालों की अगुवाई कर रहे थे जो कि आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के सिख फॉर जस्टिस से जुड़े हैं।
बैंकूवर में दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट 23 अप्रैल को था। उसके काॅन्सर्ट के दौरान खालिस्तान समर्थकों ने खालिस्तान जिंदाबाद के अलावा भारत विरोधी नारेबाजी की और बाद में एक वीडियो बनाकर जारी की। जिसमें दिलजीत दोसांझ पर तीखे हमले किए गए।
दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम के दौरान खालिस्तानी झंडा फहराते हुए खालिस्तान समर्थक।
दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम के दौरान खालिस्तानी झंडा फहराते हुए खालिस्तान समर्थक।
अगले शोज में हंगामा करने की धमकी
खालिस्तानियों ने दिलजीत दोसांझ को दोषी बताया है और कहा है कि वह पीएम मोदी के लिए देश-विदेश में आरएसएस-बीजेपी का बेस सेटअप कर रहे हैं। खालिस्तान समर्थकों ने धमकी देकर कहा कि वो दिलजीत के बाकी शो में भी जाकर ऐसे ही हंगामा करेंगे। खालिस्तान समर्थकों ने कहा कि वैंकूवर में शुरू विरोध बाकी के कार्यक्रमों में भी जारी रखा जाएगा। खालिस्तान समर्थकों का कहनाह ै कि कैलगरी, एडमोंटन, विनीपेग, टोरंटो, इलिनोइस, फ्लोरिडा, टेक्सास, न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया. में भी विरोध किया जाएगा।
1 मिनट और 24 सेकंड के वीडियो में क्या-क्या है जानिए ..
दलजीत मंच पर गा रहे हैं: वीडियो की शुरुआत में दिलजीत दोसांझ के वैंकूवर शो है। दिलजीत दोसांझ अपनी टीम के साथ स्टेज पर परफार्म कर रहे हैं। ्गाना चल रहा है और दर्शक भी उनके साथ पूरी तरह से जुड़े नजर आ रहे हैं।
खालिस्तान जिंदाबाद के नारे: दिलजीत दोसांझ मंच पर गाना गा रहे थे और उनके साथ टीम डांस कर रही थी। पब्लिक में कुछ लोगों ने खालिस्तान के झंडे निकाले और खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। वो जोर जोर से चिल्लाने लगे। लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की लेकिन वो नहीं रूके।
सिक्योरिटी से हंगामा: वीडियो में देखा जा सकता है कि खालिस्तान समर्थक भारत विरोधी नारे लगा रहे हैं और उनके हाथ में में खालिस्तान के बैनर थे। सिक्योरिटी वालों की नजर पउ़ी तो उन्होंने खालिस्तान प्रेमियों को रोका। इस बात को लेकर वो सुरक्षा कर्मियों के साथ विवाद करने लगे। उसके बाद सिक्योरिटी ने उन्हें बाहर निकाल दिया।
मोदी समर्थक होने का आरोप: वीडियो में दिलजीत दोसांझ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन के साथ दिखाकर उन्हें “भारत सरकार का समर्थक” बताया गया है। खालिस्तानिय समर्थक मोदी को सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं। इसलिए वो दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रमों का विरोध कर रहे हैं।
कार्यक्रमों में विरोध की चेतावनी: खालिस्तान समर्थकों ने वीडियो में दिलजीत दोसांझ को सीधी धमकी दी है कि अगले कार्यक्रमों में भी उनका विरोध किया जाएगा। उन्होंने बाकायदा दिलजीत दोसांझ के आगामी कार्यक्रमों की तिथियां भी बताई गई हैं।
खालिस्तान समर्थकों द्वारा जारी पोस्टर
खालिस्तान समर्थकों द्वारा जारी पोस्टर
दिलजीत दोसांझ को लेकर पूर्व में हुई कंट्रोवर्सी
1. केबीसी (KBC) में अमिताभ बच्चन के पैर छूना: साल 2025 का सबसे बड़ा विवाद तब शुरू हुआ जब दिलजीत दोसांझ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के सेट पर पहुंचे और उन्होंने अमिताभ बच्चन के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया। आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) और गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि दिलजीत उन लोगों का सम्मान कर रहे हैं जिनका नाम 1984 के सिख दंगों के दौरान विवादों में आया था। इसके बाद से ही पन्नू ने दिलजीत को ‘टारगेट’ करना शुरू किया।
2. ‘भारत का पोस्टर बॉय’ होने का आरोप: 2025 के टूर के दौरान कई कट्टरपंथी संगठनों ने सोशल मीडिया पर दिलजीत के खिलाफ मुहिम चलाई। उन्हें “भारत सरकार का एजेंट” और “बीजेपी-आरएसएस का समर्थक” कहा गया। संगठनों का आरोप था कि दिलजीत अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल विदेशों में भारत सरकार की छवि सुधारने और सिख समुदाय के बीच केंद्र सरकार की पैठ बनाने के लिए कर रहे हैं।
3. तिरंगे और राष्ट्रवाद को लेकर विवाद: पिछले टूर के कुछ शो के दौरान दिलजीत ने गर्व के साथ भारतीय तिरंगा लहराया और भारतीय होने पर गर्व जताया। खालिस्तान समर्थक तत्वों ने इसे “सिख विरोधी” कृत्य करार देने की कोशिश की। उन्होंने तर्क दिया कि दिलजीत को केवल पंजाबी पहचान को प्रमोट करना चाहिए, न कि भारतीय राष्ट्रवाद को।
4. सिडनी और मेलबर्न शो के दौरान नारेबाजी: 2025 के अंत में जब दिलजीत ऑस्ट्रेलिया में परफॉर्म कर रहे थे, तब स्टेडियम के बाहर कुछ छोटे समूहों ने खालिस्तानी झंडे लेकर प्रदर्शन किया था। विरोध की सुगबुगाहट वहीं से शुरू हो गई थी।
5. सोशल मीडिया वॉर और धमकियां: पूरी दुनिया में फैले ‘Aura’ टूर के दौरान पन्नू ने कई वीडियो जारी किए। इन वीडियो में दिलजीत को चेतावनी दी गई कि वे “भारत के एजेंडे” को आगे बढ़ाना बंद करें, वरना उनके ग्लोबल शोज में खलल डाला जाएगा।

MBBS में दाखिले के नाम पर Punjab के डॉक्टर को ठगने वाला काबू

0

पंजाब के फरीदकोट के रहने वाले डॉ. कर्ण गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पंचकूला पुलिस ने MBBS में दाखिला दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सरगना को पकड़ लिया है। यह आरोपी एक डॉक्टर की बेटी का एमबीबीएस के मैनेजमेंट कोटे में एडमिशन कराने का झांसा देकर फरार चल रहा था।
कैसे रची डॉक्टर की बेटी को ठगने की साजिश
पंजाब के फरीदकोट के रहने वाले डॉ. कर्ण गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी बेटी ने नीट की परीक्षा दी थी, लेकिन मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आने के कारण वे प्राइवेट कॉलेज में दाखिले का विकल्प तलाश रहे थे। उनकी मुलाकात जीरकपुर के प्राइम स्क्वायर मॉल में अपना ऑफिस चलाने वाले मानव सिंगला से हुई। सिंगला ने पहले बठिंडा के आदेश मेडिकल कॉलेज और बाद में हरियाणा के मेडिकल कॉलेजों में सीट दिलाने का वादा किया और धीरे-धीरे डॉ. गुप्ता से 37 लाख रुपये ऐंठ लिए।
पैसे वापस मांगने पर किया इनकार
जब काफी समय बीत जाने के बाद भी एडमिशन नहीं हुआ तो पिता को ठगी का अहसास होने लगा। उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे। आरोपी ने महज 6.20 लाख रुपये लौटाए और बाकी के 30.80 लाख रुपये देने से मना कर दिया।

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी हल्की तेजी के साथ खुले

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी ने हल्की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोमवार को सोना एवं चांदी मामूली तेजी के साथ खुले और शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में सीमित दायरे में कारोबार हो रहा था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,52,699 रुपए के मुकाबले1,52,695 रुपए पर खुला।
सुबह 9:51 पर यह 251 रुपए या 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,52,950 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में सोने ने 1,52,640 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,53,008 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।
चांदी का 5 मई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट अपनी पिछली क्लोजिंग 2,44,636 रुपए के मुकाबले 2,43,675 पर खुला। फिलहाल यह 433 रुपए या 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,45,069 रुपए पर था।
अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,43,253 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,45,473 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी में सपाट कारोबार हो रहा है। कॉमेक्स पर सोना 0.02 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 4,742 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 76 डॉलर प्रति औंस पर थी।
मध्य पूर्व में लगातार तनाव बना हुआ है। हालांकि, ईरान की ओर से शांति के लिए अमेरिका को नया प्रस्ताव दिया गया है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इसका उद्देश्य होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा से खोलना और युद्ध को खत्म करना है।
हालांकि, बीते हफ्ते इस्लामाबाद में प्रस्तावित बातचीत रद्द होने के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक कोशिशें रुक गई हैं। वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने और चांदी ने बीते एक साल में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। डॉलर में बीते एक वर्ष में सोने 40 प्रतिशत से ज्यादा, छह महीनों में 18 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
वहीं, चांदी ने बीते एक साल में 128 प्रतिशत से ज्यादा और बीते छह महीने में 61 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न निवेशकों को दिया है।

Punjab Police की बड़ी कार्रवाई—2.5 किलो अफीम और 100 ग्राम हेरोइन बरामद, चोरी की कार भी कब्जे में ली गई

0

नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

पंजाब पुलिस की ओर से चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियानों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। बता दें कि पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर की गई जांच और कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस ने 2.5 किलोग्राम अफीम और 100 ग्राम हेरोइन जब्त की है।
एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध और नशा तस्करी को रोकने के लिए जिले में विशेष नाकेबंदी अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की लगातार सख्ती के कारण असामाजिक तत्वों और अपराधियों में डर का माहौल बना है।
उन्होंने बताया कि बीते दिन विभिन्न नाकों पर की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

चोरी की कार भी बरामद

एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने मोहाली के आईटी सिटी क्षेत्र से चोरी हुई एक वरना कार का पता लगाया और उसे मलावाला गांव से बरामद कर लिया। पुलिस तकनीकी जांच और निगरानी के माध्यम से चोरी के मामलों को सुलझाने में लगातार सक्रिय है।
एसपी सिटी ने कहा कि इस तरह के विशेष अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि अपराधियों और नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई कर कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।