Sunday, October 4, 2026
Home Blog Page 14

राजस्थान रॉयल्स से हारकर भी पंजाब किंग्स नंबर 1, सनराइजर्स हैदराबाद को हुआ नुकसान

0

आईपीएल 2026 के 40वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल की सूरत में हल्का सा बदलाव हुआ है.

आईपीएल 2026 के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही उसने पंजाब किंग्स के खिलाफ उसके नए होम ग्राउंड मुल्लांपुर में अपनी जीत 100 प्रतिशत रिकॉर्ड को बरकरार रखा है. राजस्थान रॉयल्स की ये IPL 2026 में खेले 9 मैचों में छठी जीत रही. वहीं 8 मैचों में लगातार 7 जीत दर्ज करने के बाद पंजाब किंग्स की पहली हार. अब सवाल है कि इस जीत और हार का IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल का क्या असर पड़ा? सबसे बड़ी बात ये कि इन दोनों टीमों के घमासान में सनराइजर्स हैदराबाद का नुकसान कैसे हुआ?

राजस्थान से हारकर भी पंजाब नंबर 1

IPL 2026 में पंजाब किंग्स का परफॉर्मेन्स अब तक का इतना तगड़ा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक मुकाबला गंवाने के बाद भी अंक तालिका में उनकी सेहत पर फर्क नहीं पड़ा. वो राजस्थान से मैच हारने के बाद भी नंबर 1 बने हैं. उनके 8 मैचों में 6 जीत, 1 हार और 1 मैच में अंक बांटने के बाद 13 अंक हैं. जबकि उनका रन रेट 1.043 का है.

पंजाब पर जीत से राजस्थान को क्या फायदा हुआ?

अब सवाल है कि राजस्थान रॉयल्स को पंजाब किंग्स पर जीत से क्या फायदा हुआ? इसका जवाब उनकी सुधरी रैंकिंग में है. पॉइंट्स टेबल में राजस्थान वाले अब नंबर 4 से नंबर 3 पर पहुंच गए हैं. उनके 9 मैचों में 6 जीत और 3 हार के बाद 12 अंक हैं. वैसे नंबर 2 पर मौजूद RCB के भी 12 अंक ही हैं. मगर राजस्थान से एक मैच कम खेलने और बेहतर रन रेट के चलते वो दूसरे नंबर पर बरकरार हैं. RCB का रन रेट 1.919 का है. जबकि राजस्थान का रन रेट 0.617 का है.

सनराइजर्स हैदराबाद को कैसे नुकसान हो गया?

राजस्थान और पंजाब के मुकाबले के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का नुकसान हुआ क्योंकि उसे पॉइंट्स टेबल में नंबर 3 से नंबर 4 पर खिसकना पड़ा. सनराइजर्स हैदराबाद के 8 मैचों में 5 जीत और 3 हार के बाद 10 अंक हैं. ऑरेंज आर्मी का रन रेट 0.815 का है.

टॉप-4 टीमों को छोड़ माइनस में सबका रन रेट

बड़ी बात ये है कि IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में टॉप फोर टीमों को छोड़कर बाकी सभी टीमों का रन रेट माइनस में है. गुजरात टाइटंस के 8 मैच में 8 अंक हैं और वो 5वें नंबर पर है. जबकि इतने ही मैच खेलकर CSK और DC के 6-6 अंक हैं. बस रन रेट में फर्क के चलते CSK छठे और DC 7वें नंबर पर है.
IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में सबसे खराब हालत अभी लखनऊ सुपर जायंट्स की है, जिसने 8 मैचों में सिर्फ 2 जीते हैं. ये टीम 10वें नंबर पर है. वहीं मुंबई इंडियंस 7 मैचों में सिर्फ 2 जीत के बाद 9वें स्थान पर है, कोलकाता नाइट राइडर्स 8वें स्थान पर है. उसने 8 मैचों में 2 जीते हैं जबकि 1 मैच में उन्हें अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा है. मतलब इस टीम के पास 5 अंक है.

यूरोप यात्रा ने पंजाब के किसानों, उद्योग और युवाओं के लिए नए दरवाजे खोले: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

0

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अपने नीदरलैंड-फिनलैंड दौरे का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड पेश किया।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने कृषि, उद्योग और नवाचार के क्षेत्र में विश्व भर से मजबूत सहयोग हासिल किया है, जिससे किसानों, युवाओं और राज्य की अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ पहुंचेगा।
ज़ायका कंपनी के 1300 करोड़ रुपए के निवेश, विश्वव्यापी कंपनियों की दिलचस्पी तथा केउकेनहॉफ से फिनलैंड तक उन्नत कृषि-तकनीकी सहयोग पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये रणनीतिक साझेदारियां फसल विविधीकरण को तेज करेंगी, निवेश को आकर्षित करेंगी और पंजाब को नवाचार, अनुसंधान एवं विकास तथा उच्च गुणवत्ता वाली खेती के लिए विश्व स्तरीय केंद्र के रूप में मजबूती से स्थापित करेंगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा- पहले दिन नीदरलैंड में भारत के राजदूत ने पंजाब के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और 19 अप्रैल को प्रतिनिधिमंडल ने विश्व प्रसिद्ध बागवानी मॉडल केउकेनहॉफ का दौरा किया, जहां रोजाना 40,000 पर्यटक आते हैं। वहां हमने प्रतिनिधियों से बातचीत की।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘इस दौरे का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में साझेदारी के अवसरों की पड़ताल करना था। बागवानी के विकास के लिए सहयोग पर चर्चा हुई और पंजाब से गुलाब की निर्यात संभावना का पता लगाया गया। ज़ायका द्वारा किए जा रहे 1300 करोड़ रुपए के निवेश के अलावा यह समझौता फसल विविधीकरण को बड़ा प्रोत्साहन देने में मुख्य भूमिका निभाएगा।’
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘इस दौरे का उद्देश्य औद्योगिक निवेश और साझेदारी को प्रोत्साहित करना, शिक्षा और अनुसंधान में आदान-प्रदान को मजबूत करना, प्रौद्योगिकी के पारस्परिक आदान-प्रदान पर ध्यान केंद्रित करना तथा पंजाब के समग्र विकास के लिए योजना बनाना भी था।’
उन्होंने आगे कहा, ‘बातचीत के दौरान आधुनिक कृषि तकनीकों और टिकाऊ खेती में संयुक्त परियोजनाओं की संभावना की पड़ताल की गई तथा इस बात पर सहमति बनी कि उच्च मूल्य वाली फसलों और गुणवत्ता युक्त निर्यात उत्पादन के लिए सहयोग किया जाएगा। इस दौरे ने कौशल विकास और शैक्षणिक आदान-प्रदान के अवसरों के साथ-साथ नए औद्योगिक निवेशों और साझेदारियों के लिए रास्ते खोले।’ उन्होंने रणनीतिक साझेदारी बनाने पर जोर देते हुए प्रौद्योगिकी और नवाचार के आदान-प्रदान पर भी समझौता किया। नीदरलैंड वर्टिकल (लंबवत) खेती के लिए प्रसिद्ध है, जिसे पंजाब में दोहराया जा सकता है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, ’20 अप्रैल को प्रतिनिधिमंडल ने विश्व बागवानी केंद्र का दौरा किया और नीदरलैंड्स इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड ट्रेड के प्रतिनिधियों से मुलाकात की तथा पंजाबी समुदाय से बातचीत की।’ उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल को बताया गया कि हमारे जैसी खुली खेती में एक वर्ग मीटर में 6 किलो टमाटर पैदा होते हैं, जबकि वहां पॉलीहाउस में एक वर्ग मीटर में टमाटर का उत्पादन 100 किलो है।
उन्होंने आगे कहा, ‘प्रतिनिधिमंडल ने विदेशी निवेश और विश्वव्यापी साझेदारी को प्रोत्साहित करने तथा सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और नवाचार क्षेत्रों में अवसरों की पड़ताल के उद्देश्य से निवेश रोड शो भी किया। आधुनिक कृषि तकनीक और बागवानी मॉडलों को अपनाने, स्टार्ट-अप्स, अनुसंधान और कौशल विकास को प्रोत्साहित करने तथा पंजाब को विश्व स्तरीय निवेश और प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा- पंजाब सरकार के प्रयासों ने वांछित परिणाम दिए क्योंकि मोहाली में एक अनुसंधान और विकास केंद्र तथा नवाचार हब का प्रस्ताव पेश किया गया था। पंजाब में एक बागवानी अनुभव और प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की योजना को भी मंजूरी दे दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रवासी पंजाबी बेअदबी विरोधी कानून बनाने और पहली बार किसी पंजाबी प्रतिनिधिमंडल द्वारा नीदरलैंड का दौरा करने पर वे बहुत खुश हैं।
उन्होंने आगे कहा- विदेशी कंपनियां राज्य में निवेश और साझेदारी के लिए मजबूत दिलचस्पी दिखा रही हैं, जो प्रौद्योगिकी ट्रांसफर, अनुसंधान और स्टार्ट-अप्स में सहयोग के लिए नए अवसर खोलेगी। यह फसल विविधीकरण और उच्च तकनीकी खेती को भी प्रोत्साहित करेगा, जिससे पंजाब का विश्व पटल पर एक नवाचार-आधारित और निवेशक-अनुकूल राज्य के रूप में मजबूत अक्स बनेगा।
उन्होंने आगे कहा, “20 अप्रैल को मैं महान डच हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवलैंडर से मिला और पंजाब में हॉकी व खेलों को प्रोत्साहित करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही हॉकी को बड़ा प्रोत्साहन देने के लिए पंजाब का दौरा करेंगे।” उन्होंने बताया कि बोवलैंडर को पंजाब आने का निमंत्रण दिया गया था और उन्हें बताया गया कि पंजाब पहली बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा, जो राज्य और हॉकी के लिए बड़ा प्रोत्साहन होगा।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इस दौरे को जारी रखते हुए 21 अप्रैल को प्रतिनिधिमंडल ने एन.एक्स.पी. सेमीकंडक्टर और आल्समीर फ्लावर ऑक्शन का दौरा किया तथा एल.टी. फूड्स के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। साथ ही कृषि, मत्स्य पालन, फूड सिक्योरिटी और प्रकृति मंत्रालय से बातचीत की।”
उन्होंने आगे कहा, “यह चर्चा व्यापार और निवेश के अवसरों को बढ़ाने, वैश्विक सप्लाई चेन में साझेदारी को मजबूत करने, कृषि और फूलों की खेती में विश्व स्तरीय मॉडलों को अपनाने, किसानों की आय बढ़ाने तथा युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने पर आधारित थी।”
उन्होंने कहा कि निवेश और तालमेल के लिए इन नई संभावनाओं की खोज के बाद पंजाब को वैश्विक सप्लाई चेन से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। फूलों की खेती और आधुनिक कृषि मॉडलों के बारे में जानकारी ली गई, कृषि में नवाचार और प्रौद्योगिकी पर चर्चा हुई तथा किसानों की आय बढ़ाने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के रास्ते तैयार किए गए।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “एन.एक्स.पी. ने निवेश की अन्य संभावनाओं की पड़ताल करने के साथ-साथ राज्य में अनुसंधान और विकास को प्रोत्साहन देने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है।” उन्होंने आगे कहा कि इन कंपनियों को बताया गया कि पंजाब में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए सर्वश्रेष्ठ बुनियादी ढांचा और अनुकूल माहौल उपलब्ध है। “इससे राज्य के आर्थिक विकास और लोगों की खुशहाली को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “दावत राइस ब्रांड वाली एलटी फूड्स ने भी राजपुरा में निवेश करने के लिए सहमति दे दी है।” उन्होंने आगे कहा कि कंपनी दुनिया के 80 देशों को चावल निर्यात करती है और यह राज्य की अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। चावलों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक विश्व भर में सराहनीय रही है और इससे राज्य को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने फ्लावर ऑक्शन का भी दौरा किया जहां एक सुचारू प्रणाली के माध्यम से रोजाना 4 करोड़ से अधिक फूलों का व्यापार किया जाता है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इस दौरान 22 अप्रैल को प्रतिनिधिमंडल फिनलैंड दौरे पर गया जहां उन्होंने पंजाबी समुदाय से बातचीत की और फिनलैंड के राजदूत हेमंत एच. कोटलवाड़ से मुलाकात की।” उन्होंने कहा कि इस दौरे का उद्देश्य प्रवासी पंजाबियों से जुड़ना, लोगों के बीच संपर्क को मजबूत करना, शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता में प्रवासियों की भूमिका पर चर्चा करना, निवेश, नवाचार और स्टार्ट-अप के अवसरों की पड़ताल करना तथा पंजाब सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों की जानकारी साझा करना था।
उन्होंने कहा कि इससे पंजाबी समुदाय के साथ संबंधों और विश्वास को और मजबूत करने में मदद मिली है, शिक्षा और कौशल विकास में सहयोग के रास्ते खुले हैं तथा निवेश और नवाचार संबंधी नए रास्ते खुल गए हैं। उन्होंने बताया कि फिनलैंड की हॉकी टीम में पांच खिलाड़ी पंजाबी हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘हॉकी क्लब ने फिनलैंड हॉकी क्लब द्वारा जीता गया स्वर्ण पदक प्यार और सम्मान के प्रतीक के रूप में उन्हें भेंट किया। यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि पंजाबी खिलाड़ी दुनिया भर में अपनी क्षमता साबित कर रहे हैं। पंजाबी खिलाड़ी न केवल भारत बल्कि दुनिया भर की टीमों के लिए हॉकी  खेल रहे हैं।’
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब की नीतियों और उपलब्धियों की विश्व स्तर पर मान्यता के साथ-साथ स्टार्ट-अप्स और उद्यमिता में संभावित साझेदारी की भी पड़ताल की गई। 23 अप्रैल को प्रतिनिधिमंडल ने फिनलैंड के आधुनिक शिक्षा मॉडल का अध्ययन किया और प्री-सर्विस ट्रेनिंग तथा निरंतर व्यावसायिक विकास के बारे में गहरी समझ हासिल की। प्रतिनिधिमंडल ने क्लासरूम अभ्यासों, मूल्यांकन प्रणालियों और सीखने के माहौल संबंधी डिजाइन के अलावा बाल-केंद्रित और खेल-आधारित प्रशिक्षण प्रणालियों का भी अध्ययन किया।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘अध्यापक प्रशिक्षण और ईसीसीई में साझेदारी की पड़ताल करने के साथ-साथ पंजाब में अध्यापक क्षमता, मेंटरिंग और लीडरशिप को मजबूत करने के लिए भी विचार-विमर्श किया गया।’
उन्होंने आगे कहा, ‘इससे फिनलैंड की उन्नत शिक्षा प्रणाली, क्लासरूम प्रबंधन तथा मूल्यांकन अभ्यासों के बारे में गहरी जानकारी प्राप्त हुई। अध्यापक प्रशिक्षण और ईसीसीई में सहयोग के अवसरों की पड़ताल के अलावा अध्यापक प्रशिक्षण और लीडरशिप को मजबूत करने के लिए भी साझेदारी की गई।’
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘मीटिंगों के दौरान शिक्षा क्षेत्र में नवाचार के भविष्य के अवसरों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने रकू यूनिवर्सिटी और इसके अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन एंड केयर सेंटर का भी दौरा किया। पंजाब सरकार की ओर से पहले ही तीन बैचों के माध्यम से 216 प्राइमरी अध्यापकों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जा चुका है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘पहला बैच 20 अक्टूबर से 8 नवंबर, 2024 को, दूसरा बैच 17 से 28 मार्च, 2025 को, तीसरा बैच 17 से 18 नवंबर, 2025 को भेजा गया था और 72 अध्यापकों का चौथा बैच 18 मई, 2026 को भेजा जाएगा।’
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘पंजाब सरकार ने पंजाब को दुनिया भर में सबसे पसंदीदा निवेश स्थल के रूप में प्रस्तुत किया है।” उन्होंने आगे कहा, “पहले जापान और कोरिया के दौरे के सार्थक नतीजे सामने आए क्योंकि राज्य सरकार इन दोनों देशों से निवेश आकर्षित करने में सफल रही थी।’
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि नीदरलैंड और फिनलैंड की यह यात्रा भी राज्य की अर्थव्यवस्था को बड़ा प्रोत्साहन देगी।’ इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और संजीव अरोड़ा, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

ब्लास्ट के बाद पंजाब से दिल्ली जाने वाली Trains रद्द

0

शंभू के पास रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के बाद पंजाब से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों पर बड़ा असर पड़ा है।

शंभू के पास रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के बाद पंजाब से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों पर बड़ा असर पड़ा है। सूत्रों अनुसार सुरक्षा कारणों के चलते रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।
यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते लिया फैसला
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। मौके पर रेलवे पुलिस, आरपीएफ और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। ट्रैक की मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है।  अधिकारियों का कहना है कि स्थिति सामान्य होने के बाद ही ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू किया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।

पंजाब में इस दिन हुआ छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

0

 पंजाब सरकार ने 1 मई को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

बता दें कि, इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम और सरकारी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इसके साथ ही स्कूल और कॉलेजों में भी छुट्टी रहेगी, जिससे विद्यार्थियों और कर्मचारियों को तेज गर्मी के बीच कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच फैसला

पिछले कुछ दिनों से पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में तापमान लगातार बढ़ रहा है। भीषण गर्मी और लू जैसी परिस्थितियों ने जनजीवन पर असर डालना शुरू कर दिया है। ऐसे हालात को देखते हुए सरकार का यह फैसला राहत भरा माना जा रहा है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

पंजाब CM ने आज बुलाई कैबिनेट मीटिंग:दोपहर साढ़े तीन बजे सीएम रिहायश पर होगी, कई फैसलों पर लगेगी मुहर

0

पंजाब सीएम भगवंत मान ने आज (28 अप्रैल) अहम कैबिनेट मीटिंग बुला ली है।

पंजाब सीएम भगवंत मान ने आज अहम कैबिनेट मीटिंग बुला ली है।मीटिंग दोपहर साढ़े 3 बजे होगी। कैबिनेट संबंधी एजेंडा जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि बैठक टेबल एजेंडा पर होगी। इस दौरान जहां कई फैसले लिए जा सकते हैं, वहीं इसी बहाने राज्यसभा के सात मेंबरों के पार्टी छोड़ने को लेकर फीडबैक भी लिया जाएगा।

सीएम कुछ दिन पहले ही विदेश दौरा कर आए

पंजाब सीएम कुछ दिन पहले ही विदेश दौरे पर जाकर आए है। इस दौरान उन्होंने पंजाब में कई कंपनियों को निवेश करने का न्योता दिया है। इसके अलावा मोहाली समेत कई इलाकों में इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के प्रस्ताव भी मीटिंग में आने की संभावना है। क्योंकि अब इलेक्शन के लिए कुछ ही समय शेष रह गया है। ऐसे में सरकार की कोशिश है कि तुरंत इलाके में निवेश को बढाया जाए।

अमृतसर में कच्चे कोयले से भरे ट्रक में लगी आग:दूर तक उठी लपटें; मालिक बोला- 40 साल के कारोबार में पहली बार देखा ऐसा

0

अमृतसर के बेरी गेट के बाहर मंगलवार सुबह कच्चे कोयले से भरे एक ट्रक में आग लग गई।

समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
जानकारी के मुताबिक, ट्रक राजस्थान के भीलवाड़ा से कच्चा कोयला लेकर अमृतसर पहुंचा था। बेरी गेट के बाहर ट्रक से छोटी गाड़ियों में कोयला शिफ्ट किया जा रहा था, तभी अचानक ट्रक से धुआं निकलने लगा। कुछ ही पलों में आग भड़क उठी। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
पूरा कोयला सुरक्षित बचा लिया गया
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझा दिए जाने से ट्रक में भरा पूरा कोयला सुरक्षित बचा लिया गया। यदि आग फैल जाती तो आसपास खड़ी गाड़ियों और दुकानों को भी भारी नुकसान हो सकता था।
आग लगने का कारण समझ से परे
कोयले के मालिक ने बताया कि वे पिछले 40 वर्षों से इस कारोबार में हैं, लेकिन पहली बार ऐसा हादसा देखा है, जब ट्रक में अचानक आग लग गई। उन्होंने इस घटना को चौंकाने वाला बताया और कहा कि आग लगने का कारण समझ से परे है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच जारी
उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

24 में से 20 गेंदें dot … RCB के खिलाड़ी की जादुई गेंदबाजी, IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

0

दिल्ली के खिलाफ खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से 22 साल के एक युवा खिलाड़ी ने कमाल की गेंदबाजी की.

 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली की टीम के खिलाफ एक तूफानी जीत हासिल की. सीजन के 39वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाजों का कहर देखने को मिला. तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जॉश हेजलवुड ने मिलकर कुल 7 विकेट लिए, जिसके चलते दिल्ली टीम सिर्फ 75 रन बनाकर ढेर हो गई. लेकिन इस दौरान 22 साल के एक स्पिनर ने ऐसा कारनामा किया, जो आईपीएल के इतिहास में दर्ज हो गया.

RCB के खिलाड़ी की जादुई गेंदबाजी

इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के युवा स्पिनर सुयश शर्मा ने भी कमाल की गेंदबाजी की. सुयश शर्मा की फिरकी के आगे दिल्ली के बल्लेबाज जूझते हुए नजर आए. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पैल में सिर्फ 7 रन खर्च किए, इनमें 3 रन वाइड बॉल के भी शामिल रहे. वहीं, सुयश शर्मा ने एक मेडन ओवर फेंकते हुए 1 विकेट भी हासिल किया. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 1.75 की रही, जो आईपीएल में काफी कम देखने को मिलती है. ये आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे किफायती स्पैल साबित हुआ. इस लिस्ट में सिर्फ युजवेंद्र चहल ही अब उनसे आगे हैं, जो एक बार 1.5 की इकॉनमी के साथ 4 ओवर फेंक चुके हैं.
इसके साथ-साथ सुयश शर्मा ने 4 ओवर में कुल 20 गेंदें डॉट फेंकीं, जो आईपीएल इतिहास में किसी भी स्पिनर की ओर से एक मैच में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने का रिकॉर्ड है. इससे पहले यह रिकॉर्ड केवल तेज गेंदबाज दीपक चाहर के नाम था, जिन्होंने साल 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 20 डॉट बॉल फेंकी थीं. अब सुयश और दीपक चाहर दोनों इस रिकॉर्ड को शेयर कर रहे हैं.

कौन हैं सुयश शर्मा?

सुयश शर्मा ने आईपीएल में डेब्यू 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से किया था. अपने पहले ही मैच में उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 30 रन देकर 3 विकेट लिए थे. 2023 और 2024 में केकेआर के लिए खेलने के बाद 2025 से वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का हिस्सा हैं. अब तक उन्होंने 34 आईपीएल मैचों में 24 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 8.55 की रही है, मौजूदा सीजन में तो वह 7.84 की इकॉनमी रेट के साथ ही रन खर्च कर रहे हैं.

पंजाबः आतंकियों के निशाने पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर? 4 महीने में दूसरी बार उड़ाने की साजिश; SSP बोले- जल्द पर्दाफाश करेंगे

SSP वरुण शर्मा ने कहा, “डेटोनेशन की कोशिश के दौरान डेटोनेट करने वाले शख्स की मौत हो गई है.

पंजाब के पटियाला जिले में राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशनों के बीच डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCCI) की रेलवे लाइन पर कल रात बड़ा धमाका हो गया. SSP का कहना है कि धमाके वाली जगह से एक शव बरामद किया गया है. पिछले 4 महीने में दूसरी बार कॉरिडोर पर धमाका करके ट्रैक को उड़ाने की साजिश नाकाम हो गई. इससे पहले फतेहगढ़ साहिब के नजदीक इसी कॉरिडोर पर 23-24 जनवरी की आधी रात को भी धमाका किया गया था. ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह कॉरिडोर अब आतंकियों के निशाने पर आ गया है?
पहले फतेहगढ़ साहिब और अब पटियाला में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के रेलवे ट्रैक को उड़ाने की कोशिश सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े तो करता ही है, साथ ही यह आशंका भी जताई जा रही है यह कॉरिडोर आतंकियों के निशाने पर आ गया है और वे इसे उड़ाने की साजिश में लगे हैं. पटियाला से पहले फतेहगढ़ साहिब के नजदीक इसी कॉरिडोर पर 23-24 जनवरी की दरमियानी रात को भी बड़ा धमाका किया गया था.

12 फीट तक ट्रैक को पहुंचा नुकसान

तब खानपुर गांव के पास रात 11 बजे हुए इस धमाके ने रेल पटरी को क्षतिग्रस्त कर दिया था. इस दौरान वहां से गुजर रही मालगाड़ी के इंजन को भी नुकसान पहुंचा था, जिससे लोको पायलट घायल हो गया. धमाके की वजह से 12-15 फीट तक पटरी उखड़ गई और मालगाड़ी के इंजन को नुकसान पहुंचा था. धमाके के बाद प्राथमिक जांच में 12 फीट ट्रैक को नुकसान होने की पुष्टि हुई थी.

जल्द साजिश का पर्दाफाश करेंगेः SSP

अब एक बार फिर से इसी कॉरिडोर पर जनवरी वाले घटनास्थल से करीब 40 से 50 किलोमीटर पीछे उसी तरह से धमाका करके रेलवे ट्रैक को उड़ाने की कोशिश की गई है. धमाके को लेकर पटियाला के SSP वरुण शर्मा ने कहा, “पटियाला पुलिस के पास कल रात एक लो इंटेंसिटी ब्लास्ट की सूचना आई थी. शंभू बॉर्डर के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की जानकारी मिली. हम मौके पर पहुंचे तो हमने देखा कि ये लो इंटेंसिटी ब्लास्ट नहीं बल्कि डेटोनेशन की एक कोशिश थी.
उन्होंने कहा, “डेटोनेशन की कोशिश के दौरान डेटोनेट करने वाले शख्स की मौत हो गई है. शव वहां से बरामद कर लिया गया है. मौके से हमें एक सिमकार्ड भी बरामद हुआ है. साथ ही कई अन्य सबूत भी मिले हैं. GRP समेत अन्य जांच एजेंसियों के साथ मिलकर जांच की जा रही है, जल्द ही हम इस साजिश का पर्दाफाश करेंगे.”

अमृतसर में 11 हजार लीटर लाहन बरामद:9 ड्रम जब्त; तिरपालों से ढककर छिपाए थे, आबकारी विभाग ने मौके पर की नष्ट

0

आबकारी विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर ही पूरी बरामद लाहन को नष्ट कर दिया

अमृतसर में चल रही अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में आबकारी विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। भिंडी सैदां क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में लाहन बरामद की गई। यह अभियान उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर चलाया जा रहा था।
आबकारी इंस्पेक्टर जगदीप कौर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने थाना भिंडी सैदां के अंतर्गत गांव भिंडी सैदां में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी के दौरान अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई, जहां लावारिस जगहों पर जमीन के अंदर तिरपालों से ढककर ड्रम छिपाए गए थे।
11,000 लीटर लाहन बरामद
टीम को मौके से करीब 9 ड्रम बरामद हुए, जिनमें अवैध कच्ची शराब (लाहन) भरी हुई थी। कुल मिलाकर लगभग 11,000 लीटर लाहन बरामद की गई। यह शराब अवैध तरीके से तैयार की जा रही थी और उसे छिपाकर रखा गया था।
अवैध कच्ची शराब (लाहन)
अवैध कच्ची शराब (लाहन)
लाहन नष्ट, अभियान जारी रहेगा
आबकारी विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर ही पूरी बरामद लाहन को नष्ट कर दिया, ताकि इसका किसी भी प्रकार से इस्तेमाल न हो सके। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब का धंधा करने वालों में डर का माहौल बन गया है। आबकारी विभाग ने साफ किया है कि अवैध शराब के खिलाफ यह मुहिम लगातार जारी रहेगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जालंधर में बारिश से बदला मौसम, तापमान में गिरावट:अगले 48 घंटे तक रुक-रुक कर बरसेंगे बादल, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी की चेतावनी

0

जालंधर में मंगलवार (28 अप्रैल) सुबह हुई बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से राहत दी है।

इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज शहर का अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहने का अनुमान है। इस खुशनुमा मौसम ने न केवल लोगों को तपिश से निजात दिलाई है, बल्कि आने वाले दिनों के लिए भी ठंडक की उम्मीद जगा दी है।
सुबह की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ
जालंधर में उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था। आज सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली और आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा लिया। सुबह सवेरे शुरू हुई बारिश ने शहर को पूरी तरह से सराबोर कर दिया। बारिश से लोगों ने राहत महसूस की।
बारिश के PHOTOS
लोगों को गर्मी से मिली राहत
लगातार बढ़ते तापमान के कारण जालंधरवासी लू और पसीने वाली गर्मी से परेशान थे। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। हालांकि, बारिश के बाद तापमान में कमी आई है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले 24 से 48 घंटों के दौरान रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को लू के प्रकोप से राहत मिलती रहेगी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी इस बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है, ताकि वायरल बुखार या संक्रमण से बचा जा सके।