Saturday, October 3, 2026
Home Blog Page 13

IPL 2026: अभिषेक शर्मा के सिर पर सजी ऑरेंज कैप, मलिंगा ने भी किया कमाल

0

मुंबई और हैदराबाद के बीच खेले मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के दावेदार भी बदल गए हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 41वां मैच खेला गया. इस मुकाबले के बाद भी मुंबई इंडियंस की तकदीर तो नहीं बदली लेकिन IPL 2026 के ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के हकदार जरूर बदल गए. उनके चेहरे बदल गए. इस मुकाबले से पहले तक जो टोपी वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार के सिर की शोभा बढ़ाए थीं, वो अब अभिषेक शर्मा और ईशान मलिंगा के सिर सज गई. ऑरेंज कैप और पर्पल कैप पर कब्जा जमाने वाले अभिषेक शर्मा और ईशान मलिंगा दोनों सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं.

ऑरेंज कैप में अभिषेक, पर्पल कैप में मलिंगा निकले आगे

मुंबई इंडियंस की हार में अपनी भूमिका निभाते हुए इन दोनों खिलाड़ियों ने IPL 2026 के ऑरेंज कैप और पर्पल कैप पर कब्जा किया. अभिषेक शर्मा, जो मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले तक, ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी से 20 रन पीछे दूसरे नंबर पर चल रहे थे, वो अब 15 साल के बल्लेबाज से 25 रन आगे निकलते हुए नंबर 1 बन गए हैं. वहीं पर्पल कैप की रेस में कांटे की टक्कर ईशान मलिंगा, भुवनेश्वर कुमार, जोफ्रा आर्चर और अंशुल कंबोज के बीच चल रही है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के बाद पर्पल कैप फिलहाल ईशान मलिंगा के पास आ गई है.

वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर खिसके

ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक शर्मा ने ही नहीं बल्कि सनराइजर्स हैदराबाद के एक और बल्लेबाज हेनरिक क्लासन ने भी वैभव सूर्यवंशी को पीछे कर दिया है. अभिषेक शर्मा के 9 मैचों के बाद 425 रन हैं और वो ऑरेंज कैप के फिलहाल नए मालिक हैं. वहीं इस रेस में हेनरिक क्लासन 9 मैचों में 414 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं. जबकि, 9 मैचों के बाद पूरे 400 रन बनाने वाले राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं.

Punjab में आज से शुरु होगी डिजिटल जनगणना: नागरिक घर बैठे भर सकेंगे जानकारी

पंजाब में जनगणना प्रक्रिया आज से एक नए डिजिटल माध्यम से शुरू हो रहा है।

बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज संगरूर से इस विशेष स्व-गणना अभियान की शुरुआत करेंगे, जो 14 मई तक चलेगा। इस पहल के जरिए राज्य सरकार ने पहली बार लोगों को घर बैठे अपनी जानकारी खुद ऑनलाइन भरने की सुविधा दी है।

क्या है स्व-गणना ?

यह एक ऑनलाइन प्रक्रिया है, जिसमें नागरिक सरकारी सर्वे टीम के आने से पहले ही अपनी जनगणना से जुड़ी जानकारी वेब पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। यह सुविधा पूरी तरह वैकल्पिक है। जो लोग ऑनलाइन जानकारी नहीं भरना चाहते, उनके लिए पारंपरिक घर-घर सर्वे जारी रहेगा।

67 हजार कर्मचारी होंगे तैनात

राज्यभर में इस पूरी प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए करीब 67,000 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद भी सरकारी कर्मचारी घर आकर जानकारी का सत्यापन करेंगे।

दो चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया

पहला चरण 15 मई से 13 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें मकानों की सूची और आवास से जुड़ी जानकारी एकत्र की जाएगी। इस दौरान कर्मचारी घर-घर जाकर 33 अहम सवाल पूछेंगे, जो घर की सुविधाओं और जीवन स्तर से संबंधित होंगे।

कब और कैसे भरें फॉर्म?

स्व-गणना पोर्टल सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक सक्रिय रहेगा। नागरिक अपने मोबाइल या लैपटॉप के जरिए 16 भाषाओं में उपलब्ध फॉर्म भर सकते हैं।

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

ऑनलाइन जानकारी भरते समय कुछ सावधानियां बेहद जरूरी हैं:
OTP या लॉगिन डिटेल किसी के साथ साझा न करें
आधार, पैन या बैंक से जुड़ी जानकारी अपलोड करने की जरूरत नहीं है
सही लोकेशन और परिवार की सटीक जानकारी ही दर्ज करें
फॉर्म पूरा होने के बाद SE ID के साथ सफलता संदेश जरूर देखें

इन सवालों से रहें सावधान

अगर कोई कर्मचारी इन तीन विषयों पर सवाल पूछे, तो जवाब देने से बचें:
मासिक आय या बैंक बैलेंस
आधार, पैन या अन्य पहचान पत्र की मांग।
बैंक खाता या OTP जैसी निजी जानकारी।

जनगणना के दिलचस्प नियम

लंबे समय से साथ रह रहे लिव-इन कपल को ‘विवाहित’ माना जाएगा।
मोबाइल में FM होने पर उसे ‘रेडियो’ माना जाएगा।
यूट्यूब देखना ‘टीवी’ नहीं माना जाएगा, टीवी अलग होना जरूरी है।
ट्रैक्टर को कार/जीप की श्रेणी में शामिल नहीं किया जाएगा।
इस नई पहल के जरिए सरकार जनगणना प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी, आसान और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है।

आज Srinagar-Katra वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री, 8 से 20 की गई कोच की संख्या

 रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज जम्मू-कश्मीर में एक अहम रेल सेवा की शुरुआत करने जा रहे हैं।

 रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज जम्मू-कश्मीर में एक अहम रेल सेवा की शुरुआत करने जा रहे हैं। वे जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। अब तक यह ट्रेन श्रीनगर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक चलती थी, लेकिन अब इसे जम्मू तवी तक बढ़ा दिया गया है। इससे देश की आधुनिक वंदे भारत ट्रेन सीधे जम्मू-कश्मीर के बड़े शहर और प्रमुख रेलवे केंद्र से जुड़ जाएगी।

इंजीनियरिंग के बड़े प्रोजेक्ट का निरीक्षण

इस कार्यक्रम के बाद रेल मंत्री उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक के तहत बने दो बड़े पुलों का भी निरीक्षण करेंगे। इनमें अंजी ब्रिज और चेनाब ब्रिज शामिल हैं, जिन्हें भारत की प्रमुख इंजीनियरिंग उपलब्धियों में गिना जाता है।
जब नरेंद्र मोदी ने 6 जून 2025 को कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की थी, तब इस ट्रेन में केवल 8 कोच थे, लेकिन यात्रियों की बढ़ती संख्या और मांग को देखते हुए अब इसमें 20 कोच जोड़ दिए गए हैं। कोच बढ़ने से ट्रेन की बैठने की क्षमता दोगुनी से ज्यादा हो गई है। इससे टिकट के लिए लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी, खासकर तीर्थयात्रा और पर्यटन के व्यस्त समय में।

यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

इस फैसले से खास तौर पर उन यात्रियों को राहत मिलेगी, जिन्हें पहले सीट न मिलने की वजह से यात्रा टालनी पड़ती थी। अब तीर्थयात्री, पर्यटक और रोजाना सफर करने वाले स्थानीय लोग आसानी से इस ट्रेन का लाभ उठा सकेंगे।

कब से शुरू होगी नियमित सेवा

आज हरी झंडी दिखाने के साथ इस ट्रेन की पहली यात्रा शुरू होगी। वहीं जम्मू तवी से श्रीनगर तक चलने वाली यह विस्तारित वंदे भारत एक्सप्रेस 2 मई 2026 से नियमित रूप से चलेगी। करीब 266 किलोमीटर लंबे इस रूट पर दो जोड़ी ट्रेन सेवाएं चलाई जाएंगी, जिससे जम्मू और कश्मीर घाटी के बीच यात्रा और भी आसान और तेज हो जाएगी।

Amritsar में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 6 किलो हेरोइन बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार

0

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस इकाई ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नशा तस्करी से जुड़े एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। बता दें कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अमृतसर-जालंधर हाईवे पर अड्डा मानावाला के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से लगभग 6 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के निर्देशों पर काम कर रहा था। यह हैंडलर दुबई (यूएई) से नेटवर्क को संचालित कर रहा था और उसका संबंध सुल्तानविंड निवासी अंतरप्रीत सिंह से बताया जा रहा है। अंतरप्रीत सिंह पहले से ही कई आपराधिक मामलों में नामजद है और नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ माना जाता है।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पूरे गिरोह की जड़ों तक पहुंचने और अन्य सदस्यों की पहचान के लिए गहन जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयों का उद्देश्य राज्य में सक्रिय ड्रग नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना और पंजाब को नशामुक्त बनाने की दिशा में सख्त कदम उठाना है।

Entertainment: ‘ताकतवर कहानियां दुनिया बदल सकती हैं’, ‘Mardaani 3’ की सफलता पर Rani Mukerji का बयान

मर्दानी 3 ने भारत में ₹53 करोड़ से अधिक का नेट कारोबार किया, जिससे यह इस फ्रेंचाइज़ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

 मर्दानी 3, जिसे यश राज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है और जिसमें रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में हैं, स्ट्रीमिंग पर एक बड़ी सफलता के रूप में उभरी है। फिल्म अपनी मजबूत थिएट्रिकल रन के बाद 30 दिनों तक नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड करती रही। मर्दानी 3 ने कल नेटफ्लिक्स पर 30 दिन पूरे किए, जो इस चर्चित फ्रेंचाइज़ के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो देश की एकमात्र सफल महिला-प्रधान फिल्म फ्रेंचाइज़ बनी हुई है।
मर्दानी 3 ने भारत में ₹53 करोड़ से अधिक का नेट कारोबार किया, जिससे यह इस फ्रेंचाइज़ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। फिल्म ने सिनेमाघरों में 50 दिन भी पूरे किए, जो आज के समय में एक दुर्लभ उपलब्धि मानी जाती है। ओपनिंग डे पर, मर्दानी 3 ने उम्मीदों को पार करते हुए फ्रेंचाइज़ और रानी मुखर्जी की सोलो फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की। फिल्म ने पहले दिन ₹4 करोड़ का कलेक्शन किया, जो भारत में एक महिला-प्रधान फिल्म के लिए एक मजबूत शुरुआत थी।
रानी ने कहा, “मेरे लिए मर्दानी 3 का सफर बेहद भावनात्मक है क्योंकि इसने हर जगह दर्शकों से जुड़ाव बनाया है पहले सिनेमाघरों में और अब दुनिया भर में नेटफ्लिक्स पर। फिल्म का थिएट्रिकल रन बहुत मजबूत रहा, इसने महिला-प्रधान एक्शन फिल्म और फ्रेंचाइज़ के लिए कई मील के पत्थर पार किए, और आज इसे पूरे एक महीने तक स्ट्रीमिंग पर टॉप फिल्मों में ट्रेंड करते देखना बेहद विनम्र करने वाला अनुभव है।
यह सफलता एक बदलाव को दर्शाती है दर्शक अब हर प्लेटफॉर्म पर ताकतवर महिला-प्रधान कहानियों को अपना रहे हैं। यह साबित करता है कि उद्देश्यपूर्ण कंटेंट, साहस, न्याय और वास्तविक मुद्दों पर आधारित कहानियां न सिर्फ व्यावसायिक रूप से सफल हो सकती हैं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी प्रभावशाली होती हैं।
एक महिला-प्रधान एक्शन फिल्म का सिनेमाघरों में मजबूती से टिके रहना और फिर हफ्तों तक स्ट्रीमिंग पर टॉप पर ट्रेंड करना एक बात साफ बताता है: दर्शक ताकत, उद्देश्य और सच्चाई से प्रेरित कहानियां चाहते हैं। इस तरह की सफलता मेरे लिए बहुत मायने रखती है ईमानदारी, भावना और मजबूत नैतिक आवाज वाली कहानियां कहीं भी पहुंच सकती हैं। वे थिएटर से शुरू होकर दुनिया भर के लाखों दिलों में अपनी जगह बना सकती हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “इसको और खास बनाता है यह तथ्य कि पूरी मर्दानी फ्रेंचाइज़ को एक साथ फिर से खोजा जा रहा है यह बताता है कि यह कहानी सिर्फ मनोरंजन नहीं है, बल्कि एक ऐसी आवाज है जो लगातार लोगों के साथ गूंज रही है। मर्दानी फ्रेंचाइज़ की फिल्मों का करीब तीन महीने से स्ट्रीमिंग पर ट्रेंड करना इस बात का संकेत है कि यह फ्रेंचाइज़ ऐसे विषयों पर बात कर रही है जो प्रासंगिक और महत्वपूर्ण हैं।
शिवानी शिवाजी रॉय अब सिर्फ एक किरदार नहीं रह गई हैं; उन्होंने भारत और दुनिया भर के लोगों के दिलों और दिमाग में अपनी जगह बना ली है, और यही वजह है कि इस फ्रेंचाइज़ को लगातार प्यार मिल रहा है। मर्दानी 3 को दुनिया भर में मिली प्रतिक्रिया यह साबित करती है कि महिला-प्रधान कहानियां सीमित नहीं हैं, वे सार्वभौमिक हैं।”
मर्दानी फ्रेंचाइज़ कहानी कहने की उत्कृष्टता और दर्शकों के जुड़ाव का एक मानक बन चुकी है, जिसने इसे भारत की सबसे प्रभावशाली सिनेमाई श्रृंखलाओं में से एक के रूप में स्थापित किया है। अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित मर्दानी 3, फ्रेंचाइज़ की मजबूत और सामाजिक रूप से प्रासंगिक कहानी कहने की विरासत को आगे बढ़ाती है।
यह श्रृंखला अब 12 वर्षों में फैली एक प्रमाणित थिएट्रिकल प्रॉपर्टी बन चुकी है, उस जॉनर में जो पारंपरिक रूप से पुरुष सितारों द्वारा संचालित रहा है। रानी मुखर्जी ने अपने 30वें वर्ष में एक लीडिंग लेडी के रूप में एक बार फिर सोलो थिएट्रिकल सफलता हासिल की है यह एक दुर्लभ उपलब्धि है जो भारतीय फिल्म उद्योग में उनकी लंबी उम्र और निरंतर बॉक्स ऑफिस विश्वसनीयता को दर्शाती है। इस परिणाम के साथ, मर्दानी सीरीज़ ने हिट फिल्मों की हैट्रिक पूरी कर ली है और यह भारत की एकमात्र सफल महिला-प्रधान फ्रेंचाइज़ बनी हुई है, साथ ही भारतीय सिनेमा के इतिहास में एकमात्र हिट महिला-पुलिस फिल्म फ्रेंचाइज़ भी है।

Mohali में रिलायंस गोदाम में लगी आग:ग्रॉसरी व राशन जला, खड़े वाहन भी चपेट में; दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

0

मोहाली में बनूड़ के नजदीक स्थित खेड़ी गांव में रिलायंस के एक गोदाम में अचानक आग लग गई।

मोहाली में बनूड़ के नजदीक स्थित खेड़ी गांव में रिलायंस के एक गोदाम में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गोदाम में रखा ग्रॉसरी का सामान, राशन और अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने के बाद गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखीं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आग ने पास में खड़े एक वाहन को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह भी बुरी तरह जल गया।
आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गोदाम में रखा सामान जल गया।
आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गोदाम में रखा सामान जल गया।
आग पर काबू पाने के लिए प्रयास जारी
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दी गईं। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।
गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखीं।
गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखीं।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है और आग पूरी तरह बुझने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Rajpura Railway Track धमाके के बाद अब स्कूलों को मिली बम धमकी, जांच में जुटी एजेंसियां

0

पटियाला शहर के स्कूलों में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है।

पटियाला शहर के स्कूलों में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। बता दें कि आज कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर स्कूल प्रबंधन ने तुरंत अभिभावकों को संदेश भेजकर बच्चों को घर ले जाने के निर्देश दिए।
धमकी भरे ईमेल से मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना सामने आई हो। इससे पहले 9 अप्रैल को भी पटियाला के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस दौरान भी प्रशासन और स्कूल प्रबंधन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। बताया गया था कि धमकी में कुछ प्रमुख स्कूलों के नाम भी शामिल थे, जिनमें यादविंद्र पब्लिक स्कूल का नाम सामने आया था।
लुधियाना में भी स्कूलों को मिली थी धमकी
हाल ही में 23 अप्रैल को लुधियाना के कई स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले थे। इनमें स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल, पौदार इंटरनेशनल स्कूल, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल और बीआरएस नगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल शामिल थे।
इसके अलावा, 10 मार्च को भी लुधियाना के तीन सीबीएसई स्कूलों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए थे। उस समय सुबह करीब 7 बजे स्कूलों को भेजे गए ईमेल में परिसर में बम होने का दावा किया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं और पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई थी।

जालंधर सिटी-दिल्ली जंक्शन आज रद्द रहेगी:यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, लुधियाना से रवाना होगी ट्रेन; वापसी यात्रा पर भी पडे़गा असर

जालंधर सिटी-दिल्ली जंक्शन आज जालंधर-लुधियाना के बीच रद्द रहेगी।

जालंधर सिटी-दिल्ली जंक्शन आज (29 अप्रैल) जालंधर-लुधियाना के बीच रद्द रहेगी। यह ट्रेन लुधियाना जंक्शन से दिल्ली के लिए रवाना होगी। दिल्ली और पंजाब के बीच सफर करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस भी दिल्ली से 2 बजकर 45 मिनट पर चलेगी, लेकिन जालंधर नहीं आएगी। ट्रैक रिपेयर के चलते इसे लुधियाना तक ही चलाया गया है। रेलवे ने परिचालन संबंधी बाधाओं का हवाला देते हुए दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के सफर में कटौती की है।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने इस बदलाव की पुष्टि की है। यह निर्णय रेलवे के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। इस बदलाव का सीधा असर जालंधर और लुधियाना के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।
इन ट्रेनों के रूट में हुई कटौती
रेलवे के आधिकारिक बयान के अनुसार, ट्रेन नंबर इसी तरह, वापसी की यात्रा पर भी इसका असर दिखेगा। ट्रेन नंबर 14682 (जालंधर सिटी-दिल्ली जंक्शन) जो आज 29 अप्रैल 2026 को जालंधर से चलने वाली थी, वह अब जालंधर से नहीं चलेगी। यह ट्रेन लुधियाना जंक्शन से दिल्ली के लिए रवाना होगी। यानी जालंधर से लुधियाना के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।
यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह
रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि लुधियाना और जालंधर के बीच का खंड इन दो दिनों के लिए इन विशिष्ट ट्रेनों की सेवाओं से वंचित रहेगा। अचानक हुए इस बदलाव से उन यात्रियों को परेशानी हो सकती है, जिन्होंने पहले से जालंधर के लिए आरक्षण करा रखा है।
रेलवे ने पूछताछ काउंटरों को अलर्ट पर रखा
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से विनम्र अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे के हेल्पलाइन नंबर या आधिकारिक पूछताछ सेवा के माध्यम से ट्रेनों की वर्तमान स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। स्टेशन पर किसी भी भ्रम से बचने के लिए रेलवे ने पूछताछ काउंटरों को भी अलर्ट पर रखा है।

Amritsar : जोर लगाके हईशा… बंस के अंदर बैठे कैदी, पुलिसवाले लगाते रहे गाड़ी को धक्का

0

अमृतसर में कैदियों को ले जा रही पुलिस बस खराब होने पर पुलिसकर्मियों को धक्का लगाते देखा गया.

अमृतसर के खजाना गेट के बाहर एक हैरान करने वाला नजारा दिखा. कैदियों को कोर्ट ले जा रही पुलिस बस अचानक रास्ते में खराब हो गई. इस दौरान पुलिसकर्मियों को खुद बस से उतरकर उसे धक्का लगाते हुए देखा गया. इस घटना का वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मचारी कैदियों से भरी बस को चलाने के लिए हाथों से धक्का लगा रहे हैं. यह दृश्य सामने आने के बाद अमृतसर सेंट्रल जेल प्रशासन और पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. लोगों का कहना है कि यह प्रशासन की लापरवाही और तैयारियों की कमी को दर्शाता है.
वीडियो वायरल, व्यवस्था पर उठे सवाल
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और जेल प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि कैदियों की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहनों की नियमित जांच जरूरी है, लेकिन इस मामले में लापरवाही दिखाई दी।
जेल वैन को चार पुलिसकर्मी धक्का लगा रहे हैं।
जेल वैन को चार पुलिसकर्मी धक्का लगा रहे हैं।
वीडियो एक राहगीर द्वारा बनाई गई
यह वीडियो एक राहगीर द्वारा बनाई गई है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैदियों से भरी एक जेल वैन को चार पुलिसकर्मी धक्का लगा रहे हैं, जिनमें से तीन वर्दी में हैं और एक बिना वर्दी के। यह शहर का भीड़भाड़ वाला इलाका है, जहां यह वीडियो रिकॉर्ड की गई है। इस वैन का नंबर PB02DY3025 है।

प्रियांश आर्य का ऐसा छक्का! बॉल लगने से स्टैंड्स में बैठा फैन हुआ लहूलुहान

0

 चोट लगने के चलते मैदान पर एक दर्शक का खून निकल आया.

IPL 2026 में 28 अप्रैल को खेला मुकाबला पंजाब किंग्स की हार और राजस्थान रॉयल्स की जीत के साथ तो खत्म हुआ लेकिन इस मुकाबले के दौरान स्टेडियम में एक क्रिकेट फैन का खून भी निकल आया. ऐसा उस दौरान हुआ जब पंजाब किंग्स बैटिंग कर रही थी. स्टेडियम में ऐसा कोई हाथापाई या किसी तरह के संघर्ष की वजह से नहीं हुआ, बल्कि क्रिकेट फैन के खून निकलने की वजह प्रियांश आर्या के बल्ले से निकला वो छक्का रहा, जिस पर स्टेडियम में बैठा एक बुजुर्ग शख्स बुरी तरह घायल हो गया और उसका खून निकल आया.

प्रियांश आर्या के छक्के ने पंजाब किंग्स के फैन का निकाला खून

प्रियांश आर्या ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 11 गेंदों पर 29 रन बनाए, जिसमें 5 चौके के साथ एक छक्का लगाया. उनका लगाया वो इकलौता छक्का ही स्टेडियम में बैठे पंजाब किंग्स के बुजुर्ग फैन के लिए घातक साबित हुआ. प्रियांश के लगाए सिक्स पर गेंद ने सीधा जाकर उस बुजुर्ग क्रिकेट फैन के चेहरे को हिट किया. गेंद आंख और नाक के बीच के एरिया पर जाकर लगी. नतीजा ये हुआ जहां गेंद लगी वो जगह खून से लहूलुहान हो गई.

घायल फैन को तुरंत दिया गया मेडिकल ट्रिटमेंट

प्रियांश आर्या के छक्के पर बुरी तरह घायल होने के बाद स्टेडियम में मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत उस शख्स की जांच की और उनका उपचार किया. उन्होंने इनकी मरहम-पट्टी की, जिससे खून के बहाव को रोका गया. आमतौर पर IPL के आयोकर स्टेडियम के अंदर किसी को लगने वाले चोट या नुकसान को लेकर सीधे-सीधे जिम्मेदार नहीं होते. ऐसा टिकट के नियम में भी लिखा होता है. लेकिन, आयोजक दर्शकों को किसी भी प्रकार के जोखिम को लेकर सावधान जरूर करते हैं. मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत उनकी प्राथमिक जांच के साथ साथ जरूरत पड़ने पर अस्पताल पहुंचाने में भी मदद की जाती है.
इस तरह के मामलों में कई बार हमने उन खिलाड़ियों को भी घायल दर्शकों की मदद करते देखा है. हार्दिक पंड्या, विराट कोहली इसके उदाहरण है, जिन्होंने अपने शॉट पर घायल क्रिकेट फैंस के उपचार में मदद की है या फिर मैच के बाद उनके पास जाकर उनके उनका हाल पूछा और माफी भी मांगी है.