Friday, October 2, 2026
Home Blog Page 11

Punjab Kings की लगातार दूसरी हार, होल्डर के दम पर गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक

0

गुजरात टाइटंस की इस सीजन में ये छठी जीत है और उसने प्लेऑफ की रेस को रोमांचक बना दिया है.

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 में लगातार तीसरी जीत हासिल करते हुए प्लेऑफ की रेस को रोमांचक बना दिया है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात ने छोटे स्कोर वाले एक रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया. आखिरी ओवर तक चले इस मैच में वॉशिंगटन सुंदर ने छक्का जमाकर टीम को जीत दिलाई. गुजरात की जीत के स्टार जेसन होल्डर रहे, जिन्होंने 4 विकेट लेकर पंजाब की धज्जियां उड़ा दीं. वहीं लीग में नंबर-1 चल रही पंजाब किंग्स की ये लगातार दूसरी हार है.

होल्डर-सिराज ने पंजाब को निपटाया

अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी की लेकिन इस बार उसका टॉप ऑर्डर बुरी तरह ध्वस्त हो गया. पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों को पस्त करने वाले गुजरात के तेज गेंदबाजी आक्रमण ने इस बार पंजाब का शिकार किया. मोहम्मद सिराज ने पहले ओवर में ही 2 विकेट झटक लिए, जबकि सिर्फ 47 रन तक कप्तान अय्यर समेत आधी टीम ढेर हो गई थी. यहां से सूर्यांश शेडगे और मार्कस स्टोइनिस ने पंजाब की लाज बचाई.
सूर्यांश ने तो एक ही ओवर में 3 छक्के और 2 चौके ठोके और सिर्फ 23 गेंदों में अपना पहला IPL अर्धशतक पूरा किया. दोनों ने 44 गेंदों में 79 रन की साझेदारी की. शेडगे ने 57 रन बनाए तो स्टोइनिस ने 40 रन की पारी खेली. वहीं अंत में मार्को यानसन ने तेजी से 20 रन बटोरे. इसके दम पर टीम किसी तरह 165 रन तक पहुंच पाई. गुजरात के लिए होल्डर ने सिर्फ 24 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि सिराज और रबाडा को भी 2-2 सफलता मिली.

सुदर्शन और सुंदर ने जीत तक पहुंचाया

मगर इसके जवाब में गुजरात ने भी दूसरे ओवर में ही कप्तान शुभमन गिल (5) का विकेट गंवा दिया. मगर साई सुदर्शन और जॉस बटलर (26) ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में बनाए रखा. एक तरफ से विकेट गिरते रहे लेकिन सुदर्शन जमे रहे और स्कोर को आगे बढ़ाते रहे. सुदर्शन ने इस सीजन में चौथी बार 50 का आंकड़ा पार करते हुए टीम को 120 रन के पार पहुंचा.
यहां पर पंजाब ने सुदर्शन (57) समेत कुछ विकेट लेकर वापसी की कोशिश की लेकिन वॉशिंगटन सुंदर दूसरी ओर से जमे रहे. आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी, जिसमें अरशद खान ने एक चौका लगाया, जबकि 5वीं गेंद पर छक्का जमाकर सुंदर (40 नाबाद) ने टीम को जीत दिलाई. पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह और विजयकुमार वैशाक ने 2-2 विकेट लिए. गुजरात की इस सीजन में ये छठी जीत है, जबकि पंजाब की दूसरी हार है.

West Bengal Election Results 2026Updates: बंगाल में TMC का भी बुरा हाल, रुझानों में BJP को बहुमत

पश्चिम बंगाल में मतदान के बाद लोगों को यह जानने की बेताबी थी कि इस बार भी ममता दीदी की पार्टी टीएमसी वापसी करेगी या फिर बीजेपी पहली बार जीत हासिल करके राज्य में सरकार बनाएगी?

भवानीपुर सीटः तीसरे दौर के बाद ममता को मिली बढ़त

भवानीपुर सीट से कांटे की टक्कर चल रही है. तीसरे दौर में ममता ने फिर से बढ़त बना ली है. दूसरे दौर तक बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी को 1558 वोटों को बढ़त मिली थी. लेकिन तीसरे दौर में वापसी करते हुए ममता को 898 मतों की बढ़त मिल गई है. यहां 20 दौर की गिनती होनी है.

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बहुमत!

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है. 294 में से 293 सीटों पर आए रुझान में बीजेपी को 167 सीटों पर बढ़त मिली है, जबकि टीएमसी के खाते में 116 सीट आती दिख रही है. कांग्रेस को महज 5 तो लेफ्ट को 2 सीटों पर बढ़त है.

Wb1

  • BHABANIPUR Vidhan Sabha Election Result: भवानीपुर में ममता लगातार पीछे

    पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट से ममता लगातार पीछे चल रही हैं. 2 दौर की गिनती के बाद बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी को बढ़त बरकरार है. सुवेंदु को 1558 वोटों को बढ़त मिली हुई है. यहां 20 दौर की गिनती होनी है.
    बंगालः लेफ्ट और कांग्रेस का हुआ बुरा हाल
    पश्चिम बंगाल में TMC और BJP के बीच आर-पार की लड़ाई चल रही है. 294 में 275 सीटों के मिले रुझान में बीजेपी को 140 सीटों पर बढ़त मिली है. टीएमसी को 122 पर बढ़त मिल गई है. लेफ्ट और कांग्रेस का बुरा हाल हो गया है. लेफ्ट को 2 तो कांग्रेस को 6 सीटों पर बढ़त मिली हुई है.

    भवानीपुर में कांटे की टक्कर होगीः सुवेंदु अधिकारी

    बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुवेंदु अधिकारी ने मतों की गिनती के बीच कहा कि भवानीपुर सीट पर कांटे की टक्कर रहेगी. मेरी 3 गुना से लीड चल रही है.

    नंदीग्राम सीट से भी सुवेंदु की बढ़त बरकरार

    पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम सीट पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुवेंदु अधिकारी करीब 3 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. वह भवानीपुर सीट से भी आगे चल रहे हैं.

    झाड़ग्राम में सभी सीटों पर बीजेपी आगे

    पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के जिस झाड़ग्राम जिले में झालमुड़ी खाई थी वहां की सभी सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. जिले में 3 विधानसभा सीटें हैं.

    WB Vidhan Sabha Election Result: बढ़त में कांग्रेस ने खोला खाता

    सत्तारुढ़ TMC और BJP में कांटे की टक्कर के बीच कांग्रेस ने बढ़त के मामले में खाता खोल लिया है. उसे 3 सीटों पर बढ़त मिल गई है.

    बीजेपी की बढ़त 100 के पार

    पश्चिम बंगाल में शुरुआती दौर से ही कड़ा मुकाबला दिख रहा है. सत्तारुढ़ TMC और BJP में कांटे की टक्कर है. 293 में से 221 सीटों पर आए रुझान में बीजेपी को 110 तो टीएमसी के 105 सीटों पर बढ़त मिली हुई है.

    ममता से आगे निकले सुवेंदु अधिकारी

    पश्चिम बंगाल में कड़ा मुकाबला चल रहा है. सत्तारुढ़ TMC और BJP में कड़ी फाइट है. भवानपुर सीट से ममता पिछड़ गई हैं और सुवेंदु अधिकारी आगे निकल गए हैं.

    शुरुआती 20 मिनट में आगे निकली बीजेपी

    पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझान में BJP राज्य में सत्तारुढ़ TMC को कड़ी टक्कर दे रही है. 20 मिनट की शुरुआती मतणना में BJP को 63 तो टीएमसी को 52 सीटों पर बढ़त मिली है.

    WB Vidhan Sabha Election Result: BJP शुरुआती रुझान में TMC से आगे

    पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझान में भवानीपुर सीट से ममता आगे चल रही हैं. जबकि राज्य में शुरुआती रुझान में BJP TMC से आगे निकल गई है. BJP को 14 तो टीएमसी को 11 सीटों पर बढ़त मिली है.

    बंगाल में मतगणना शुरू

    पश्चिम बंगाल में 294 सीटों में से 293 सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है. पहले बैलेट मतों की गिनती शुरू होगी.

    भगवान हमारे साथः सुवेंदु अधिकारी

    पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “मैंने लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की. भगवान हमारे साथ हैं. राज्य में एक ऐसी सरकार आने वाली है जो सनातन धर्म के हितों की रक्षा करेगी.”

    सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देब पहुंचे मतगणना केंद्र

    पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी के मेयर और सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार गौतम देब मतगणना केंद्र पर पहुंच गए हैं.

    बिजली कट हमारे हाथ में नहीं, हमारे पास जनरेटरः CEO

    पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि सभी जगह हमारी तैयारियां हैं. हमने मतगणना के लिए 3 लेयर की सिक्योरिटी लेयर बनाई है. फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है. मतगणना के दौरान बिजली कट कौन करता है, यह हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन यहां पर जनरेटर भी है.

    मतदान केंद्रों पर सब ठीकः हुमायूं कबीर

    हुमायूं कबीर ने कहा, “मतदान केंद्रों पर सब कुछ पूरी तरह से ठीक है. चुनाव आयोग ने मतगणना प्रक्रिया के संबंध में भी अच्छे निर्णय लिए हैं, जो एक सकारात्मक कदम है.” उन्होंमे कहा, “यहां तैनात चुनाव आयोग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सब कुछ सुचारू रूप से और सुरक्षित ढंग से हो, और किसी को भी किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े. जनता, जिन्होंने समर्थन दिया है और मतदान किया है, उन्हें निष्पक्ष और अच्छा परिणाम मिलना चाहिए. कोई मुद्दा या समस्या नहीं है. सब कुछ ठीक रहेगा.”

    भवानीपुरः TMC और BJP के लोगों के बीच जुबानी जंग

    हाई प्रोफाइल भवानीपुर क्षेत्र में एक मतगणना केंद्र के मुख्य द्वार के बाहर TMC और BJP के एजेंट्स तथा कोलकाता पुलिस के बीच ज़ुबानी झड़प हो हुई. पुलिस ने दोनों ही पार्टियों के एजेंट्स को पेन, कागज आदि लेकर मतगणना केंद्र में प्रवेश करने से रोक दिया था.

    फाल्टा सीट पर नहीं होगी मतगणना

    पश्चिम बंगाल की फाल्टा सीट पर आज मतगणना नहीं होगी क्योंकि यहां पर 21 मई को फिर से चुनाव कराए जाएंगे. चुनाव आयोग ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उल्लंघन को देखते हुए राज्य के दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र पर 21 मई को फिर से मतदान कराने का आदेश दिया. इस क्षेत्र की मतगणना 24 मई को होगी.

    बंगालः काउंटिंग से पहले हेरफेर के आरोप

    पश्चिम बंगाल में 293 विधानसभा सीटों के लिए 77 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जाएगी, जहां इस बार अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है. काउंटिंग से पहले राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी बीजेपी दोनों ने वोट में हेरफेर की आशंका व्यक्त की है.

    काउंटिंग से पहले ममता की बैठक

    तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने कल रविवार शाम भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए अपनी पार्टी के मतगणना एजेंटों के साथ बैठक की. बनर्जी इस सीट से इस बार भी उम्मीदवार हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने से कुछ घंटे पहले यह अहम बैठक हुई.
    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान रोमांचक मुकाबले के बाद आज सोमवार को मतों की गिनती हो रही है. मतगणना प्रक्रिया सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों के साथ शुरू हो गई. पश्चिम बंगाल में 293 विधानसभा सीट के लिए 77 केंद्रों पर मतों की गिनती हो रही है, वहां इस बार अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है. मतगणना से पहले राज्य में सत्तारूढ़ टीएमसी और विपक्षी बीजेपी दोनों ने वोट में हेरफेर की आशंका जताई है. राज्य में दो चरणों का चुनाव 29 अप्रैल को खत्म हुआ था, जिसमें आजादी के बाद से अब तक का सबसे अधिक 92.47 प्रतिशत मतदान हुआ. दक्षिण 24 परगना जिले के एक निर्वाचन क्षेत्र फाल्टा में ‘गंभीर चुनावी अनियमितताओं’ के कारण चुनाव रद्द कर दिया गया और वहां 21 मई को दोबारा चुनाव कराया गया.

 

अमृतसर पुलिस ने सीमा पार हथियार तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

0

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस कार्रवाई की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से साझा की।

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद की हैं।
बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm पिस्तौलें (ऑस्ट्रिया निर्मित) और पांच .30 बोर की पिस्तौलें (जिनमें से अधिकांश चीन निर्मित बताई जा रही हैं) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये हथियार पंजाब में आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मंगवाए जा रहे थे।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस कार्रवाई की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से साझा की। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। वहीं से उन्हें हथियारों की खेप भेजी जाती थी, जिसे आगे स्थानीय अपराधियों तक पहुंचाया जाना था।
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस पूरे मामले में अमृतसर के कैंटोनमेंट थाने में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इसके अन्य लिंक और शामिल लोगों की पहचान की जा सके।
आगे की जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई संगठित अपराध और सीमा पार तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियारों और आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का बड़ा फायदा: लाखों कार्डधारकों को मिला ₹465 करोड़ से अधिक का इलाज

0

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना के संबंध में एक महत्त्वपूर्ण अपडेट साझा किया है।

यह एक स्वास्थ्य योजना है, जिसका उद्देश्य परिवारों को किफायती इलाज उपलब्ध करवाना है। अब तक इस योजना के तहत ₹465.36 करोड़ से अधिक के इलाज किए जा चुके हैं, 42 लाख से अधिक स्वास्थ्य कार्ड जारी किए गए हैं, और 2.77 लाख से अधिक उपचार लाभार्थियों को प्रदान किए गए हैं। यह दर्शाता है कि बड़ी संख्या में परिवार सेहत कार्ड पर भरोसा कर रहे हैं और इसका लाभ उठा रहे हैं।
इस उल्लेखनीय सफलता के बावजूद, सरकार ने उन सभी पात्र लोगों से जल्द से जल्द पंजीकरण करवाने की अपील की है, जिन्होंने अभी तक नामांकन नहीं करवाया है। सरकार ने ज़ोर दिया है कि चिकित्सीय आपात स्थिति कभी भी आ सकती है, और समय पर पंजीकरण परिवारों को ऐसे समय में आर्थिक बोझ से बचा सकता है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि यह योजना पंजाब के हर नागरिक के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बना रही है। उन्होंने बताया कि लगभग 2.77 लाख प्री-ऑथराइजेशन अनुरोधों पर ₹465.36 करोड़ से अधिक का ख़र्च और 42 लाख से अधिक पंजीकरण इस बात का प्रमाण है कि लोग इस योजना पर भरोसा कर रहे हैं। उन्होंने अनुरोध किया कि जिन लोगों ने अभी तक नामांकन नहीं करवाया है, वे देरी न करें, क्योंकि यह योजना ज़रूरत के समय वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है।
इस योजना की एक प्रमुख विशेषता यह है कि यह सभी के लिए खुली है। इसमें आयु, लिंग या आय के आधार पर कोई सीमा नहीं है। यही कारण है कि यह देश के सबसे समावेशी स्वास्थ्य कार्यक्रमों में से एक है।
अधिक से अधिक लोगों को पंजीकरण में मदद करने के लिए सरकार गाँवों, कस्बों और शहरों में रोज़ाना पंजीकरण कैंप आयोजित कर रही है। ये कैंप गुरुद्वारों, पंचायत घरों, मंदिरों और सामुदायिक केंद्रों जैसे सुविधाजनक स्थानों पर लगाए जा रहे हैं। इन स्थानों पर प्रशिक्षित कर्मचारी मौजूद रहते हैं, जो लोगों का मार्गदर्शन करते हैं, दस्तावेजों की जाँच करते हैं और मौके पर ही पंजीकरण पूरा करवाते हैं। इससे प्रक्रिया सभी के लिए आसान हो जाती है।
सरकार ने कुछ आम भ्रांतियों को भी दूर किया है। यह योजना केवल गरीब परिवारों के लिए नहीं है, बल्कि पंजाब के सभी निवासियों के लिए है। पंजीकरण सरल है और कैंपों में सहायता उपलब्ध है। इस योजना के तहत सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में इलाज कैशलेस है। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को प्रति वर्ष ₹10 लाख तक का इलाज कवर मिलता है, जिसमें बड़ी सर्जरी और गंभीर बीमारियाँ शामिल हैं।
पंजीकरण प्रक्रिया सरल है। लोग बिना अपॉइंटमेंट के, आधार कार्ड और वोटर आईडी जैसे आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर किसी भी कैंप या केंद्र पर जा सकते हैं और कर्मचारियों की सहायता से पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें एसएमएस के माध्यम से पुष्टि प्राप्त होगी।
पंजाब सरकार राज्य के परिवारों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है कि वे इस योजना में पंजीकरण करवाएँ, ताकि किसी को भी पैसों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं से समझौता न करना पड़े।

Punjab Weather Update: इन जिलों में आज आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें अगले 7 दिनों के मौसम हाल

0

पंजाब में बदलते मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।

हाल ही में हुई बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में करीब 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से लगभग 4.7 डिग्री कम है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार आज (4 मई) राज्य में तेज आंधी, गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। इसी को देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं कुछ स्थानों पर एक सेंटीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। राज्य के 22 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है, जबकि 13 जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। इसके अलावा अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और मोगा में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

तापमान में आई गिरावट

राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बठिंडा में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और फाजिल्का में 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य जिलों में तापमान 28.5 से 34.6 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, फिरोजपुर, होशियारपुर और मोहाली समेत कई शहरों में 1 से 5 डिग्री तक तापमान में कमी आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

अगले 7 दिनों तक मौसम रहेगा बदला-बदला

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। 5 मई को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 6 से 8 मई के बीच अलग-अलग इलाकों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। अगले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 3 से 4 डिग्री तक और गिरावट आ सकती है।

तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी

4 और 5 मई को 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 6 मई को हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को चिढ़ाना काइल जेमीसन को पड़ा भारी, BCCI ने सुनाई ये सजा

0

आईपीएल 2026 के 43वें मैच में दिल्ली के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करके आक्रामक जश्न मनाया था.

आईपीएल 2026 का 43वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच खेला गया. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान की टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. वहीं, फॉर्म में चल रहे तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी फ्लॉप रहे. दिल्ली के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन ने उन्हें पारी की शुरुआत में ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. लेकिन इस दौरान काइल जेमीसन एक बड़ी गलती कर बैठे, जिसके चलते बीसीसीआई ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है.

काइल जेमीसन पर बीसीसीआई का एक्शन

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन पर आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने का आरोप लगा है. मैच रेफरी राजीव सेठ ने उन्हें लेवल-1 उल्लंघन के लिए चेतावनी दी है और एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया है. दरअसल, काइल जेमीसन ने मैच की पहली पारी के दूसरे ओवर में यह उल्लंघन किया. वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के तुरंत बाद जेमीसन उनके करीब आकर आक्रामक जश्न मनाते नजर आए, जो बल्लेबाज को आक्रामक प्रतिक्रिया के लिए उकसा सकता था.
यह घटना आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट की धारा 2.5 का उल्लंघन मानी गई, जिसमें किसी खिलाड़ी का ऐसा भाषा, हरकत या इशारा शामिल है जो दूसरे खिलाड़ी को उकसा सकता है. ऐसे में काइल जेमीसन ने आरोप स्वीकार कर लिया है और मैच रेफरी की ओर से लगाए गए दंड को भी मान लिया है. बता दें, काइल जेमीसन विकेट हासिल करने के बाद वैभव की आंखों में आंखें डालकर कई बार तालियां बजाते नजर आए थे. उस दौरान सूर्यवंशी भी उन्हें घूरते रहे.

नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला

वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सके. वह 2 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला, लेकिन अगली ही गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए. हालांकि, ये सीजन उनके लिए अभी तक काफी अच्छा रहा है. वह 10 मैचों में 404 रन बना चुके हैं. ऑरेंज कैप की रेस में भी वह चौथे नंबर पर चल रहे हैं.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 24×7 आपातकालीन सेवाएं और सर्जरी के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद होंगे : CM Bhagwant Mann

0

CM Bhagwant Mann ने कहा,मरीजों को मुफ्त एक्स-रे, ईसीजी और रक्त परीक्षण की सुविधाएं मिलेंगी, और दवाइयां भी मुफ्त प्रदान की जाएंगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज संगरूर में एक अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया, जो ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे के व्यापक विस्तार को दर्शाता है। इस केंद्र से 85 गांवों के निवासियों को लाभ होगा। आजादी के लगभग 80 साल बाद कौहरिया गांव में 24 घंटे आपातकालीन सेवाओं, सर्जिकल सुविधाओं, गंभीर बीमारियों के इलाज और बच्चों के लिए विशेषज्ञ देखभाल से लैस 30 बिस्तरों वाला अस्पताल बनाया गया है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने दिड़बा जैसे क्षेत्रों को नजरअंदाज किया और विकास को कुछ ही लोगों तक सीमित रखा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अस्पतालों, स्कूलों, पुस्तकालयों और सड़कों के माध्यम से गांवों में जनता का पैसा लोगों के विकास पर लगाकर इस परंपरा को बदल रही है।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए हमने गांव कौहरिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया है।” उन्होंने आगे कहा, “यह प्रोजेक्ट 13.23 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया है और इस केंद्र में 30 बिस्तर उपलब्ध हैं।” इसकी पृष्ठभूमि को उजागर करते हुए उन्होंने कहा, “आजादी के लगभग 80 साल बाद, कौहरिया गांव के लोग अपना पहला 30 बिस्तरों वाला अस्पताल मिलने का जश्न मना रहे हैं।” उन्होंने कहा, “यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वास्तव में 1962 में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में स्थापित किया गया था।”
बुनियादी ढांचे का विवरण देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चार ओपीडी (आउटपेशेंट विभाग), एक आपातकालीन ब्लॉक, दो लेबर ऑपरेशन थिएटर, एक माइनर ऑपरेशन थिएटर और दो बड़े ऑपरेशन थिएटर होंगे।” उन्होंने आगे कहा, “इसमें एक नर्सिंग स्टेशन, दो जनरल वार्ड, एक अल्ट्रासाउंड कक्ष, एक प्रयोगशाला, एक एक्स-रे कक्ष, तीन डॉक्टर परामर्श कक्ष और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी शामिल होंगी।”
इसके महत्व को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इस नए सीएचसी से गांव के 4,100 लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।” उन्होंने आगे कहा, “इसके अलावा, यह आसपास के 85 गांवों के लिए वरदान साबित होगा, जिससे लगभग 35,000 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।”
24 घंटे देखभाल पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “केंद्र में 24 घंटे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी और गंभीर बीमारियों के लिए सर्जरी और इलाज हेतु डॉक्टर मौजूद होंगे।” उन्होंने आगे कहा, “सीएचसी में बच्चों की बीमारियों के इलाज के लिए बाल रोग विशेषज्ञ भी होंगे और माताओं एवं बच्चों के लिए सभी आवश्यक जांचों के साथ-साथ मुफ्त इलाज प्रदान किया जाएगा।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मरीजों को मुफ्त एक्स-रे, ईसीजी और रक्त परीक्षण की सुविधाएं मिलेंगी, और दवाइयां भी मुफ्त प्रदान की जाएंगी।” उन्होंने आगे कहा, “इस सीएचसी में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत कैशलेस इलाज उपलब्ध होगा।” सरकार के व्यापक दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, “यह अस्पताल कई साल पहले बन जाना चाहिए था, लेकिन पिछली सरकारें अपने परिवारों तक ही सीमित रहीं।” उन्होंने आगे कहा, “हमारी सरकार गांवों में स्कूलों, पुस्तकालयों, अस्पतालों और सड़कों के रूप में लोगों का पैसा लोगों के विकास पर खर्च करना जारी रखेगी।”
विशेष देखभाल के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “दांतों की बीमारियों का इलाज भी एक विशेषज्ञ दंत चिकित्सक द्वारा किया जाएगा।” उन्होंने आगे कहा, “नशा मुक्ति उपचार के लिए, एक ओटी सेंटर (ओपियोइड एगोनिस्ट थेरेपी सेंटर) नशा पीड़ितों को दवाएं और उपचार प्रदान करेगा।”
सरकार की प्रतिबद्धता को उजागर करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “पिछली सरकारों ने दिड़बा क्षेत्र को नजरअंदाज किया, लेकिन भगवंत मान सरकार ने एक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल प्रदान करके इसका गौरव बढ़ाया है।” सरकार द्वारा सभी को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने पर दी जा रही प्राथमिकता के बारे में बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने कहा, “भगवंत मान सरकार हर पंजाबी को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और स्वास्थ्य बीमा के लिए 2,000 करोड़ रुपये अलॉट करना इसका सबसे बड़ा सबूत है।”

Sandeep Pathak के खिलाफ पंजाब में दो FIR दर्ज, गिरफ्तारी के डर से घर के पीछे वाले रास्ते से हुए फरार

0

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये दोनों FIR अलग-अलग घटनाओं से जुड़ी हुई हैं।

आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर BJP में शामिल हो चुके राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है, जिससे उनकी कानूनी और  राजनीतिक स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि पंजाब के दो अलग-अलग जिलों में उनके खिलाफ दो FIR दर्ज की गई हैं। खास बात यह है कि ये दोनों मामले गैर-जमानती धाराओं में दर्ज बताए जा रहे हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये दोनों FIR अलग-अलग घटनाओं से जुड़ी हुई हैं। हालांकि अभी तक इन मामलों में लगाए गए आरोपों की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। पंजाब पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई को तेज करने के संकेत दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर गिरफ्तारी भी हो सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही मीडिया में यह खबर सामने आई कि संदीप पाठक के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज हुआ है, दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास में हलचल बढ़ गई। कहा जा रहा है कि पंजाब पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही वह अपने सुरक्षा अधिकारी (PSO) के साथ घर के पीछे वाले रास्ते से निकल गए। एक समय आम आदमी पार्टी के अंदर ‘पंजाब के चाणक्य’ कहे जाने वाले संदीप पाठक के खिलाफ इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
वहीं इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए संदीप पाठक ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी एफआईआर की कोई जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि किसी भी पुलिस अधिकारी ने उनसे इस संबंध में संपर्क नहीं किया है। उन्होंने कहा- मुझे किसी एफआईआर के बारे में जानकारी नहीं है और न ही मुझे किसी पुलिस अधिकारी ने बताया है।
मैंने हमेशा ईमानदारी और निष्ठा से देश की सेवा की है। देश किसी भी राजनीतिक दल से बड़ा है। मैं न तो देश के साथ गलत करूंगा और न ही किसी को करने दूंगा। अगर मेरे जैसे व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई हो रही है, तो यह दर्शाता है कि कुछ लोग डरे हुए हैं। फिलहाल मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता।

Jalandhar में मिला नवजात का शव मिलने से हड़कंप:कूड़े में लाश को पड़ चुके कीड़े; पुलिस 2 घंटे देरी से पहुंची; लोगों ने जताई नाराजगी

0

जालंधर के पंजाबी बाग में कूड़ा बीनने वाली एक महिला ने झाड़ियों या कूड़े के ढेर में एक नवजात बच्चे का शव देखा।

शव की हालत इतनी खराब थी कि उसमें कीड़े पड़ चुके थे और तेज धूप के कारण शरीर गलने लगा था। स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने बताया कि कूड़ा बीनने वाली महिला ने दो-तीन दिन पहले ही इसे देखा था। उसने पास में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद सुरक्षा गार्ड मनप्रीत सिंह को सूचित किया गया और तुरंत पुलिस को फोन किया गया।
पुलिस की देरी पर जनता का गुस्सा मौके पर मौजूद लोग पुलिस और फॉरेंसिक टीम (FSL) की देरी से नाराज दिखे। राकेश कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि पुलिस कह रही है कि ‘टीमें आ रही हैं’, लेकिन 2 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई नहीं पहुंचा। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई।
पुलिस की कार्रवाई मौके पर तैनात पुलिस अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने पुष्टि की कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक नवजात का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि शव काफी पुराना लग रहा है। सुरक्षा गार्ड मनप्रीत सिंह के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और इसके आधार पर FIR दर्ज की जा रही है।
CCTV की फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक टीम के आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का पता चल पाएगा। आसपास के लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस मासूम को यहां कौन फेंक कर गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है।

Punjab में 5 दिन बारिश और आंधी का अलर्ट:हिमाचल में ओलावृष्टि से टेंपरेचर सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे; आज नहीं चलेगी हीट वेव

इस दौरान जहां कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की तरफ से इस संबंधी यलो अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों पर हुई बारिश और ओलावृष्टि का असर तापमान पर दिखा है।
तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अब यह सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 39.9 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 7 जिलों में आंधी-तूफान और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
इन जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा और रूपनगर शामिल हैं। यहां कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे
राज्य में सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान कुल 11 जिलों में दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान बठिंडा एयरफोर्स स्टेशन में 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अमृतसर में 35.8 डिग्री तापमान रहा है। इसमें 0.2 डिग्री की गिरावट आई है।
लुधियाना में 35.2 डिग्री के साथ 3 डिग्री की गिरावट, पटियाला में 35.6 डिग्री के साथ 1.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। चंडीगढ़ का तापमान 35.2 डिग्री रहा है। इसमें 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। पठानकोट में 36 डिग्री तापमान स्थिर रहा।
फाजिल्का में 37.5 डिग्री तापमान रहा और कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि फिरोजपुर में पारा 37.2 डिग्री पहुंच गया, जहां 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। भाखड़ा डैम क्षेत्र में 36 डिग्री पारे के साथ 2.3 डिग्री की गिरावट रही।
पहाड़ों पर पहुंचेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस
एक मई बीत गई है। अब मॉनसून आने में करीब एक महीने का समय बाकी है। इस बार अलनीनो रहने की संभावना है। इस समय दिल्ली और हरियाणा के पास साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जहां हवाओं का चक्रवाती प्रवाह जारी है। वहीं पश्चिम बंगाल के ऊपर भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है।
आज पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंचने वाला है। ऐसे में राजस्थान के ऊपर भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। अरब सागर से नमी पहुंचने के कारण पंजाब और चंडीगढ़ के इलाकों में बारिश हो सकती है। हालांकि तीन मई को ज्यादा बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
पंजाब और चंडीगढ़ में सभी जगह तापमान 40 डिग्री से नीचे है।
पंजाब और चंडीगढ़ में सभी जगह तापमान 40 डिग्री से नीचे है।
पूरा सप्ताह बारिश और आंधी की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक 02, 03, 06 और 07 मई को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 04 और 05 मई को राज्य के कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, इसके बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
02 और 07 मई को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 03 से 06 मई के दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
आने वाले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम
3 मई – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर और रूपनगर में कुछ स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
4 मई – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
5 मई – फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।