Wednesday, October 7, 2026
Home Blog Page 16

Weather Update: Punjab में 4 दिन हीटवेव और बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

0

पंजाब में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है।

तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। बीते दिन तापमान में 0.4 डिग्री की हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक बना हुआ है। बठिंडा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक राज्य में हीटवेव, गर्म रातें और गरज-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है। 1 मई को हीटवेव से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन 2 मई से फिर गर्मी बढ़ने के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज सात जिलों-पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली सहित नौ जिलों में हीटवेव रहने की संभावना जताई गई है।
सात जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है, जिनमें चंडीगढ़ (40.8), लुधियाना (42.4), पटियाला (42.4), बठिंडा (43.7), एसबीएस नगर (40.5), फरीदकोट (42.8) और रूपनगर (41.4) शामिल हैं। वहीं छह जिलों-अमृतसर (39.3), पठानकोट (38.8), फाजिल्का (39.9), फिरोजपुर (39.0), होशियारपुर (37.9) और मोगा (39.4) में तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
मौसम प्रणाली सक्रिय
एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो लगभग 80° पूर्वी देशांतर और 32° उत्तरी अक्षांश के पास करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार 27 अप्रैल से 2 मई के बीच कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। अगले दो दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा, इसके बाद 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। 26 और 27 अप्रैल को कुछ इलाकों में हीटवेव जारी रह सकती है, जबकि 2 मई को गरज, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। 28 से 30 अप्रैल के बीच कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, जिसमें हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

Punjab में 9 नगर निगमों के चुनावों को लेकर अहम घोषणा , इस तारीख को होगी वोटिंग

0

Punjab में नगर निगम चुनावों को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

पंजाब के 9 नगर निगम अबोहर, मोहाली, होशियारपुर, बठिंडा, बटाला, बरनाला, पठानकोट, मोगा और कपूरथला में चुनाव मई महीने के अंत तक कराए जाने की संभावना है।
सरकारी और प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, मतदान की संभावित तारीख 24 मई तय मानी जा रही है। हालांकि अंतिम निर्णय राज्य चुनाव आयोग द्वारा लिया जाएगा। यदि कोई बड़ी बाधा सामने नहीं आती, तो चुनाव की आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जा सकती है।
महिलाओं को 50% आरक्षण
इस बार चुनावों में महिलाओं को बड़ी भागीदारी देने के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। इससे स्थानीय निकायों में महिलाओं की भूमिका और प्रतिनिधित्व मजबूत होने की उम्मीद है। सरकार ने इस व्यवस्था को लागू करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिसके चलते राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है।
पिछली बार के नतीजों का असर
गौरतलब है कि इन नगर निगमों में पिछली बार 2021 में चुनाव हुए थे। उस समय कांग्रेस ने मोगा (स्वतंत्र उम्मीदवारों के समर्थन से), अबोहर, बटाला, कपूरथला और पठानकोट में जीत हासिल की थी। इन परिणामों का राज्य की राजनीति पर खासा प्रभाव पड़ा था।
अन्य नगर निगमों में भी चुनाव संभव
इस साल अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा समेत पांच अन्य नगर निगमों में भी चुनाव कराए जाने की संभावना जताई जा रही है। ये चुनाव लंबे समय से लंबित हैं और इन्हें चरणबद्ध तरीके से कराने की योजना है।
आरक्षण व्यवस्था तय
चुनावों से पहले वार्डों का आरक्षण भी अंतिम रूप से तय कर दिया गया है। अनुसूचित जाति (SC), पिछड़ा वर्ग (BC), महिलाओं और सामान्य वर्ग के लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित की गई हैं। यह प्रक्रिया सभी वर्गों को समान प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से की गई है।
नई व्यवस्था के तहत SC और ST उम्मीदवार अपनी आरक्षित सीटों के अलावा सामान्य सीटों से भी चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, सामान्य वर्ग के उम्मीदवार SC, ST और OBC के लिए आरक्षित सीटों से चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। कुल मिलाकर, पंजाब में नगर निगम चुनावों को लेकर माहौल गर्म हो चुका है और आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है।

Diljit ने कनाडा शो में पहली बार मंच पर अपनी मां का चेहरा दिखाया; मां को गले लगाते हुए वह भावुक हो गए

पंजाबी सिंगर दिलजीत ने पहली बार दिखाया मां का चेहरा

जालंधर के गांव दोसांझ कलां के पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी मां सुखविंदर कौर का फेस रिवील किया। कनाडा में हुए शो के दौरान दिलजीत खुद अपनी मां को स्टेज पर लेकर आया और दुनिया को बताया कि ये मेरी मां है।
दिलजीत ने कहा कि मैं आज जिस मुकाम पर हूं अपनी मां की वजह से हूं। फैमिली लाइफ को हमेशा सीक्रेट रखने वाले दिलजीत दोसांझ जैसे ही मां को स्टेज पर लेकर आए आडियंस उत्साह से भर गई। दिलजीत की मां ने भी बेटे का शो देखा।
दिलजीत की मां ने उसे स्टेज पर ही गले लगाया। दिलजीत ने मां के साथ हाथ मिलाया। मां को गले लगाया और आशीर्वाद मांगा। दिलजीत की मां ने बेटे की पीठ थपथपाई और फिर चली गईं।
4 तस्वीरों में देखें दिलजीत के मां को स्टेज पर लाने के मोमेंट्स
मोबाइल की टॉर्च जलाकर दिलजीत की मां का स्वागत करते फैंस।
मोबाइल की टॉर्च जलाकर दिलजीत की मां का स्वागत करते फैंस।
मां की इंट्रोडक्शन करवाते पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ।
मां की इंट्रोडक्शन करवाते पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ।
मां से आशीर्वाद लेते दिलजीत दोसांझ।
मां से आशीर्वाद लेते दिलजीत दोसांझ।
दिलजीत ने मां से हाथ मिलाया और मां ने हाथ जोड़ उसका धन्यावाद किया।
दिलजीत ने मां से हाथ मिलाया और मां ने हाथ जोड़ उसका धन्यावाद किया।
कनाडा के वेंकुवर में था दिलजीत का शो अपने कनाडा टूर के दौरान दिलजीत का कनाडा में 23 अप्रैल को पहला शो था। ये शो 23 अप्रैल रात को था। इस दौरान लाखों की संख्या में पंजाबी, गोरे और अफ्रीकन लोग शो में पहुंचे थे। जैसे ही दिलजीत ने स्टेज पर अपनी मां का चेहरा दिखाया तो स्टेज की बत्ती बुझा दी गई। इससे लोगों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर दिलजीत की मां का स्वागत किया।
गोट और लवर जैसे अपने सुपरहिट गानों पर परफॉर्मेंस दी वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में दिलजीत ने अपने शो से नया इतिहास रचा। पंजाबी ग्लोबल सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने धमाकेदार आगाज किया। हाउसफुल स्टेडियम में लगभग 50 हजार से अधिक दर्शक के बीच दिलजीत ने गोट और लवर जैसे अपने सुपरहिट गानों पर परफॉर्मेंस दी। इससे पूरा वैंकूवर झूम उठा। अत्याधुनिक स्टेज लाइटिंग और दिलजीत के सिग्नेचर अंदाज ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वैंकूवर की इस ऐतिहासिक सफलता के बाद अब यह टूर कैलगरी और टोरंटो जैसे शहरों की ओर बढ़ेगा, जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

Lawrence of Punjab डॉक्यूमेंट्री का विरोध करने वालों को धमकी:DGP, राजा वड़िंग, रंधावा समेत अन्य को धमकाया, मैसेज भेजा- कफन की तैयारी कर लो

0

पंजाब में “लॉरेंस ऑफ पंजाब” डॉक्यूमेंट्री पर रोक लगने के बाद यह विवाद गंभीर मोड़ ले चुका है।

इस मामले में राज्य के कई बड़े नामों को जान से मारने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। जिन लोगों को धमकी मिली है उनमें पंजाब के डीजीपी गौरव यादव, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का नाम शामिल है।
यह धमकी विदेशी व्हाट्सऐप नंबर से भेजी गई है। मैसेज में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। सभी को मैसेज आए हैं, जिसमें लिखा है कि ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब डॉक्यूमेंट्री जरूर चलेगी और अपने कफन की तैयारी कर लो। किसी से पैसा नहीं लेंगे गोली संताली जा बम से उड़ने की तैयारी समझो लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप।’
व्हाट्सऐप पर भेजा गया मैसेज।
व्हाट्सऐप पर भेजा गया मैसेज।
अब जानिए जिन लोगों को धमकी भरा मैसेज आया उन्होंने क्या किया –
1. राजा वड़िंग ने पीएम को पत्र लिखा
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग को पता चला कि ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर लॉरेंस ऑफ पंजाब नाम से एक डॉक्यूमेंट्री आ रही है, जो कि 27 तारीख को रिलीज होगी। इसके बाद राजा वड़िंग ने ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 को कानूनी नोटिस भेजकर इसे ‘पंजाबियत का अपमान’ बताया, जिसके बाद केंद्र ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी है। इसी बीच प्रधानमंत्री को पत्र लिखा और पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर की।
2. पंजाब पुलिस ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा
पंजाब पुलिस ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर डॉक्यूमेंट्री पर रोक लगाने की मांग की। विशेष डीजीपी (साइबर क्राइम) वी नीरजा ने चेतावनी दी कि यह डॉक्यूमेंट्री संगठित अपराध का महिमामंडन करती है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है।
3. घावों पर नमक छिड़कने जैसा
सिगर सिद्धू मूलेवाला के पिता बलकौर सिंह ने डॉक्यूमेंट्री पर कहा था कि गैंगस्टरों का महिमामंडन युवाओं के लिए “जहर” के समान है। उन्होंने सवाल उठाया कि शहीदों या वैज्ञानिकों के बजाय उनके बेटे के हत्यारे पर डॉक्यूमेंट्री क्यों बनाई जा रही है। उन्होंने इसे पीड़ितों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा बताया और तुरंत प्रतिबंध की मांग की।
रंधावा ने डॉक्यूमेंट्री को देश विरोधी बताया था
कांग्रेस सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ डॉक्यूमेंट्री का कड़ा विरोध करते हुए इसे “देशविरोधी” और पंजाब की विरासत के लिए अपमानजनक बताया। उन्होंने तर्क दिया कि यह डॉक्यूमेंट्री अपराधियों का महिमामंडन करती है, जिससे युवाओं में “गन कल्चर” को बढ़ावा मिल सकता है।
रंधावा ने केंद्र और राज्य सरकार से इस पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। साथ ही उन्होंने पंजाब पुलिस के महानिदेशक (DGP) से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा था। डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ आवाज उठाने के बाद रंधावा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से कथित तौर पर धमकी भरे संदेश भी मिले हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस प्रशासन को दे दी है।

लुधियाना में निजी कंपनी के साथ धोखाधड़ी:कर्मचारी ने फर्जी बिल बनाए, लाखों हड़पे; ऑडिट में खुला फर्जीवाड़ा, 5 साल से करता था काम

0

लुधियाना में एक निजी कंपनी के कर्मचारी द्वारा धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।

आरोपी पर कंपनी के साथ फर्जीवाड़ा कर नकली बिलों के जरिए रकम हड़पने का आरोप है। आरोपी 5 वर्ष से कंपनी में काम करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिकायतकर्ता अनीश बंसल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह गर्ग एक्रिलिक, कंगनवाल में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। उनकी कंपनी में पिछले करीब 5 वर्षों से अजय मिश्रा नामक व्यक्ति काम कर रहा था, जो लॉजिस्टिक्स और एक्सपोर्ट से संबंधित कार्य देखता था। इसके साथ ही वह अपनी फर्म एम/एस बाला जी ट्रांसपोर्ट कंपनी भी चला रहा था।
फर्जी बिल पेश कर भुगतान हासिल किया
आरोप है कि ड्यूटी के दौरान अजय मिश्रा ने कंपनी के साथ धोखाधड़ी करते हुए अपनी फर्म के नाम पर जालसाजी से डुप्लीकेट और कई फर्जी बिल तैयार किए और उन्हें कंपनी के सामने पेश कर अधिक भुगतान हासिल किया।
मामला तब सामने आया जब कंपनी द्वारा ऑडिट करवाया गया। जांच में पाया गया कि संबंधित बिल फर्जी तरीके से बनाए गए थे और दस्तावेजों में हेराफेरी की गई थी। आरोपी की पहचान अजय मिश्रा निवासी बी-29, मकान नंबर 212/1/7K, गली नंबर-5, लक्ष्मण नगर, ग्यासपुरा, लुधियाना के रूप में हुई है।
थाना साहनेवाल पुलिस ने दर्ज किया मामला
थाना साहनेवाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 318(4), 338, 336(3) और 340(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Jalandhar में ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ वॉकथॉन निकाली:स्टूडेंट्स ने स्वस्थ जीवन जीने का दिया संदेश

0

जालंधर के जिला प्रशासन ने डीएवी कॉलेज के सहयोग से इस विशेष वॉकथॉन का आयोजन किया।

पंजाब सरकार की ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध ‘ मुहिम के तहत जालंधर जिला प्रशासन और डी.ए.वी. कॉलेज ने मिलकर ‘वाकाथोन 1.0’ का आयोजन किया। इस पैदल मार्च में 600 से अधिक छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए जागरूक करना था।
जालंधर के जिला प्रशासन ने डीएवी कॉलेज के सहयोग से इस विशेष वॉकथॉन का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने न केवल हिस्सा लिया, बल्कि समाज से नशे को जड़ से खत्म करने और इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ भी ली।
एसडीएम जालंधर-1, नवदीप सिंह ने वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एसडीएम जालंधर-1, नवदीप सिंह ने वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एसडीएम ने दिखाई हरी झंडी
एसडीएम जालंधर-1, नवदीप सिंह ने स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम से इस वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पैदल मार्च स्टेडियम से शुरू होकर मॉडल टाउन के शिवानी पार्क पर समाप्त हुआ। एसडीएम ने खुद भी इस पैदल मार्च में शामिल होकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया।
जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार
इस अवसर पर एसडीएम नवदीप सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की इस मुहिम का मकसद हर नागरिक को जागरूक करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज वॉकथॉन में चला गया हर एक कदम नशे के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने में मील का पत्थर साबित होगा।
विशेष बच्चों और कलाकारों की भागीदारी
इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें रेड क्रॉस और प्रयास स्कूल के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने भी बड़े उत्साह से भाग लिया। पंजाबी गायक दलविंदर दयालपुरी ने अपने गीतों के जरिए स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। साथ ही, डी.ए.वी. बैंड और भांगड़ा की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।
प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी
कार्यक्रम में एसीपी मनमोहन सिंह, डी.ए.वी. कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनूप कुमार और कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी व शिक्षाविद मौजूद रहे। मॉडल टाउन शॉपकीपर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी इस नेक कार्य में अपना समर्थन दिया।
इन संस्थानों ने लिया हिस्सा
वॉकथॉन में डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर, डी.ए.वी. इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोथेरेपी, महात्मा हंस राज डी.ए.वी. इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग और पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल सहित कई प्रमुख शिक्षण संस्थानों के छात्रों और स्टाफ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

IPL 2026: दिल्ली से जयपुर तक आज खूब लगेंगे छक्के, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 धुरंधरों के बीच तूफानी मुकाबला

0

IPL 2026 में शनिवार को डबल हेडर होने जा रहा है, जिसमें एक मुकाबला तो दिल्ली में खेला जाएगा और एक मैच जयपुर में होगा.

वैसे तो आईपीएल सीजन के दौरान हर मैच खास होता है. लगभग हर मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा देखने को मिलता है. मगर डबल हेडर वाले दिन मजा और रोमांच दोगुना हो जाता है. करीब 8 घंटे तक नॉन-स्टॉप टी20 क्रिकेट की धूम रहती है. आईपीएल 2026 की कहानी भी कोई अलग नहीं है लेकिन जो अलग होगा वो है शनिवार 25 अप्रैल का डबल हेडर, क्योंकि इस दिन मैदान पर उतरेंगे 3 ऐसे बल्लेबाज, जिन्होंने इस सीजन अपनी विस्फोटक बैटिंग से गेंदबाजों के दिलो-दिमाग में खौफ भर दिया है.
शनिवार को आईपीएल 2026 में दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मैच राजधानी नई दिल्ली में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच होगा. ये इस सीजन का 35वां मैच है. जैसे ही ये मुकाबला खत्म होगा, दिल्ली से करीब 300 किलोमीटर दूर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगे. टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में लीग के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी फिर अपना जलवा दिखाने को तैयार होंगे.

घर में छक्के बरसाएंगे प्रियांश!

अब जो भी इतने दिनों से IPL देख रहा है, वो ये तो समझ ही गया होगा कि वो 3 बल्लेबाज कौन हैं, जो इन 8 घंटों में छक्के-चौकों की बारिश करेंगे. फिर भी अगर अभी याद नहीं आ रहा तो हम आपको बताते हैं. इसकी शुरुआत दिल्ली से होगी, जहां मेहमान बनकर आ रहे ‘लोकल बॉय’ प्रियांश आर्या का बल्ला गरजेगा.दिल्ली के ही रहने वाले प्रियांश फिलहाल तो पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं.
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने IPL 2026 में गदर मचाया हुआ है.इस सीजन में प्रियांश ने 5 पारियों में 211 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 248.23 का है. ये इस सीजन में सभी बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है. उन्होंने 14 चौके और 20 छक्के जड़ दिए हैं. दिल्ली के खिलाफ भी उनकी ऐसी बैटिंग का जलवा दिखे, यही फैंस को उम्मीद होगी.

वैभव vs अभिषेक- दूसरी बार बदलेगी कहानी?

इसके बाद वो मुकाबला होगा, जिसकी पहली किस्त बिल्कुल एक जैसी रही थी- सुपर फ्लॉप. जयपुर में होने वाले इस मैच में टकराएंगे वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा. अपनी-अपनी टीम में बाएं हाथ के ही 2 विस्फोटक ओपनर, जो गेंदबाजों के लिए काल बने हुए हैं. इसी सीजन में जब राजस्थान और हैदराबाद का पिछला मैच हुआ था तो दोनों ही पहली-पहली गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो गए थे. ऐसे में इस बार कहानी अलग हो, यही उम्मीद है.
प्रदर्शन की बात करें तो प्रियांश आर्या के बाद बेस्ट स्ट्राइक रेट वैभव का ही है. सिर्फ 15 साल के इस छोटे सुपरस्टार ने 7 मैच में 254 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 220.86 का है. वो अब तक 26 चौके और 20 छक्के लगा चुके हैं. वहीं दूसरी ओर अभिषेक शर्मा हैं, जो 7 पारियों में 323 रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर हैं. वहीं अभी तक सबसे ज्यादा 27 छक्के उनके बल्ले से निकले हैं, जिसके साथ 25 चौके भी उन्होंने जमाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 215.33 का है और फिलहाल वो तीसरे नंबर पर हैं. अब शनिवार के इस सुपर-डुपर दिन पर कौन आगे निकलेगा, इसका बेसब्री से इंतजार है.

‘Punjab की जनता इन 7 सांसदों को कभी माफ नहीं करेगी’, संजय सिंह का राघव चड्ढा पर हमला

0

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा के इस्तीफे के बाद पार्टी की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह “ऑपरेशन लोटस” के जरिए पंजाब में गलत राजनीति कर रही है। उनका आरोप है कि बीजेपी आम आदमी पार्टी की सरकार को कमजोर करने की कोशिश कर रही है, जबकि पंजाब में सरकार अच्छा काम कर रही है।
संजय सिंह ने कहा कि सात राज्यसभा सांसदों का पार्टी छोड़कर बीजेपी में जाना पंजाब की जनता के साथ धोखा है और जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन नेताओं के नाम याद रखें और आने वाले चुनाव में उन्हें जवाब दें।

बीजेपी ने पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया- केजरीवाल

वहीं, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि बीजेपी ने एक बार फिर पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया है।

मोदी-शाह सरकार गिराने की कोशिश कर रहे: सिंह

संजय सिंह ने आगे कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में अच्छा काम कर रही है, लेकिन बीजेपी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मिलकर इस सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसियों जैसे ED और CBI का इस्तेमाल करके नेताओं को डराया जा रहा है और पार्टी तोड़ने की कोशिश हो रही है।

पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी

उन्होंने यह भी कहा कि जिन नेताओं को जनता ने प्यार और सम्मान देकर राज्यसभा भेजा, उन्होंने ही पार्टी छोड़कर पंजाब की जनता की उम्मीदों को तोड़ा है। संजय सिंह के मुताबिक, यह पंजाब के लोगों के साथ विश्वासघात है। अंत में उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता इस तरह की राजनीति को कभी माफ नहीं करेगी और सही समय पर इसका जवाब देगी।

पंजाब AGTF की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर आरज़ू बिश्नोई के सहयोगी को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

0

पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से एक .32 बोर की पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने संगठित अपराध के खिलाफ एक अहम सफलता हासिल करते हुए कुख्यात गैंगस्टर आरज़ू बिश्नोई, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जाता है, उसके एक करीबी साथी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अंतर-राज्यीय अपराध नेटवर्क के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत की गई।

पंजाब AGTF ने अंतर-राज्यीय नेटवर्क पर की बड़ी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से एक .32 बोर की पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार व्यक्ति राजस्थान में दर्ज एक हत्या के मामले में वांछित था और उस पर इनाम भी घोषित किया गया था।
अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की परतें खोलने की कोशिश की जा रही है, ताकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए उनकी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Jalandhar में रात के पावर कट से लोग बेहाल:आज फिर कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली, 9 से दोपहर 1 बजे तक सप्लाई ठप

0

जालंधर में पारा चढ़ते ही बिजली की समस्या ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है।

रात के समय लगने वाले 2-2 घंटे के कटों से परेशान लोग सड़कों पर आने को मजबूर हैं। इसी बीच, बिजली विभाग ने आज (शनिवार) शहर के कई प्रमुख इलाकों में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली बंद रखने का फैसला किया है। यह कटौती 11 KV फीडरों की जरूरी मरम्मत के कारण की जा रही है।

रात के अघोषित कटों से लोग परेशान

जालंधर में गर्मी का सितम शुरू होते ही बिजली कटौती का दौर भी शुरू हो गया है। शहरवासियों का कहना है कि रात 10 बजे से 12 बजे के बीच होने वाली बिजली कटौती सबसे ज्यादा परेशान करने वाली है। उमस और गर्मी के कारण बच्चे और बुजुर्ग रात भर सो नहीं पा रहे हैं और लोग घरों के बाहर टहलने को मजबूर हैं।

आज इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

बिजली विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक 11 KV फीडर बंद रहेंगे। इस कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इनमें रेलवे रोड, ओल्ड रेलवे रोड, कृष्णा नगर, मंडी फेंटनगंज, गोबिंदगढ़, प्रेम नगर, किला मोहल्ला भाई दित्त सिंह नगर और आसपास के अन्य क्षेत्र पावर कट लगेंगे।

मरम्मत के नाम पर कटौती

विभाग के अनुसार, बशीरपुरा रेडियो स्टेशन से चलने वाले फीडरों (मंडी रोड, रेलवे रोड और किला मोहल्ला) के जरूरी रखरखाव कार्य के कारण यह कट लगाया जाएगा। सहायक कार्यकारी अभियंता ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
एक तरफ विभाग मेंटेनेंस की बात कर रहा है, वहीं दूसरी ओर अघोषित कटों ने लोगों का गुस्सा बढ़ा दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि दिन में मरम्मत के लिए कट लग रहे हैं, तो कम से कम रात के समय निर्बाध बिजली मिलनी चाहिए, ताकि चैन की नींद ली जा सके।