Saturday, May 30, 2026
HomeLatest NewsPunjab में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

Punjab में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

 पंजाब में 31 मार्च को मौसम अचानक करवट लेने वाला है।

मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, तेज़ हवाओं और बिजली गिरने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस बदलाव के पीछे सक्रिय Western Disturbance को मुख्य कारण माना जा रहा है।
तेज़ हवाएं और गरज-चमक का असर
राज्य के करीब 10 जिलों में आंधी-तूफान का असर देखने को मिल सकता है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, लगभग 22 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, तरनतारन, अमृतसर, कपूरथला और जालंधर के कुछ हिस्सों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने का अनुमान है।
अलग-अलग जिलों में अलग असर
कुछ जिलों जैसे पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जिलों जैसे अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, संगरूर और फाजिल्का में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
बीते 24 घंटों का हाल
पिछले 24 घंटों में तापमान में करीब 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह सामान्य के आसपास बना हुआ है। फरीदकोट में सबसे अधिक 33°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहा, हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई पठानकोट के थिन डैम क्षेत्र में 5.5 मिमी और फिरोजपुर में 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार:
31 मार्च, 1 अप्रैल और 3 अप्रैल को छिटपुट बारिश की संभावना है
2 अप्रैल के आसपास एक नया Western Disturbance सक्रिय हो सकता है
अगले 4 दिनों में तापमान 3–4 डिग्री तक बढ़ सकता है
इसके बाद फिर तापमान में गिरावट के संकेत हैं
क्यों बदल रहा है मौसम?
यह पूरा सिस्टम उत्तरी ईरान और कैस्पियन सागर के ऊपर बने ऊपरी-हवाई चक्रवाती परिसंचरण और उससे जुड़े ट्रफ के कारण सक्रिय हुआ है, जो अब पंजाब और हरियाणा की ओर बढ़ चुका है। इसी वजह से क्षेत्र में अस्थिर मौसम की स्थिति बनी हुई है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments