Sunday, May 31, 2026
HomeLatest Newsपत्नियों के साथ नहीं रह सकेंगे भारतीय खिलाड़ी, जानें BCCI ने क्यों...

पत्नियों के साथ नहीं रह सकेंगे भारतीय खिलाड़ी, जानें BCCI ने क्यों लागू किया सख्त Rules

टीम मैनेजमेंट की ओर से इस संबंध में बोर्ड से अनुमति मांगी गई थी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बार फिर अपनी सख्त नीति पर कायम रहते हुए T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार को रहने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। टीम मैनेजमेंट की ओर से इस संबंध में बोर्ड से अनुमति मांगी गई थी, लेकिन BCCI ने साफ कर दिया कि टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी अपनी पत्नियों, मंगेतर या परिवार के किसी अन्य सदस्य के साथ नहीं रह सकेंगे।
 भारतीय टीम प्रबंधन ने यह सवाल उठाया था कि क्या खिलाड़ियों की पत्नियां या मंगेतर टीम के साथ यात्रा कर सकती हैं और उनके साथ ठहर सकती हैं। इस पर BCCI ने स्पष्ट जवाब देते हुए कहा कि परिवार के सदस्य टीम के साथ नहीं रहेंगे। हालांकि, बोर्ड ने यह छूट जरूर दी है कि खिलाड़ी चाहें तो अपने परिवार के लिए अलग से निजी व्यवस्था कर सकते हैं।
BCCI की नीति के मुताबिक, 45 दिनों से ज्यादा लंबे किसी भी दौरे पर खिलाड़ियों को अधिकतम 14 दिनों तक परिवार के साथ रहने की अनुमति दी जाती है। लेकिन T20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में बोर्ड फोकस और अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए इस नियम में कोई ढील नहीं देना चाहता।
पहले भी लागू रही है यही नीति
यह पहली बार नहीं है जब BCCI ने ऐसा फैसला लिया हो। T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खेली गई कई द्विपक्षीय सीरीज में भी खिलाड़ियों के परिवार को टीम के साथ रहने की अनुमति नहीं दी गई थी। बोर्ड ने उसी नीति को वर्ल्ड कप जैसे मेगा इवेंट में भी बरकरार रखा है।
घर में होंगे ज्यादातर मुकाबले
T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ग्रुप स्टेज के चार में से तीन मुकाबले घरेलू मैदानों पर खेलेगी, जबकि एक मैच कोलंबो में आयोजित होगा। इसके बावजूद बोर्ड का मानना है कि टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों को पूरी तरह क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments