तिलक वर्मा की इंजरी ने टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज और उसके बाद होने वाले T20 वर्ल्ड कप को लेकर टीम इंडिया के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है. टीम इंडिया के सामने ये मुसीबत उसके स्टार बैटर तिलक वर्मा के अचानक हुई सर्जरी के चलते खड़ी हुई है. तिलक वर्मा को विजय हजारे ट्रॉफी के मैच के दौरान इंजरी हुई, जिसके बाद टूर्नामेंट में हैदराबाद की कप्तानी कर रहे इस खिलाड़ी की आनन-फानन में सर्जरी करानी पड़ी.
तिलक वर्मा का क्यों हुआ ऑपरेशन?





